Stock Market Highlights: बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए बाजार, निफ्टी ने 25,775 के पास दी क्लोजिंग- रियल्टी, PSU Bank शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market Today: बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते बैंक निफ्टी बढ़िया तेजी के साथ बंद हुआ. निफ्टी 41 अंक चढ़कर 25,763 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 40 अंक चढ़कर 83,978 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 325 अंक चढ़कर 58,101 पर बंद हुआ.
Stock Market Highlights: बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए बाजार, निफ्टी ने 25,775 के पास दी क्लोजिंग- रियल्टी, PSU Bank शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार (3 नवंबर) को कमजोर शुरुआत हुई. फिर पूरे दिन बाजार सुस्ती के साथ कारोबार करते रहे. दिन के अंत में बाजार बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए. बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते बैंक निफ्टी बढ़िया तेजी के साथ बंद हुआ. निफ्टी 41 अंक चढ़कर 25,763 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 40 अंक चढ़कर 83,978 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 325 अंक चढ़कर 58,101 पर बंद हुआ.

MIDCAP100 इंडेक्स 456 अंक ऊपर 60284 पर बंद हुआ. SMALLCAP100 इंडेक्स 137 अंक ऊपर 18520 पर बंद हुआ. निफ्टी 50 पर SHRIRAM FINANCE 6.5%, TATA CONSUMER 2.6%, APOLLO HOSP 1.7% और M&M 1.8% की तेजी के साथ बंद हुए. वहीं, MARUTI SUZUKI -3.3%, ITC -1.5%, TCS -1.3% और L&T -1.2% की गिरावट के साथ बंद हुए.

RESULTS

WOCKHARDT 10%

ARVIND FASHIONS 9.3%

GE VERNOVA T&D 6.6%

SCHAEFFLER 6.7%

SINS

DREDGING CORP 20%

VODAFONE IDEA 8.5%

INDUS TOWER 5%

ASTRA MICROWAVE 3%

TOP GAINER

FINEOTEX CHEMICAL 10.3%

STERLING & WILSON 9.2%

MEDPLUS 9%

INTELLECT DESIGN 5.7%

TOP LOSER

NETWEB TECHNOLOGIES -6.2%

ZENSAR TECH -5.2%

JK CEMENT -5%

IXIGO -4.7%

आज बीच-बीच में बाजार में थोड़ी वॉलेटिलिटी भी दिखी. India VIX 4% से ऊपर था. सेंसेक्स 83,959 के आसपास चल रहा था. वहीं, निफ्टी भी 25,760 के आसपास ट्रेड करता दिखा. रियल्टी इंडेक्स में ढाई पर्सेंट से ज्यादा की तेजी थी. वहीं, बैंकिंग शेयर, फार्मा, एनबीएफसी में भी अच्छी तेजी थी. ऑटो, एफएमसीजी और आईटी इंडेक्स में गिरावट थी.

सुबह ओपनिंग के बाद प्रमुख बेंचमार्क इंंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे. सेंसेक्स 150 अंकों की गिरावट पर था. वहीं, निफ्टी भी 50 अंकों की गिरावट के साथ 25,700 के नीचे फिसलता हुआ नजर आया. बैंक निफ्टी 30 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था. लेकिन ब्रॉडर मार्केट्स गिरावट से उबरने की कोशिश करते दिखे. स्मॉलकैप इंडेक्स 100 अंक तो मिडकैप इंडेक्स 40-50 अंक ऊपर उछला था. पीएसयू बैंक, मेटल, ऑटो इंडेक्स में अच्छी तेजी दिख रही थी.

निफ्टी 50 पर Shriram Finance, M&M, Indigo, SBI, ONGC, Apollo Hospital, Eicher Motors टॉप गेनर्स रहे. वहीं, Maruti, BEL, Titan, Eternal, Bajaj Finance, Adani Ports, Axis Bank, Dr Reddy ओपनिंग के टॉप लूजर्स रहे.

