Stock Market Highlights: बाजार ने लिया यू-टर्न, तेजी के साथ हुए बंद- निफ्टी 24,900 के पास- मेटल, PSU Bank शेयरों में दमदार खरीदारी

Stock Market Highlights: बाजार हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन पर अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए. निफ्टी लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ. बैंक निफ्टी लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बंद हुआ.
Stock Market Highlights: बाजार ने लिया यू-टर्न, तेजी के साथ हुए बंद- निफ्टी 24,900 के पास- मेटल, PSU Bank शेयरों में दमदार खरीदारी

Stock Market Today: आज 3 अक्टूबर को शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन पर अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए. निफ्टी लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ. बैंक निफ्टी लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बंद हुआ. सुबह कमजोर ओपनिंग के बाद दिन भर बाजार सपाट ट्रेड करते रहे, लेकिन आखिरी घंटे में मेटल और पीएसयू बैंक शेयरों में जबरदस्त खरीदारी के चलते बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे. मिड-समॉलकैप शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज हुई.

सेंसेक्स 223 अंक ऊपर 81,207 पर बंद हुआ. निफ्टी 58 अंक ऊपर 24,894 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 241 अंक ऊपर 55,589 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 8 पैसे कमजोर होकर 88.77/$ पर बंद हुआ.

पिछले हफ्ते निफ्टी 2.65% गिरकर बंद हुआ था. वहीं, इस हफ्ते ये 0.73% की बढ़त के साथ बंद हुआ है. पिछले हफ्ते बैंक निफ्टी में 1.93% की गिरावट आई थी. वहीं, इस हफ्ते ये इंडेक्स 2.2% की तेजी के साथ बंद हुआ है. Nifty metal 1.9%, Nifty PSU Bank 1%, Nifty IT 0.2% चढ़कर और Nifty realty 0.22% गिरकर बंद हुआ.

निफ्टी 50 पर Tata Steel +3%, Power Grid +3%, Hindalco +2% और Kotak bank +1.7% की तेजी के साथ बंद हुआ. Max Health -4%, Coal India -1.5%, SBI Life -1.2% और Maruti -1% की गिरावट के साथ बंद हुआ. MRPL +7.5%, Kalyan Jewellers +4%, JK Paper +9% और JP Power +4% की बढ़त के साथ आज के हाई वॉल्यूम स्टॉक्स रहे.

अनिल सिंघवी की बाजार की चाल पर राय

लगातार चौथे दिन बैंक निफ्टी में रहेगी तेजी?
- बैंक निफ्टी अपने सपोर्ट लेवल से उछला
- 55150-55200 की परफेक्ट रेंज में लिया सपोर्ट
- 55500 के ऊपर टिकने पर मजबूती और बढ़ेगी
- 55650-55825 मुनाफावसूली के लिए सही रेंज

हरे निशान में बंद हो पाएगा निफ्टी?
- निफ्टी में जोश थोड़ा कम
- निफ्टी के लिए 24735-24765 इंट्राडे सपोर्ट रेंज
- निफ्टी में 24875 के ऊपर बढ़ेगी मजबूती
- निफ्टी पर 24915-25015 मुनाफावसूली की सही रेंज
- निफ्टी 24900, बैंक निफ्टी 55500 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी तेजी

मिड-स्मॉलकैप में तेजी के ज्यादा मौके?
- चुनिंदा सेक्टर और शेयरों में अच्छी खरीदारी
- मेटल शेयरों की तेजी बरकरार
- डिफेंस और दूसरे सरकारी शेयरों में अच्छी खरीदारी
- प्राइवेट बैंक्स भी मजबूत

STOCK IN ACTION
Hind Zinc:
- जिंक और चांदी की कीमतों में तेजी का फायदा

Divi’s Lab:
- लगातार दूसरे दिन अच्छी खरीदारी

Sammaan Capital:
- उम्मीद के मुताबिक आई कमजोरी
- सुबह ही दी थी मुनाफावसूली की राय

