&format=webp&quality=medium)
Stock Markets Today: साल 2026 की पहली वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई और बाजार दिनभर गिरावट के साथ कारोबार करते रहे. क्लोजिंग भी नुकसान के साथ हुई. निफ्टी 72 अंक गिरकर 26,179 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 376 अंक गिरकर 85,063 पर बंद हुआ और बैंक निफ्टी 74 अंक चढ़कर 60,118 पर बंद हुआ. करेंसी मार्केट में रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 90.17/$ पर बंद हुआ.
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स पर हल्का दबाव देखने को मिला. मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 13,962 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.16% फिसलकर 17,897 के स्तर पर आ गया. कुल मिलाकर बाजार की चाल आज चयनात्मक और थोड़ी सतर्क नजर आई.
ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा कमजोरी दिखी. Reliance में 4.3% की तेज गिरावट रही, जिससे सेक्टर पर दबाव बढ़ा. इसके अलावा Mahanagar Gas 3.7%, HPCL करीब 2% और BPCL भी 2% टूट गया. कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और प्रॉफिट बुकिंग का असर इन शेयरों पर साफ दिखा.
निफ्टी 50 के लूजर्स में ITC 2% की गिरावट के साथ सबसे आगे रहा. Kotak Bank में 1.9% की कमजोरी दिखी, जबकि InterGlobe Aviation करीब 1.7% और HDFC Bank 1.6% टूटकर बंद हुआ. बड़े वजन वाले इन शेयरों की कमजोरी ने इंडेक्स की तेजी पर ब्रेक लगाया.
वहीं निफ्टी 50 के गेनर्स में Apollo Hospitals ने शानदार प्रदर्शन किया और 3.5% की बढ़त दर्ज की. ICICI Bank 2.8% चढ़ा, जबकि HDFC Life में 2.5% की मजबूती देखने को मिली. Tata Consumer आज दबाव में रहा और इसमें कमजोरी दर्ज की गई.
खबरों के चलते कुछ शेयरों में जबरदस्त हलचल दिखी. IEX में 9% की तेज उछाल रही, जबकि Trent में भारी बिकवाली देखने को मिली और शेयर करीब 9.7% टूट गया. Emmvee Photovoltaic में 8.3% की तेजी और KSH International में 3.2% की बढ़त रही.
Indian Metals में सबसे ज्यादा 11.8% की बड़ी गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा Kaynes Tech 4.5%, V-Mart 4.9% और Swiggy 5.2% टूटकर बंद हुआ. दूसरी ओर टॉप गेनर्स में Entero Healthcare ने 7% की मजबूत तेजी दिखाई. South Indian Bank 6.2% चढ़ा, Embassy Development में 5% की बढ़त रही, जबकि Strides Pharma में 3.5% की मजबूती देखने को मिली.
सेंसेक्स इंट्राडे में 500 अंक के करीब गिरावट पर पहुंच गया था और 84,900 का इंट्राडे लो छुआ था. निफ्टी भी करीब 75 अंक नीचे ट्रेड कर रहा था और दिन में 26,124 का इंट्राडे लो छुआ था. ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट थी. रियल्टी, मीडिया इंडेक्स भी लाल निशान में थे.
क्या है बाजार में दबाव की वजह?
- FIIs की बिकवाली से बाजार पर दबाव
- घरेलू फंड्स की खरीदारी की रफ्तार धीमी
- Life High के आसापस ट्रेडर्स की मुनाफावसूली
- Reliance में निगेटिव खबरों से तेज गिरावट से बाजार पर प्रेशर
- तिमाही अपडेट्स के बाद HDFC Bank और Kotak Bank भी कमजोर
- Trent में 8% की गिरावट से भी निफ्टी पर दबाव
अब कौनसे लेवल्स हैं अहम?
- निफ्टी 26000-26125, बैंक निफ्टी 59700-59875 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी 26215-26325, बैंक निफ्टी 60300-60450 प्रॉफिटबुकिंग जोन
- निफ्टी 26100, बैंक निफ्टी 59700 के नीचे बंद होने पर बढ़ेगी कमजोरी
- निफ्टी 26325, बैंक निफ्टी 60200 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी मजबूती
STOCK IN ACTION
IIFL Fin:
- NBFC शेयरों में तगड़ी तेजी
- हमारा पसंदीदा और Recommendation लिस्ट में शेयर शामिल
Reliance:
- रशियन ऑयल खरीदने के मामले में कंपनी की सफाई के बाद आई तेज बिकवाली
Trent:
- तिमाही अपडेट के बाद शेयर में तेज गिरावट
- आज सुबह ‘Stock Of The Day’ में दी थी बिकवाली की राय
बाजार खुलते ही सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा गिरकर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी भी करीब 40 अंक नीचे था. फिर लगा कि बाजार निचले स्तरों से उबरने की कोशिश करते नजर आए. लेकिन सुबह 09:25 पर सेंसेक्स 330 अंक गिरकर 85,117 पर चल रहा था. निफ्टी 57 अंक गिरकर 26,186 पर चल रहा था. बैंक निफ्टी 99 अंक ऊपर 60,143 पर चल रहा था. India VIX 1.8% चढ़ा था.
