&format=webp&quality=medium)
Stock Market Highlights: भारतीय शेयर बाजारों में आज गुरुवार को लगभग सभी सेक्टरों में बिकवाली दिखाई दी, जिसके चलते बाजार गिरावट लेकर बंद हुए. लगातार दूसरे दिन बाजार दिन के निचले स्तर पर बंद हुए. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट रही. MIDCAP100 इंडेक्स 563 अंक गिरकर 59474 पर बंद हुआ. SMALLCAP इंडेक्स 245 अंक नीचे 18116 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 148 अंक गिरकर 83,311 पर बंद हुआ. निफ्टी 88 अंक गिरकर 25,510 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 273 अंक गिरकर 57,554 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 4 पैसे मजबूत होकर 88.61/$ पर बंद हुआ.
NIFTY50 LOSER
GRASIM -6.2%
HINDALCO -5%
ADANI ENT -4.3%
POWERGRID -3.1%
NIFTY50 GAINER
ASIAN PAINTS 4.6%
RELIANCE INDUSTRIES 1.5%
M&M 1%
INDIGO 0.9%
SINS
PREMIER EXPLOSIVES -7.7%
GARUDA CONSTRUCTION -4.7%
ZYDUS LIFESCIENCE -3.3%
ORKLA INDIA -1.7%
RESULT STOCKS
REDINTON 15%
IGI 9.1%
DELHIVERY -8.4%
AB FASHION -7%
TOP LOSER
FINEOTEX CHEMICAL
DISHMAN CARBOGEN -10%
NETWEB TECHNOLOGIES -8.9%
AVALON TECH -8%
TOP GAINER
WEBSOL ENERGY 10%
ASTRAL LTD 6.4%
ORCHID PHARMA 5.9%
GUJARAT PIPAVAV 5.5%
सुबह हल्की सुस्ती के बाद अच्छी तेजी देखने को मिली, लेकिन इसके बाद बाजार में ऊपरी स्तरों से गिर गए. सेंसेक्स 80 अंकों की गिरावट के साथ 83,380 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, निफ्टी 60 अंकों की गिरावट के साथ 25,546 पर ट्रेड कर रहा था.
बाजार में कमजोरी की क्या है वजह?
- FIIs की लगातार बड़ी बिकवाली से बाजार पर दबाव
- डॉलर इंडेक्स की मजबूती भी बाजार के लिए निगेटिव
- रिटेल ट्रेडर्स की तरफ से भी खरीदारी का सपोर्ट नहीं
- 25700 के सपोर्ट लेवल के नीचे टिकने से तेजी की पोजीशन घटने का खतरा
- लगातार चार दिनों से Lower Low, Lower High बनने से टेक्निकली कमजोर है बाजार
अब कौन-से लेवल्स हैं अहम?
- निफ्टी 25575, बैंक निफ्टी 57650 के नीचे बंद होने पर बढ़ेगी कमजोरी
- निफ्टी पर अगला सपोर्ट 25375-25500 रेंज में
- बैंक निफ्टी पर 57425 अगला सपोर्ट, इसके नीचे कमजोरी और बढ़ेगी
- निफ्टी 25800, बैंक निफ्टी 58250 के ऊपर निकलने पर ही लौटेगा मजबूती का संकेत
- तब तक मिड-स्मॉलकैप शेयरों में भी दबाव बनने की आशंका
- डॉलर की मजबूती से दुनियाभर में मेटल शेयरों पर दबाव
STOCK IN ACTION
Paytm:
- नतीजों के बाद शेयर में तगड़ी तेजी
- MSCI इंडेक्स में शामिल होने से भी खरीदारी बढ़ी
Asian Paints:
- कच्चे तेल में कमजोरी और बिड़ला ओपस के CEO के पद छोड़ने की खबर से शेयर में आई तेजी
- इस साल 1 जनवरी को ‘My New Year Pick’ में बताया था शेयर
Interglobe Aviation:
- नतीजे बहुत दमदार नहीं होने के बावजूद शेयर में आई तगड़ी तेजी
- कच्चे तेल की कमी और मार्केट लीडरशिप की वजह से शेयर में मजबूती
- इस साल 1 जनवरी को ‘My New Year Pick’ में बताया था शेयर
Manappuram Fin:
- शेयर में आज तगड़ा उछाल
- इस साल 1 जनवरी को ‘My New Year Pick’ में बताया था शेयर
ओपनिंग में सेंसेक्स 57 अंक ऊपर 83,516 पर खुला. निफ्टी 4 अंक नीचे 25,593 पर खुला. बैंक निफ्टी 113 अंक नीचे 57,714 पर खुला था. करेंसी मार्केट में रुपया 14 पैसे मजबूत 88.52/$ पर खुला था. सुबह रिलायंस, एसबीआई, एमएंडएम और एशियन पेंट जैसे शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार को सपोर्ट मिल रहा था. हिंडाल्को, ग्रासिम, श्रीराम फाइनेंस, इटरनल, बजाज फाइनेंस जैसे शेयर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे. ब्रॉडर मार्केट में थोड़ी रेंजबाउंड ट्रेडिंग हो रही थी.
