Stock Market Highlights: शेयर बाजार की दमदार तेजी जारी, निफ्टी 25,300 के करीब बंद- रैली के पीछे ये 4 कारण

Stock Market Today: प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुए. सुबह हल्की गिरावट के साथ शुरुआत के बाद बाजार रिबाउंड हो गए और दिनभर तेजी के साथ कारोबार हुआ.
Stock Market Highlights: शेयर बाजार की दमदार तेजी जारी, निफ्टी 25,300 के करीब बंद- रैली के पीछे ये 4 कारण

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार का बढ़िया तेजी वाला कारोबार देखने को मिला. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुए. सुबह हल्की गिरावट के साथ शुरुआत के बाद बाजार रिबाउंड हो गए और दिनभर तेजी के साथ कारोबार हुआ. लगातार दूसरे दिन बाजार तेजी के साथ बंद हुआ. निफ्टी 103 अंक चढ़कर 25,285 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 328 अंक ऊपर 82,500 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 417 अंक चढ़कर 56,609 पर बंद हुआ.

Midcap100 इंडेक्स 250 अंक चढ़कर 58,680 पर बंद हुआ. Smallcap 100 इंडेक्स 135 अंक ऊपर 18135 पर बंद हुआ. निफ्टी 50 पर CIPLA 3.1%, MARUTI SUZUKI 2%, BAJAJ AUTO 1.5% और POWERGRID 1.5% की तेजी के साथ बंद हुए. TATA STEEL -1.6%, HDFC LIFE -1%, TCS -1.1% और TECH MAHINDRA 0.83% की गिरावट के साथ बंद हुए. खबरों के चलते TATA COMMUNICATION +10.7%, NATCO +3.4% चढ़ा. वहीं, ELECON ENGG -8.3% गिरकर बंद हुआ.

आज क्यों दौड़े बाजार?
- FIIs की लगातार तीसरे दिन खरीदारी से जोश
- PM मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत होना भी पॉजिटिव
- TCS के नतीजे भी खराब नहीं
- LG Electronics के IPO को तगड़े रिस्पॉन्स से भी बाजार खुश

कैसे रहे सितंबर के म्युचुअल फंड आंकड़े?
- MF इंडस्ट्री AUM में हल्की बढ़त, `75.61 लाख करोड़ पर
- ओपन एंडेड इक्विटी फंड AUM `33.68 लाख करोड़
- लार्जकैप, मिडकैप, स्मॉलकैप, फ्लेक्सी कैप, सेक्टोरल पांचों तरह के फंड्स में इनफ्लो हुआ कम
- गोल्ड ETF नेट इनफ्लो `2190 Cr से बढ़कर `8363 Cr
- हाइब्रिड स्कीम नेट इनफ्लो भी बढ़कर `9397 Cr
- SIP में रिकॉर्ड निवेश `29,361 Cr
- SIP इनफ्लो पहली बार `29,000 Cr के पार

अब कौन-से लेवल्स हैं अहम?
-
निफ्टी के लिए 25400-25450 छोटा टार्गेट
- इसके ऊपर 30 जून के High 25600-25670 रेंज में अगले बड़े टार्गेट
- 56150 के ऊपर बैंक निफ्टी पर बड़ा ब्रेकआउट
- बैंक निफ्टी के लिए 2 जुलाई के High 57450-57625 रेंज में अगले बड़े टार्गेट
- निफ्टी 25000-25075, बैंक निफ्टी 55825-56000 अब मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी 25225, बैंक निफ्टी 56500 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी तेजी

STOCK IN ACTION
Divi’s Lab:
- फार्मा शेयरों में लौटी तगड़ी खरीदारी
- फार्मा सेक्टर में हमारा फेवरेट शेयर

सुबह प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ खुले. बैंक निफ्टी हल्की तेजी के साथ खुला. मिडकैप इंडेक्स में भी खरीदारी दिखी. पिछली क्लोजिंग से सेंसेक्स 97 अंक नीचे 82,075 पर खुला. निफ्टी 14 अंक नीचे 25,167 पर खुला और बैंक निफ्टी 24 अंक नीचे 56,168 पर खुला. हालांकि, इसके बाद बाजार में हल्की तेजी आई. सेंसेक्स 307 अंक उछला था. निफ्टी भी करीब 100 अंक उछलकर 25,280 के आसपास चला गया. निफ्टी 50 पर ONGC, Power Grid, SBI, Adani Ports, NTPC, Trent, Coal India जैसे शेयरों में अच्छी तेजी दिख रही थी. वहीं, Tata Steel, JSW Steel, TCS, Hindalco, M&M, Bajaj Finance, Tech Mahindra जैसे शेयर टॉप लूजर्स थे.

