Stock Market Highlights: शेयर बाजार में गिरावट गहराई, निफ्टी करीब 100 अंक गिरकर बंद- कंजम्पशन और IT Stocks में बिकवाली

Stock Market Today: दिन भर में बाजार में उठा-पटक दिखाई दी और इसके साथ आज के सेशन के साथ गिरावट गहरा गई. निफ्टी करीब 100 अंक गिरकर बंद हुआ. कंजम्पशन और IT Stocks में बिकवाली ने बाजार को नीचे खींचा.
Stock Market Highlights: शेयर बाजार में गिरावट गहराई, निफ्टी करीब 100 अंक गिरकर बंद- कंजम्पशन और IT Stocks में बिकवाली

 

Stock Market Today: भारतीय बाजारों की आज बुधवार को शेयर बाजार की हरे निशान में शुरुआत हुई, लेकिन प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल-हरे निशान के बीच झूलते नजर आए. दिन भर में बाजार में उठा-पटक दिखाई दी और इसके साथ आज के सेशन के साथ गिरावट गहरा गई. निफ्टी करीब 100 अंक गिरकर बंद हुआ. कंजम्पशन और IT Stocks में बिकवाली ने बाजार को नीचे खींचा.

आज कहां दिखी गिरावट, कहां रही तेजी?

आज बाज़ार में भारी मुनाफावसूली दिखी, जहां निफ्टी इंट्राडे से करीब 190 अंक फिसल गया, जबकि बैंक निफ्टी भी अपने ऊपरी स्तर से लगभग 450 अंक टूट गया. पूरे सत्र में कमजोरी हावी रही और कई फ्रंटलाइन शेयरों में दबाव देखने को मिला. निफ्टी में एटरनल 2.7% गिरा, जबकि ट्रेंट भी करीब 2% नीचे बंद हुआ. दूसरी ओर, आईशर मोटर्स 1.5% और एचडीएफसी लाइफ 1.2% की बढ़त के साथ दिन के चंद चुनिंदा गेनर्स में शामिल रहे.

Add Zee Business as a Preferred Source

कई मिड-और स्मॉलकैप शेयर ऊपरी स्तरों से तेज़ी से फिसले. केन्स टेक 10% टूट गया और इंट्राडे में यह गिरावट 13% तक गई. वैलर एस्टेट 1% ऊपर बंद हुआ लेकिन दिन के उच्च स्तर से 6.8% नीचे आया. ज्योति CNC में 2.6% की बढ़त रही लेकिन यह भी हाई से 5.2% फिसला. न्यू इंडिया 0.6% ऊपर रहा, हालांकि यह भी दिन के हाई से 5% नीचे बंद हुआ.

आज के सेशन में तीन नए IPO- Meesho, Aequas और Vidya Wires- लिस्ट हुए, जिन पर निवेशकों की नज़रें टिकी रहीं. खबरों के दम पर भी कई शेयरों में तेज़ हलचल रही. हिंदुस्तान जिंक 4% मजबूत हुआ, जबकि इंडिगो पर दबाव रहा और यह 3.2% गिरकर बंद हुआ. IRB Infra 1% ऊपर और वेलस्पन लिविंग 6% चढ़ा.

अन्य टॉप लूज़र्स में डिक्सन टेक 8% नीचे बंद हुआ. पर्सिस्टेंट सिस्टम 4% टूटा, जबकि BSE में 4.7% और MCX में 4% की गिरावट देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर, हिकल 8% मजबूत हुआ, बलरामपुर चीनी 7.7% ऊपर गया और नविन फ्लुओरीन में 4.3% की बढ़त रही. GMR Power भी 4.4% ऊपर बंद हुआ और टॉप गेनर्स की सूची में शामिल रहा.

दिन में निफ्टी नेे 25,850 का लेवल भी तोड़ दिया. सेंसेक्स में 230 अंकों के करीब गिरावट थी. बैंक निफ्टी भी 250 अंकों के करीब गिरा हुआ था. आईटी, पीएसयू बैंक, एनबीएफसी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही थी. वहीं, मीडिया, मेटल और फार्मा इंडेक्स में अच्छी तेजी थी.