ग्लोबल संकेतों, कॉरपोरेट नतीजों और एफआईआई की भारी बिकवाली के बीच दिशा तय करेंगे. मंगलवार को जहां विदेशी निवेशकों (FIIs) ने लगातार पांचवें दिन 7,761 करोड़ रुपये की नेट बिकवाली की, वहीं घरेलू फंड्स (DIIs) की खरीदारी का जोश थमा नहीं. घरेलू निवेशकों ने लगातार 48वें दिन यानी छह साल की सबसे लंबी खरीदारी सिलसिले को जारी रखते हुए 1,200 करोड़ रुपये बाजार में डाले.
Swiggy और Zomato में तगड़ी टक्कर, देखें Quick Commerce Stock पर Bernstein की रिपोर्ट
घरेलू निवेशकों की लगातार खरीदारी और Nikkei जैसी एशियाई मजबूती से आज बाजार में शुरुआती सकारात्मक रुख की उम्मीद है. हालांकि, डॉलर और बॉन्ड यील्ड में तेजी से ग्लोबल सेंटीमेंट दबाव में रह सकता है. निवेशक आज आईटी, हेल्थकेयर और कंज्यूमर शेयरों पर फोकस रख सकते हैं.
अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को तगड़ी रिकवरी के बावजूद मामूली गिरावट दिखी. डाओ जोंस 25 अंक फिसलकर बंद हुआ जबकि नैस्डैक 335 अंक लुढ़का. GIFT निफ्टी सुबह 30 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 25,750 के पास कारोबार कर रहा था. वहीं डाओ फ्यूचर्स सुस्त और निक्केई में 600 अंकों से अधिक की तेजी दिख रही थी. डॉलर इंडेक्स लगातार पांचवें दिन चढ़कर पांच महीने की ऊंचाई पर 100 के ऊपर पहुंच गया है. अमेरिकी 10 साल की बॉन्ड यील्ड एक महीने की ऊंचाई पर 4.15% के ऊपर है.
VIDEO: भारतीय छात्रों के लिए कनाडा के दरवाजे बंद? 74% Study Visa हुए Reject
सोने-चांदी में कमजोरी का सिलसिला जारी है. सोना 900 रुपये गिरकर ₹1,20,500 पर बंद हुआ जबकि चांदी ₹100 गिरकर ₹1,47,400 के नीचे आई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड दबाव में रहा. कच्चा तेल लगातार तीसरे दिन गिरा और अब $64 के नीचे कारोबार कर रहा है.
कंपनियों के तिमाही नतीजों की रफ्तार जारी है. Grasim के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे. Sun Pharma के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे जबकि Interglobe Aviation (IndiGo) का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. Hindalco की सब्सिडियरी Novelis के नतीजे कमजोर रहे. सितंबर में प्लांट में आग लगने से कंपनी के कैश फ्लो पर ₹4,800 से ₹5,700 करोड़ का निगेटिव असर संभव है. Britannia और Paytm ने दमदार नतीजे पेश किए. Blue Star और Astral ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. वहीं Delhivery, Kaynes Tech, Auro Pharma, Nuvama और Tube Investments के नतीजे रहे मिले-जुले. Indian Hotels, Piramal Pharma और Syngene ने उम्मीद से कमजोर नतीजे दिए. आज नतीजे देने वाली बड़ी कंपनियों में Apollo Hospitals, Chola Investment, CG Consumer, Cummins, Amber, MCX और Zydus Life शामिल हैं.
VIDEO: RBI घटाएगा ब्याज दरें? सस्ता हो सकता है लोन!
RBL Bank में आज M&M अपनी 3.5% हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच सकती है. डील का फ्लोर प्राइस ₹317 तय किया गया है और कुल 682 करोड़ रुपये की डील संभव है.
MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में भी बड़े बदलाव होंगे. Fortis, GE Vernova T&D, One97 Communications (Paytm) और Siemens Energy को शामिल किया गया है, जबकि CONCOR और Tata Elxsi को बाहर किया गया है. ये बदलाव 24 नवंबर की क्लोजिंग से लागू होंगे.
VIDEO: फेस्टिव सीजन में Credit Card से रिकॉर्ड तोड़ शॉपिंग
ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म Groww का IPO पहले दिन 57% सब्सक्राइब हुआ. इसका प्राइस बैंड ₹95–₹100 तय है. ज़ी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने इसे अच्छे लिस्टिंग गेन और लॉन्ग टर्म निवेश के लिहाज से आकर्षक बताया है. वहीं Orkla India का बहुचर्चित IPO, जिसे निवेशकों ने 49 गुना सब्सक्राइब किया था, आज ₹730 के इश्यू प्राइस पर लिस्ट होगा.
VIDEO: दुनिया हो गई भारतीय कॉफी की दीवानी!