ट्रिगर्स की बात करें आज का दिन ग्लोबल संकेतों, बड़ी लिस्टिंग और आईटी सेक्टर के नतीजों के लिहाज से अहम रहने वाला है. विदेशी और घरेलू निवेशकों की लगातार खरीदारी ने बाजार की धारणा को मजबूत रखा है, जबकि अमेरिका और एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं.

अमेरिकी बाजारों में मुनाफावसूली देखने को मिली. नैस्डैक और S&P 500 इंट्राडे में रिकॉर्ड हाई छूने के बाद 18 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि डाओ जोंस करीब 250 अंक टूटा. GIFT निफ्टी 35 अंक गिरकर 25,250 के पास ट्रेड कर रहा है. आज अमेरिका के सितंबर रोजगार आंकड़ों से पहले डाओ फ्यूचर्स में 70 अंकों की बढ़त दिख रही है, जबकि निक्केई 250 अंक कमजोर है.

FII और DII दोनों की खरीदारी से बनी बाजार में मजबूती

विदेशी निवेशकों (FIIs) ने लगातार तीसरे दिन भारतीय बाजार में खरीदारी जारी रखी. कल उन्होंने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स — तीनों सेगमेंट में कुल ₹3,305 करोड़ की पूंजी डाली. वहीं, घरेलू फंड्स (DIIs) ने भी लगातार 32वें दिन नेट खरीदार बने रहे, जिससे बाजार में भरोसा और बढ़ा.

आईटी सेक्टर पर नजर: TCS का निवेश ऐलान, Elxsi के मजबूत नतीजे

आईटी दिग्गज TCS के दूसरी तिमाही के नतीजे मिले-जुले रहे, लेकिन कंपनी ने 1 गीगावॉट एआई डाटा सेंटर में 650 करोड़ डॉलर के निवेश का ऐलान किया. Tata Elxsi के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे, जबकि इंफोसिस और विप्रो के ADR अमेरिकी बाजार में 2% की तेजी के साथ बंद हुए.

सोना-चांदी में रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद मुनाफावसूली

कीमती धातुओं में भी जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सोना ₹1,23,677 का नया लाइफ हाई छूने के बाद ₹3,000 गिरा, जबकि चांदी ₹1,53,388 का ऑल-टाइम हाई बनाकर ₹3,800 लुढ़की. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव दिखा, सोना $80 और चांदी 2.5% टूटी. कच्चा तेल 1.5% गिरकर $65 प्रति बैरल पर पहुंच गया.

डॉलर और मेटल्स में मजबूती जारी

डॉलर इंडेक्स लगातार चौथे दिन बढ़कर 99 के ऊपर पहुंच गया, जो तीन महीने की ऊंचाई है. बेस मेटल्स में भी तेजी रही. कॉपर 16 महीने और एल्युमीनियम 3 साल के शिखर पर ट्रेड कर रहे हैं.

IPO बाजार में LG Electronics ने रचा इतिहास

LG Electronics के IPO ने बाजार में नया रिकॉर्ड बनाया. 54 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ ₹4.39 लाख करोड़ की अब तक की सबसे बड़ी बोलियां मिलीं. अनिल सिंघवी ने इसे “मिस न करने वाला IPO” बताया था, और बाजार ने उनकी राय पर पूरा भरोसा दिखाया.

आज WeWork India की लिस्टिंग, खुला Canara HSBC Life का IPO

आज का सबसे बड़ा इवेंट WeWork India की लिस्टिंग होगी. इश्यू प्राइस ₹648 तय है और निवेशकों की नजर खुले के भाव पर टिकी है. साथ ही, आज से Canara HSBC Life Insurance का IPO भी खुलेगा, जिसका प्राइस बैंड ₹100-₹106 रखा गया है.

पीएम मोदी-ट्रंप बातचीत से सकारात्मक राजनयिक संकेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर इज़रायल-गाज़ा शांति योजना की सफलता पर बधाई दी. दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर भी अहम चर्चा हुई और आने वाले हफ्तों में साथ मिलकर काम करने पर सहमति बनी.

Add Zee Business as a Preferred Source