बाजार पर अनिल सिंघवी का Editor's Take

बाजार में इतनी उठापटक क्यों?
- निफ्टी, बैंक निफ्टी दोनों ने अब तक बनाया Higher High, Higher Low
- सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव
- ना बड़ी कमजोरी, ना बड़ी मजबूती के संकेत
- FIIs की बिकवाली ऊपर टिकने नहीं देती, निचले स्तरों पर घरेलू फंड्स का सपोर्ट भी
- पिछले दो दिनों के बड़े एक्शन के बाद आज Wait & Watch मूड में बाजार

25840 के नीचे बंद होने पर कितनी रिस्क?
- 20 नवंबर से कल तक निफ्टी ने 7 बार 25839-25893 रेंज में क्लोजिंग दी
- कल 25839 की क्लोजिंग रेंज के निचले स्तर पर
- ऐसे में अगर आज इस रेंज को नीचे तोड़ा तो खतरा बढ़ेगा
- तब नीचे के छोटे टार्गेट 25700, 25575 और बड़े टार्गेट 25450 तक के
- बैंक निफ्टी 58800 के नीचे बंद होने पर बढ़ेगी कमजोरी
- फिलहाल 58650-58825 मजबूत सपोर्ट रेंज
- गिरावट रकने के लिए निफ्टी का 25925 और बैंक निफ्टी का 59350 के ऊपर बंद होना जरूरी

क्या मिड-स्मॉलकैप शेयरों में अब भी खतरे ज्यादा?

- मिड-स्मॉलकैप शेयरों में तकलीफें ज्यादा
- एकतरफा तेज गिरावट के बाद Oversold स्मॉलकैप शेयरों में कल आई रिकवरी
- लेकिन मिड-स्मॉलकैप शेयरों की रिकवरी में खास दम नहीं
- मेटल शेयरों में लगातार खरीदारी का रुझान
- रुपए की गिरावट रुकने और थोड़े Overbought IT शेयरों में आई मुनाफावसूली

आज की 3 दमदार लिस्टिंग में क्या करें?

- आज के तीनों IPO में अच्छी लिस्टिंग
- Meesho में 155, Aequs में 135 और Vidya Wires में 50 के लेवल पर रखें स्टॉपलॉस

STOCK IN ACTION

Kaynes Tech
- Kaynes Tech के फंडामेंटल हो चुके हैं कमजोर
- कल Oversold लेवल से आई शॉर्ट कवरिंग और रिकवरी
- कल शॉर्ट कवरिंग की वजह से F&O बैन से निकला बाहर
- आज ऊपरी स्तरों से फिर से तगड़ी बिकवाली
- अब 3700 के नीचे बंद होने पर कमजोरी और बढ़ेगी

Reliance Industries

- बेहद अहम सपोर्ट लेवल पर आकर रुका Reliance
- 1550 के ऊपर बंद होने पर फिर से मजबूती के संकेत

Hind Zinc
चांदी की तेजी से जोश में शेयर
आज सुबह ओपनिंग के हीरो में बताया शेयर

निफ्टी 50 पर Hindalco, Adani Ports, Bajaj Finserv, M&M, Trent, Kotak Bank, Tata Steel में सबसे ज्यादा तेजी थी. वहीं, Indigo 1.7% की गिरावट के साथ टॉप लूजर था. इसके अलावा, SBI Life, Titan, Bharti Airtel, HDFC Life, Tata Consumer में भी गिरावट दर्ज हो रही थी.

पिछली क्लोजिंग के मुकाबले आज सेंसेक्स 59 अंक नीचे 84,607 पर खुला. निफ्टी 25 अंक ऊपर 25,864 पर खुला. बैंक निफ्टी 59 अंक ऊपर 59,281 पर खुला. करेंसी मार्केट में रुपया डॉलर के मुकाबले 90.03/$ पर कमजोर दिखा.

बाजार आज ग्लोबल संकेतों, कमोडिटी मूवमेंट, रिकॉर्ड होम-इंवेस्टमेंट फ्लो और भारी IPO एक्शन के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत कर रहे हैं. फेड पॉलिसी से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजारों का रुख मिला-जुला रहा, जबकि घरेलू मोर्चे पर FII की लगातार बिकवाली और DII की मजबूत खरीदारी का ट्रेंड जारी है. आज कई IPO लिस्टिंग और बड़े कॉर्पोरेट अपडेट भी बाजार में हलचल बढ़ा सकते हैं.

