&format=webp&quality=medium)
Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार (30 मई) को जून सीरीज की शुरुआत कमजोर रही. सेंसेक्स-निफ्टी कमजोरी के साथ बंद हुए. लेकिन बैंक निफ्टी ने आज डबल सेंचुरी लगाकर 55749 की रिकॉर्ड क्लोजिंग दी है. निफ्टी के लिए जून सीरीज की शुरुआत कमजोर रही और ये करीब 80 अंक गिरकर 24750 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 181 अंक नीचे 81,451 पर बंद हुआ. निफ्टी 82 अंक नीचे 24,750 पर बंद हुआ और बैंक निफ्टी 203 अंक ऊपर 55,749 पर बंद हुआ.
NIFTY MIDCAP 100 16 अंक नीचे 57,441 पर बंद हुआ. NIFTY SMALL CAP 100 5 अंक ऊपर 17,893 पर बंद हुआ. Nifty PSU Bank, Nifty Capital Mkt और Nifty Bank टॉप गेनर इंडेक्स रहे. Nifty Metal, Nifty Auto, Nifty IT और Nifty PSE टॉप लूजर्स रहे. Bajaj Auto, Hindalco, Tata Steel और Shriram Finance निफ्टी पर टॉप लूजर शेयर रहे. वहीं, Eternal (Zomato), SBI, HDFC Bank और L&T तेजी के साथ कामयाब रहने को तैयार रहे.
सुबह जून सीरीज की शुरुआत सुस्त हुई. सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. सेंसेक्स 100 अंक गिरा था. वहीं, निफ्टी भी 25 अंक गिरकर शुरुआती कारोबार करता दिखा, लेकिन फिर यहां गिरावट बढ़ी थी. आईटी शेयरों में कल की जबरदस्त खरीदारी के बाद आज इसमें मुनाफावसूली दिखी. पिछली क्लोजिंग के मुकाबले देखें तो सेंसेक्स 168 अंक नीचे 81,465 पर खुला. निफ्टी 21 अकं नीचे 24,812 पर खुला. बैंक निफ्टी 69 अंक नीचे 55,615 पर खुला और करेंसी मार्केट में रुपया 16 पैसे मजबूत 85.35/$ पर खुला.
मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी बनी हुई थी. बाजार 57% बुलिश दिख रहा था. ऑटो और आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा कमजोरी थी. बैंकिंग शेयरों में मजबूती थी. बाकी अधिकतर इंडेक्स हल्की तेजी पर ही चल रहे थे. निफ्टी 50 पर Coal India, Adani Ports, LT, Jio financials, Adani Ent में तेजी थी. वहीं, Bajaj Auto, Tech Mahindra, HCL Tech, Hindalco, Infosys टॉप लूजर्स थे.
ग्लोबल बाजारों से आज थोड़े मिले-जुले संकेत आ रहे हैं. टैरिफ पर कंफ्यूजन बढ़ती दिखाई दे रही है, एशियाई बाजार भी लुढ़क गए थे. ट्रंप के जवाबी टैरिफ पर कंफ्जूयन बढ़ गई है. अमेरिका की अपील्स कोर्ट ने ट्रंप टैरिफ को बहाल कर दिया. जवाबी टैरिफ पर निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाई.
कल अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त पर बंद हुए थे. डाओ करीब 400 अंकों की रिकवरी के साथ सवा सौ अंक चढ़कर दिन की ऊंचाई के पास बंद तो नैस्डैक में 75 अंकों की तेजी आई थी. लेकिन आज GIFT निफ्टी 24,950 के नीचे सपाट चल रहा था. डाओ फ्यूचर्स में 100 अंकों की गिरावट थी और निक्केई 550 अंक लुढ़का था.
सोना 15 डॉलर चढ़कर 3340 के पास तो लगातार चार दिन गिरने के बाद चांदी में हल्का सुधार आया था. घरेलू बाजार में सोना 150 रुपए चढ़कर 95,450 पर तो चांदी 550 रुपए चढ़कर 97,800 पर बंद हुई थी. कच्चा तेल डेढ़ परसेंट गिरकर 64 डॉलर के नीचे आ गया था.
Bajaj Auto ने अच्छे नतीजे पेश किए. Prestige Estates का प्रदर्शन मिला-जुला तो खराब नतीजों के साथ SJVN मुनाफे से घाटे में आ गई. आज निफ्टी में Apollo Hospitals के नतीजे जारी होंगे. F&O में Voda Idea के नतीजों के साथ फंड जुटाने पर भी फैसला आएगा. Inox Wind, Nykaa और Titagarh के नतीजों पर भी बाजार की नजर रहेगी.
SEBI ने डेरिवेटिव ट्रेडिंग के रिस्क घटाने के लिए नए F&O नियम जारी किए. इंडेक्स फ्यूचर्स और ऑप्शंस की पोजीशन लिमिट बढ़ाने के साथ ओपन इंटरेस्ट नापने के तरीके में भी बदलाव किया. 1 जुलाई से 6 दिसंबर के बीच धीरे-धीरे लागू ये नियम होंगे. आज से F&O में BDL, Mazagon Dock, RVNL और Mankind Pharma समेत 9 नए शेयरों की एंट्री होगी. आज बाजार बंद होने के बाद MSCI स्टैंडर्ड इंडेक्स में Coromandel और NYKAA शामिल होंगे. Cipla, Indus Towers और Grasim का MSCI इंडेक्स में वेट बढ़ेगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
भारत और अमेरिका के बीच अगले हफ्ते ट्रेड डील पर बात होगी. 5 और 6 जून को भारत में अमेरिकी डेलिगेशन के साथ बैठक है. इसके अलावा, 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- IMF के मुताबिक अगले 30 साल तक भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगा. आज चौथी तिमाही के GDP आंकड़े जारी होंगे. 6.7% ग्रोथ का अनुमान है.