ऑयल एंड गैस सेक्टोरल इंडेक्स 1ं% से ज्यादा गिरकर ट्रेड कर रहा था. ONGC में 0.9% की तेजी को छोड़ दें तो इंडेक्स के सारे ही स्टॉक्स लाल निशान में थे. सबसे ज्यादा गिरावट Reliance, MGL, Gujarat Gas, BPCL, GAIL, IOC, Hind Petro में थी. FMCG, ऑटो, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे. मेटल इंडेक्स 1% चढ़ा था. पीएसयू बैंक, NBFC, आईटी, फार्मा, हेल्थकेयर इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे.
निफ्टी 50 पर Hindalco, Apollo Hospital, ICICI Bank, HDFC Life, Bajaj Auto, Bajaj Finserv, ONGC टॉप गेनर्स थे. वहीं, Trent, Reliance, TMPV, Eternal, HDFC Bank, Adani Ports, Nestle, ITC आज के टॉप लूजर्स थे.
उधर, वेनेजुएला संकट जैसे बड़े जियोपॉलिटिकल इवेंट के बावजूद अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली है, जिसका असर आज घरेलू बाजारों की ओपनिंग पर भी दिख सकता है. कमोडिटी से लेकर रिजल्ट अपडेट्स और सेक्टोरल ट्रिगर्स तक, आज बाजार के लिए कई अहम फैक्टर सामने हैं.
वेनेजुएला पर हमले के बाद भी अमेरिकी बाजारों ने शांति के साथ रिएक्ट किया. डाओ जोंस 600 अंकों की तेज उछाल के साथ अपने लाइफ हाई पर पहुंच गया. वहीं, लगातार पांच दिनों की गिरावट के बाद नैस्डैक ने भी मजबूती दिखाई और करीब 160 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ. हालांकि, डाओ फ्यूचर्स फिलहाल सुस्त नजर आ रहे हैं, जिससे ओपनिंग के बाद कुछ उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.
घरेलू बाजारों के लिए GIFT निफ्टी से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं. यह करीब 70 अंकों की तेजी के साथ 26,400 के आसपास ट्रेड करता दिख रहा है, जिससे संकेत है कि भारतीय बाजार आज मजबूत शुरुआत कर सकते हैं, खासकर पहली वीकली एक्सपायरी के चलते वोलैटिलिटी बनी रह सकती है.
जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच सेफ हेवन डिमांड बढ़ने से गोल्ड और सिल्वर में जोरदार तेजी देखने को मिली है. घरेलू बाजार में सोना करीब 2400 रुपए चढ़कर 1 लाख 38 हजार 100 रुपए के ऊपर बंद हुआ, जबकि चांदी 9800 रुपए उछलकर 2 लाख 46 हजार 100 रुपए के स्तर के पार निकल गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में 120 डॉलर और चांदी में करीब 8% की बड़ी तेजी दर्ज की गई है.
कमोडिटी स्पेस में बेस मेटल्स ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया. LME कॉपर करीब 4% उछलकर पहली बार 13,000 डॉलर के पार पहुंच गया. वहीं, एल्युमीनियम चार साल की ऊंचाई पर और निकेल 16 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गया है. इसका सीधा असर मेटल शेयरों की चाल पर दिख सकता है.
कच्चे तेल में इंट्राडे भारी वोलैटिलिटी रही. ब्रेंट क्रूड पहले 60 डॉलर के नीचे फिसल गया था, लेकिन बाद में करीब 1.5% की रिकवरी के साथ 62 डॉलर के आसपास बंद हुआ. वेनेजुएला संकट के बीच तेल की आगे की चाल पर बाजार की करीबी नजर बनी रहेगी.
LIVE TV यहां देखें:
विदेशी निवेशकों ने एक दिन की खरीदारी के बाद फिर से बिकवाली का रुख अपनाया और नेट-नेट करीब 2202 करोड़ रुपए की बिक्री की. इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार 90वें दिन खरीदारी कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है, जो बाजार के लिए बड़ा सपोर्ट फैक्टर बना हुआ है.
बैंकिंग सेक्टर में Kotak Bank और Axis Bank के तिमाही अपडेट दमदार रहे, जबकि IndusInd Bank के आंकड़े अपेक्षा से कमजोर रहे. L&T Finance के रिटेल डिस्बर्समेंट में तेज उछाल देखने को मिला है. कंज्यूमर स्पेस में Trent का तिमाही अपडेट उम्मीद के मुताबिक रहा, वहीं Dabur की ग्रोथ मजबूत बनी हुई है.
आज इलेक्ट्रिसिटी एपिलेट ट्रिब्यूनल में मार्केट कपलिंग पर सुनवाई होनी है, जिससे IEX जैसे पावर ट्रेडिंग शेयरों पर फोकस रहेगा. इसके अलावा Swiggy ने हेल्थ-कॉन्शियस कस्टमर्स के लिए 50 शहरों में EatRight सर्विस लॉन्च की है, जहां हाई प्रोटीन, लो कैलोरी और नो-ऐडेड शुगर वाले फूड ऑप्शंस उपलब्ध होंगे. इससे फूडटेक स्पेस में हलचल दिख सकती है.
कुल मिलाकर, 2026 की पहली वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में ग्लोबल मजबूती, कमोडिटी रैली और घरेलू संस्थागत निवेशकों का सपोर्ट पॉजिटिव माहौल बना रहा है, हालांकि एक्सपायरी के चलते दिनभर वोलैटिलिटी भी देखने को मिल सकती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)