ओपनिंग लेवल देखें तो सेंसेक्स 103 अंक नीचे पर 83,835 पर खुला. निफ्टी 26 अंक नीचे 25,696 पर खुला. बैंक निफ्टी 50 अंक नीचे 57,726 पर खुला और करेंसी मार्केट में रुपया डॉलर के मुकाबले 88.77/$ पर खुला.

पिछले हफ्ते घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. एफआईआई की भारी बिकवाली और डॉलर की मजबूती ने बाजार पर दबाव डाला, लेकिन सरकारी खर्च और मजबूत GST कलेक्शन ने सेंटीमेंट को संभालने का काम किया. वहीं आज बाजार की दिशा घरेलू और ग्लोबल संकेतों पर निर्भर करेगी.

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए. डाओ जोंस 40 अंक ऊपर तो नैस्डैक 150 अंक चढ़ा. GIFT निफ्टी 50 अंक फिसलकर 25,850 के पास है जबकि डाओ फ्यूचर्स 125 अंक मजबूत दिख रहा है. जापान के बाजार आज बंद रहेंगे.

शुक्रवार को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश मार्केट में 6,770 करोड़ रुपये की बिकवाली की और कुल मिलाकर नेट-नेट 9,321 करोड़ रुपये निकाले. इसके उलट घरेलू फंड्स (DIIs) ने लगातार 46वें दिन खरीदारी जारी रखी और 7,070 करोड़ रुपये की बड़ी खरीदारी की. आज के बाजार की चाल में सरकारी आंकड़े, कॉर्पोरेट नतीजे और ग्लोबल ट्रेंड्स अहम भूमिका निभाएंगे. FII की बिकवाली और डॉलर की मजबूती के बीच DII की खरीदारी और मजबूत आर्थिक आंकड़े सेंटीमेंट को सपोर्ट दे सकते हैं.

सरकारी मोर्चे पर मजबूती

सरकार के खर्च में 40 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. वित्त वर्ष की पहली छमाही में ही सरकार ने अपने कैपेक्स लक्ष्य का 52 प्रतिशत पूरा कर लिया है. साथ ही फिस्कल डेफिसिट भी 36.5 प्रतिशत के साथ नियंत्रण में रहा है.

GST कलेक्शन दमदार

अक्टूबर महीने का GST कलेक्शन 4.6 प्रतिशत बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. टैक्स दरों में कटौती के बावजूद यह आंकड़ा अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है.

कमोडिटी अपडेट

डॉलर इंडेक्स 3 महीने की ऊंचाई पर 99.50 के ऊपर है. डॉलर की मजबूती से सोना 20 डॉलर टूटा जबकि चांदी एक प्रतिशत कमजोर रही. घरेलू बाजार में सोना 1,21,300 रुपये से नीचे और चांदी 1,48,400 रुपये पर बंद हुई. कच्चे तेल में हल्की बढ़त रही और ब्रेंट 65 डॉलर के ऊपर पहुंच गया.

कंपनी नतीजे और स्टॉक्स फोकस में

BPCL, Bank of Baroda और Phoenix Mills के नतीजे मजबूत रहे. Patanjali Foods के नतीजे अच्छे तो Godrej Consumer थोड़े कमजोर रहे. आज Titan, Bharti Airtel, Power Grid और Tata Consumer के तिमाही नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर.

IPO अपडेट

Studds Accessories का IPO आज बंद होगा, जो अब तक 5 गुना भरा है. अनिल सिंघवी की सलाह है कि रिस्क लेने वाले निवेशक लंबी अवधि के लिए निवेश करें. वहीं Lenskart Solutions का IPO पहले दिन ही पूरा भर चुका है.

अन्य खबरों में, गोवा सरकार ने शिकायतों के चलते Ola Electric की बिक्री पर रोक लगाई है और कंपनी का ट्रेड सर्टिफिकेट सस्पेंड किया है. वहीं इसरो ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, अपने बाहुबली रॉकेट से भारत का अब तक का सबसे भारी 4,410 किलो का सैटेलाइट CMS-03 लॉन्च किया.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6