Stock Market Today: बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1097 अंक गिरा, निफ्टी 24,450 के पास बंद

Stock Market Today: सेंसेक्स 1079 अंकों या 1.37% की कमजोरी के साथ 78,918.90 के स्तर पर क्लोज हुआ. जबकि निफ्टी 315 अंकों गिरकर 24,450 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे.
Stock Market Today: बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1097 अंक गिरा, निफ्टी 24,450 के पास बंद

Stock Market Today 6 March.

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन शेयर बाजार बड़ा उठापटक देखने को मिला. कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 1079 अंकों या 1.37% की कमजोरी के साथ 78,918.90 के स्तर पर क्लोज हुआ. जबकि निफ्टी 315 अंकों गिरकर 24,450 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे.

निफ्टी टॉप लूजर्स

शुक्रवार के कारोबार में ICICI BANK (-3.13%) निफ्टी का टॉप लूजर रहा. इसके अलावा HDFC BANK (-2.34%), SBI (-2.54%), AXISBANK (-2.54%) में 2.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही.

Add Zee Business as a Preferred Source

टॉप गेनर्स

डिफेंस पीएसयू स्टॉक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिडेट (BEL) आज का टॉप गेनर रहा. डिफेंस स्टॉक में 2.52% की तेजी दर्ज की गई. वहीं, ONGC में 1.28%, रिलायंस में 1.27% का उछाल देखने को मिले.

कैसी रही बाजार की शुरुआत?

हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार फिर से गिरावट के साथ खुला. आज सुबह निफ्टी 109 अंक टूटकर 24656 पर और सेंसेक्स 356 अंक टूटकर 79659 पर खुला. बता दें कि कल निफ्टी 285 अंक मजबूत होकर 24765 पर बंद हुआ था. आज डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की कमजोरी के साथ 91.65 के स्तर पर खुला.

किन सेक्टर्स में तेजी और कहां दबाव?

सेक्टोरल इंडेक्स का मिक्स्ड परफॉर्मेंस देखा जा रहा है. IT, फार्मा, मीडिया और हेल्थकेयर इंडेक्स हरे निशान में है. सबसे अधिक आईटी इंडेक्स में 1.5% के करीब तेजी है. वहीं, ऑटो, फाइनेंशियल, पीएसयू बैंक्स, रियल्टी, FMCG, मेटल्स में गिरावट देखने को मिल रही है.

टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन हैं?

निफ्टी 50 के लिए इ समय भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, HCL टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और रिलायंस टॉप गेनर्स हैं. इनमें करीब 2% तक की तेजी है. वहीं, ICICI बैंक, इंडिगो, LT, एचडीएफसी बैंक और मैक्स हेल्थकेयर टॉप लूजर्स हैं. इन स्टॉक्स में -2.5% तक की गिरावट देखने को मिल रही है.


बाजार में इतनी वोलैटिलिटी क्यों?

  • गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि वह न्यूक्लियर प्रोग्राम सशर्त खत्म करने को तैयार है.यही वजह है कि बाजार में शानदार रिकवरी दर्ज की गई.
  • इधर प्रेसिडेंट ट्रंप ने कहा कि ईरान बीच युद्ध में बातचीत को तैयार हुआ है, लेकिन अब इसने देर कर दी है.
  • ईरान के विदेश मंत्री का ताजा बयान ये है कि हम उस देश के साथ कैसे फिर से बातचीत कर सकते हैं तो जो बार-बार अपना वादा तोड़ रहा है.

अच्छी खबर क्या है?

अच्छी खबर ये है कि अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की छूट दी है. ऐसे में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के कारण सप्लाई की जो क्राइसिस थी उससे भारत पर होने वाला असर कम होगा. इसके अलावा भारत को कम कीमत पर भी तेल खरीदने को मिलेगा.

कल निफ्टी 285 अंक मजबूत

बता दें कि गुरुवार को निफ्टी 285 अंक मजबूत होकर 24765 पर बंद हुआ था लेकिन आज गिफ्टी निफ्टी में -150 अंकों की बड़ी गिरावट है जो गैप-डाउन के साथ खुलने की तरफ इशारा कर रहा है. आइए मार्केट गुरु से पहले ये जानते हैं कि आज बाजार के लिए क्या पॉजिटिव और क्या निगेटिव है.

आज के लिए निगेटिव

  • ट्रंप के ईरान के नए लीडरशिप को नहीं मानने के बयान
  • अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट
  • कच्चे तेल में $86 तक का उछाल
  • कल मजबूत बाजार में भी FIIs की बिकवाली
  • युद्ध धीमा पड़ने के कोई संकेत नहीं
  • दोनों तरफ से अभी भी भड़काने वाले बयान
  • युद्ध की खबरों और बयानों से Volatility ज्यादा
  • वीकेंड सेशन पर हमेशा बुरी खबर आने का डर

आज के लिए पॉजिटिव

  • आंशिक रूप से रूसी तेल खरीदने को अमेरिकी मंजूरी
  • घरेलू फंड्स की लगातार खरीदारी से सपोर्ट
  • कल FIIs ने बेचा तो है लेकिन थोड़ा कम
  • कल की रिकवरी से बड़े सपोर्ट लेवल के टूटने का खतरा अब कम
  • रुपए में अच्छी रिकवरी
  • India VIX की बढ़त में आई कमी

कंक्लूजन

अनिल सिंघवी ने कहा कि निफ्टी के लिए 24300-24600 की रेंज रॉक बॉटम की तरह है. पिछले 9 महीनों में 9 बार इसी रेंज से रिकवरी आई है. टेक्निकल लिहाज से निफ्टी के लिए 24475-24600 सपोर्ट जोन है और इसके नीचे 24300-24400 स्ट्रॉन्ग बाय जोन है. 24765-24865 हायर जोन है और इसके ऊपर 24975-25150 स्ट्रॉन्ग सेल जोन है.