भारत-अमेरिका ट्रेड डायलॉग

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ट्रेड डील पर बातचीत आगे बढ़ाने के लिए भारत पहुंचा है. यह तीन दिनों की हाई-लेवल मीटिंग आज से 12 दिसंबर तक चलेगी. दोनों देशों के बीच व्यापार सहयोग और निवेश फ्रेमवर्क पर अहम चर्चाएं होने की उम्मीद है.

FII बिकवाली जारी, DII लगातार 72वें दिन खरीदार

विदेशी निवेशक लगातार नौ दिनों से सेलर बने हुए हैं. सोमवार को FII ने कैश मार्केट में ₹3,760 करोड़ की शुद्ध बिकवाली की. नेट-नेट आंकड़ा ₹3,155 करोड़ की सेलिंग रहा. इसके मुकाबले घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹6,225 करोड़ की बड़ी खरीदारी की और अपने 72 दिनों के रिकॉर्ड-बायिंग स्ट्रीक को जारी रखा. मजबूत घरेलू फ्लो से बाजार को सपोर्ट मिलता रहा है.

सोना-चांदी में धमाकेदार रैली, क्रूड में दबाव

चांदी ने घरेलू बाजार में ₹6,300 की तेज छलांग के साथ ₹1,88,665 का लाइफ-हाई छुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सिल्वर 5% उछलकर पहली बार $61 के पार निकली. सोना ₹200 बढ़कर ₹1,29,900 के पास पहुंचा, जबकि कच्चा तेल करीब 1% फिसलकर $62 के नीचे आया है. मजबूत डॉलर की वजह से क्रूड और बेस मेटल्स दबाव में रहे.

अमेरिकी बाजारों में हलचल, फेड पर नजर

फेडरल रिजर्व की पॉलिसी से पहले वॉल स्ट्रीट में उतार-चढ़ाव रहा. डाओ दिन की ऊंचाई से 400 अंक फिसलकर 180 अंक नीचे बंद हुआ. नैस्डैक ने 125 अंकों की रिकवरी दिखाई और 30 अंक ऊपर बंद हुआ. GIFT निफ्टी 50 अंक नीचे 25,900 के पास ट्रेड कर रहा है. फेड के फैसले से पहले डाओ फ्यूचर्स सपाट हैं.

बेस-मेटल्स में कमजोरी जारी

मजबूत डॉलर ने LME पर दबाव बढ़ाया. कॉपर, एल्युमीनियम, जिंक और निकेल लगातार दूसरे दिन फिसलकर बंद हुए. कमोडिटी ट्रेडिंग में सतर्कता बढ़ी है.

इंडिगो पर 10% उड़ान कटौती का आदेश

विमानन मंत्रालय ने Indigo की उड़ानों में 10% कटौती का आदेश जारी किया है. आज CEO जांच कमेटी के सामने पेश होंगे. ज़ी बिज़नेस की खबर की आधिकारिक पुष्टि भी हुई है. यह अपडेट एविएशन स्टॉक्स में हलचल ला सकता है.

Adani Green में आज 2,400 करोड़ की ब्लॉक डील संभव

Total Energies अपनी लगभग 1.5% हिस्सेदारी बेचने की योजना में है. डील का फ्लोर प्राइस ₹970 रखा गया है. स्टॉक में आज वोलैटिलिटी बढ़ सकती है.

IPO का बड़ा दिन: तीन लिस्टिंग, दो नए इश्यू, दो क्लोजिंग

आज IPO बाजार में भारी हलचल देखने को मिलेगी.

आज की लिस्टिंग्स

Aequs- 101 गुना सब्सक्रिप्शन

Meesho- 79 गुना सब्सक्रिप्शन

Vidya Wires- 27 गुना सब्सक्रिप्शन

लिस्टिंग के बाद हाई वोलैटिलिटी की संभावना है.

आज खुलने वाले IPO

Nephrocare Health Services- प्राइस बैंड ₹438–₹460

Park Medi World- प्राइस बैंड ₹154–₹162

आज बंद होने वाले IPO

Corona Remedies- अब तक 9 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन

WakeFit- सुस्त रिस्पॉन्स, केवल 39% सब्सक्रिप्शन.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6