Stock Market Highlights: होली के दिन बाजार हुआ लाल, 385 अंक टूटकर 24480 पर बंद हुआ निफ्टी

Stock Market Highlights: बाजार में हाहाकार मचा हुआ है. होली के दिन निफ्टी 385 अंक टूटकर 24480 और सेंसेक्स 1128 अंक टूटकर 79110 पर बंद हुआ. आईटी इंडेक्स छोड़कर सभी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए. सबसे अधिक मेटल्स में करीब 4% की गिरावट दर्ज की गई.
Stock Market Highlights: होली के दिन बाजार हुआ लाल, 385 अंक टूटकर 24480 पर बंद हुआ निफ्टी

Stock Market Today.

Stock Market Highlights: होली के दिन बाजार पूरी तरह लाल रंगों में डूबा रहा. निफ्टी 385 अंक टूटकर 24480 और सेंसेक्स 1128 अंक टूटकर 79110 पर बंद हुआ. इंट्राडे में निफ्टी ने 24305 का लो और 24602 का हाई बनाया. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी इंडेक्स छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. सबसे ज्यादा ऑटो, FMCG, मेटल, मीडिय, पीएसयू बैंक्स और ऑयल एंड गैस में गिरावट देखने को मिली.

सेंसेक्स के टॉप-30 में केवल 3 स्टॉक्स हरे निशान में जबकि 27 स्टॉक्स लाल निशान में बंद हुए. भारती एयरटेल, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा सेंसेक्स के टॉप गेनर्स रहे. एयरटेल में सबसे अधिक 1.8% की तेजी रही. वहीं, टाटा स्टील, LT, बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स रहे. टाटा स्टील में सबसे अधिक -6.7% की गिरावट देखने को मिली.

सुबह कैसा खुला था बाजार?

Add Zee Business as a Preferred Source

ईरान युद्ध के कारण बाजार में हाहाकार मचा हुआ है. होली के दिन निफ्टी 490 अंक टूटकर निफ्टी 24375 पर सेंसेक्स 1640 अंक टूटकर 78599 पर खुला. शुरुआती कारोबार में निफ्टी में 500 अंकों से अधिक गिरावट देखी जा रही है और यह 24400 के नीचे कारोबार कर रहा है. आईटी इंडेक्स छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहा है.

आइए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी से जानते हैं कि इस कमजोरी वाले बाजार में ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स को क्या करना चाहिए.

अब ट्रेडर्स क्या करें?

  • दो दिनों में आपने अमेरिका और भारत दोनों बाजारों में देखी तगड़ी Volatility
  • सोमवार को 25% बढ़ा Vix, अभी भी बड़ी Volatility के संकेत
  • ऐसे में पैसा कमाने के बजाय पैसा बचाने पर ध्यान दें
  • Stoploss को जरूर Follow करें
  • पहला Stoploss हिट होते ही पोजीशन काट लें
  • इंट्राडे और ओवरनाइट पोजीशन कम से कम रखें
  • जल्दी और ज्यादा पैसे बनाने के लालच में नई पोजीशन ना लें
  • ये सोचें कि अगर ट्रेड उल्टा पड़ा तो नुकसान झेलने की ताकत कितनी

निवेशक क्या करें?

  • शांत रहें, कभी-कभी कुछ ना करने का निर्णय लेना भी जरूरी
  • एक बार अपने पोर्टफोलियो के शेयरों की क्वालिटी चेक कर लें
  • बार-बार पोर्टफोलियो देखना बंद करें, नहीं तो परेशान होंगे
  • हर युद्ध के बाद बाजार रिकवर होता ही है
  • इतने युद्ध के बाद भी कई बार नए Life High बने
  • जिन निवेशकों को बड़ा पैसा बनाना है उन्हें Contra सोचना होगा
  • अगर पैसा, इच्छा और हिम्मत है तो गिरावट में करेंगे निवेश
  • उम्मीद है कि मार्च के बाद बाजार स्टेबल होंगे
  • तब तक युद्ध खत्म हो जाएगा या फिर हमें आदत पड़ जाएगी
  • हमारी सबसे बड़ी चिंता क्रूड के दाम और गैस की सप्लाई

सोमवार को निफ्टी 313 अंक टूटा था

देश के कई हिस्सों में आज होली मनाई जा रही है, लेकिन शेयर बाजार आज खुला हुआ है. होली के अवसर पर बाजार 3 मार्च को ही बंद था. GIFTY NIFTY में -550 अंकों की भारी गिरावट देखी जा रही है जो आज बाजार के लहू-लुहान होने की तरफ इशारा करता है. ईरान पर इजरायल और अमेरिका का हमला तेज होने जा रहा है. इसने बाजार के सेंटिमेंट को पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है. बता दें कि सोमवार को निफ्टी 313 अंक टूटकर 24865 पर बंद हुआ था.

ग्लोबल मार्केट में भी भूचाल

ग्लोबल मार्केट की बात कल अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. डाओ जोन्स -0.83% और टेक इंडेक्स नैस्डैक -1% टूटकर बंद हुआ. जापान के बाजार की बात करें तो Nikkei 225 में करीब 1850 अंक यानी -3.3% की गिरावट देखने को मिल रही है. कुल मिलाकर ग्लोबल मार्कट में ब्लड बाथ देखा जा रहा है.

ईरान क्राइसिस लंबा चलने का डर

इधर ईरान क्राइसिस लंबे समय तक बने रहने का डर है जिसके कारण क्रूड ऑयल 82 डॉलर के पार पहुंच गया है. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया है जिसके कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई चेन पूरी तरह ठप पड़ गया है. इसके अलावा कतर ने गैस प्रोडक्शन बंद कर दिया है. ईरान दूसरे गल्फ देशों के ऑयल एंड गैस ठिकानों को निशाना बना रहा है. दूसरी तरफ ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध 4-5 हफ्ते तक चल सकता है. कुल मिलाकर बाजार के लिए चारों तरफ से निगेटिव खबरें आ रही हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6