&format=webp&quality=medium)
Stock Market Today.
Stock Market Highlights: बाजार में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई. तीन दिनों से जारी गिरावट पर विराम लगा और निफ्टी 285 अंक मजबूत होकर 24765 पर और सेंसेक्स 899 अंक मजबूत होकर 80015 पर बंद हुआ. बता दें कि पिछले तीन सेशन में निफ्टी में 1016 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी. रुपए में भी शानदार रिकवरी आई है और यह डॉलर के मुकाबले 55 पैसे मजबूत होकर 91.60 पर बंद हुआ.
बाजार में रिकवरी का बड़ा कारण ईरान युद्ध को लेकर टेंशन में आई कमी है. जानकारी के मुताबिक, ईरान शर्तों के साथ न्यूक्लियर प्रोग्राम छोड़ने को तैयार है. ईरान ने कहा कि अगर उसे अच्छा ऑफर मिलता है तो वह अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम छोड़ देगा. इसी खबर के कारण बाजार के सेंटिमेंट में सुधार आया है.
सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो आईटी छोड़कर सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. सबसे ज्यादा तेजी मेटल्स, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो में आया है. आईटी इंडेक्स में -0.5% की गिरावट आई है.
सेसेक्स के टॉप-30 में 20 स्टॉक्स हरे निशान में और 10 स्टॉक्स लाल निशान में बंद हुए.अडानी पोर्ट्स, LT, NTPC आज के टॉप गेनर्स रहे. अडानी पोर्ट्स में सबसे अधिक साढ़े चार फीसदी की तेजी है. टेक महिंद्रा, HCL टेक, टीसीएस में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई. टेक महिंद्रा में सबसे अधिक -1.3% की गिरावट दर्ज की गई.
आज सुबह निफ्टी 135 अंक मजबूत होकर 24615 पर जबकि सेंसेक्स 414 अंक मजबूत होकर 79530 पर खुला. बाजार में इस समय ब्रॉडर रिकवरी देखी जा रही है. आईटी और FMCG इंडेक्स को छोड़कर सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. रुपए में शानदार रिकवरी आई है. डॉलर के मुकाबले यह 57 पैसे मजबूत होकर 91.57 के स्तर पर खुला.
शुरुआती कारोबार में ऑटो, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक्स और रियल्टी में सबसे अधिक तेजी देखी जा रही है. इन इंडेक्स में 1-1.75% तक की तेजी है. सेंसेक्स के टॉप-30 में 20 स्टॉक्स हरे निशान में और 10 स्टॉक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. रिलायंस अडानी पोर्ट्स, NTPC, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स अभी टॉप गेनर्स हैं और इनमें 2% तक की तेजी है. वहीं, एशियनपेंट्स, ICICI बैंक और आईटीसी टॉप लूजर्स हैं और इनमें आधा फीसदी से अधिक गिरावट है.
HDFC सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि ईरान डिप्लोमैटिक बातचीत में इंटरेस्ट दिखाया है जो बड़ा पॉजिटिव फैक्टर है. प्रेसिडेंट ट्रंप ने ऑयल मार्केट को स्टेबल रखने की बात की है. रुपए में मजबूती आई है जो बाजार के लिए पॉजिटिव है. बाजार में रिबाउंड के संकेत तो मिल रहे हैं. टेक्निकल लिहाज से निफ्टी के लिए 24600-24800 की रेंज में अवरोध नजर आ रहा है.
ईरान युद्ध के कारण भारत समेत ग्लोबल मार्केट का मूड खराब है. ईरान ने बुधवार को डिप्लोमैटिक बातचीत को लेकर सिग्नल दिया जिसके कारण ग्लोबल मार्केट में थोड़ी पॉजिटिविटी दिखी. बुधवार को निफ्टी ने 24305 का इंट्राडे लो बनाया था और अंत में 385 अंक टूटकर 24480 पर बंद हुआ था.
भारतीय बाजार के लिए इस समय सबसे महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑप हॉर्मुज है. यहां ब्लॉकिंग होने से क्रूड के दाम बढ़ेंगे और भारत के लिए यह बड़ी समस्या होगी. जब तक ईरान युद्ध चलता रहेगा, ग्लोबल एनर्जी सप्लाई चेन को लेकर समस्या बनी रहेगी और बाजार पर इसका असर देखने को मिलेगा. ऐसे में क्रूड का भाव और ईरान टेंशन में कमी का सिग्नल बाजार के सेंटिमेंट को सुधारने का काम करेंगे.