सुबह सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा गिरा हुआ था. निफ्टी भी 40 अंक गिरकर 24,800 के नीचे खुला. दो दिनों से जो बैंक निफ्टी में तेजी जारी थी, वो भी आज लाल निशान में फिसल गई. मेटल, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी थी. निफ्टी पर Tata Steel, Axis Bank, Tata Motors, BEL, Cipla, JSW Steel में तेजी थी. वहीं, Eicher Motors, Max Health, ONGC, Coal India, M&M में गिरावट थी. पिछली क्लोजिंग के मुकाबले सेंसेक्स 299 अंक नीचे 80,684 पर खुला. निफ्टी 77 अंक नीचे 24,759 पर खुला. बैंक निफ्टी 165 अंक नीचे 55,182 पर खुला और रुपया 1 पैसा मजबूत 88.68/$ पर खुला.

आज ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत हैं. अमेरिकी बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी है. शटडाउन की आशंका के बावजूद वॉल स्ट्रीट ने लगातार पांचवें दिन मजबूती दिखाई. डाओ जोंस पिछले दो दिनों में करीब 125 अंकों की बढ़त के साथ नए शिखर पर बंद हुआ. वहीं, नैस्डैक 180 अंकों की उछाल लेकर ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा और एसएंडपी भी लाइफ हाई पर बंद हुआ.

एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी 24,950 के आसपास सपाट कारोबार करता दिख रहा है, जबकि डाओ फ्यूचर्स में हल्की सुस्ती है. जापान का निक्केई इंडेक्स 600 अंकों की बड़ी छलांग लगाकर मजबूती दिखा रहा है.

कमोडिटी बाजार की क्या है चाल?

कमोडिटी बाजार में भी हलचल तेज रही. सोना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3,920 डॉलर का लाइफ हाई छूने के बाद 40 डॉलर कमजोर हुआ, जबकि चांदी 2 फीसदी फिसली. घरेलू बाजार में बुधवार को गोल्ड 1,18,444 रुपये और सिल्वर 1,45,715 रुपये के स्तर तक पहुंचकर ऑल-टाइम हाई बना चुके हैं. दूसरी ओर, कच्चे तेल की कीमतों में दो दिन में करीब 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 4 महीने के निचले स्तर 65 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया. बेस मेटल्स में मजबूती दिखी, जहां एलएमई कॉपर 16 महीने और जिंक 10 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया.

FIIs-DIIs का एक्शन

निवेशकों के फंड फ्लो में भी दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिला. बुधवार को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,040 करोड़ रुपये की नेट बिकवाली की. इसके बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) का भरोसा कायम रहा और उन्होंने लगातार 27वें दिन खरीदारी जारी रखते हुए करीब 2,900 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

बड़ी खबरें जिनपर रहेगी नजर

ऑटो सेक्टर से भी अहम अपडेट आए हैं. सितंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री 2.7 फीसदी बढ़कर उम्मीद के मुताबिक रही. हीरो मोटोकॉर्प ने 8 फीसदी की बढ़त के साथ अनुमान से बेहतर बिक्री दर्ज की, जबकि टीवीएस मोटर ने 12 फीसदी ग्रोथ के बावजूद उम्मीद से कम गाड़ियां बेचीं.

इसी बीच, कॉर्पोरेट डील्स में बड़ी खबर सामने आई है. अबु धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग्स कंपनी (IHC) ने सम्मान कैपिटल में 43.5 फीसदी कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है. यह डील 8,850 करोड़ रुपये में 139 रुपये प्रति शेयर के भाव पर होगी. साथ ही कंपनी ओपन ऑफर भी लेकर आएगी.

कुल मिलाकर, ग्लोबल बाजारों से संकेत सकारात्मक हैं, हालांकि कमोडिटीज़ में उतार-चढ़ाव और एफआईआई की बिकवाली पर बाजार की नजर रहेगी. घरेलू स्तर पर ऑटो सेल्स का प्रदर्शन और बड़ी कॉर्पोरेट डील आज निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6