Stock Market Highlights: लगातार चौथे दिन फिसला बाजार, 46 अंक टूटकर निफ्टी 25986 पर बंद

Stock Market Highlights: लगातार चौथे कारोबारी सत्र में शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. बुधवार को निफ्टी 46 अंक टूटकर 25986 पर और सेंसेक्स 31 अंक टूटकर 85106 पर बंद हुआ.
Stock Market Highlights: लगातार चौथे दिन फिसला बाजार, 46 अंक टूटकर निफ्टी 25986 पर बंद

Stock Market Today.

Stock Market Highlights: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार चौथे सेशन में जारी रहा. बुधवार को निफ्टी 46 अंक टूटकर 25986 पर और सेंसेक्स 31 अंक टूटकर 85106 पर बंद हुआ. इंट्राडे में कारोबार के दौरान निफ्टी 25891 तक फिसला था. आज की गिरावट में सबसे ज्यादा योगदान ऑटो, FMCG, पीएसयू बैंक्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का रहा. सबसे ज्यादा बिकवाली का जोर सरकारी बैंकों के शेयर में देखने को मिला.

सेंसेक्स के टॉप-30 में 10 स्टॉक्स हरे निशान में और 20 स्टॉक्स लाल निशान में बंद हुए. ICICI बैंक, टीसीएस और इन्फोसिस आज के
टॉप गेनर्स रहे. टीसीएस में सबसे ज्यादा 1.4% की तेजी दर्ज की गई. भारत इलेक्ट्रॉनिक, महिंद्र एंड महिंद्रा और टाइटन आज के टॉप लूजर्स रहे. BEL में करीब 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

बाजार का सेंटिमेंट हुआ कमजोर

Add Zee Business as a Preferred Source

बाजार का सेंटिमेंट कमजोर हो रहा है. इसका बड़ा कारण रुपए में जारी गिरावट है. डॉलर के मुकाबले आज रुपया 32 पैसे कमजोर होकर 90.19 के स्तर पर बंद हुआ. आज से रिजर्व बैंक मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक भी शुरू हो रही है. शुक्रवार को फैसले का ऐलान किया जाएगा. माना जा रहा है कि आरबीआई 25 bps रेट कट कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो रुपए पर और दबाव बढ़ेगा. इसके अलावा FIIs की बिकवाली जोर पकड़ने पर सेंटिमेंट और कमजोर होगा.

आज सुबह कैसा खुला था बाजार?

लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बाजार लाल निशान में खुला. बुधवार की सुबह निफ्टी 28 अंक टूटकर 26004 पर और सेंसेक्स 12 अंक मजबूत होकर 85150 पर खुला है. शुरुआती कारोबार में बेयर्स हावी होते दिख रहे हैं और निफ्टी 26000 के नीचे फिसल गया है. खबर लिखे जाने के दौरान निफ्टी में 100 अंकों से अधिक गिरावट है और यह 25925 की रेंज में कारोबार कर रहा है.

इमीडिएट सपोर्ट 25968 पर

HDFC सिक्योरिटीज के देवर्ष वकील ने कहा कि पांच दिनों की लगातार गिरावट के बाद कल अमेरिकी बाजार हरे निशान में बंद हुए थे. इस तेजी का कारण बिटक्वॉइन समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी में वापस तेजी है. 90% संभावना है कि फेडरल रिजर्व 10 दिसंबर को रेट कट करेगा. यही वजह है कि शेयर बाजार और क्रिप्टो में तेजी देखी जा रही है. टेक्निकल लिहाज से निफ्टी का इमीडिएट सपोर्ट 25968 पर है जो 20-day EMA है. इसके नीचे आने पर यह 25842 तक फिसल सकता है. वहीं, रिबाउंड आने पर 26300 तक का स्तर वापस देखा जा सकता है.

अन्य इंपोर्टेंट फैक्टर्स

बाजार के लिए इंपोर्टेंट फैक्टर्स की बात करें तो आज से RBI मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक शुरू हो रही है. शुक्रवार को इसका ऐलान किया जाएगा और बाजार का मानना है कि कम से कम 25 bps का रेट कट किया जाएगा. रुपया लाइफ लो पर 90 के नीचे आ गया है. ऐसे में यह भी देखना महत्वपूर्ण होगा कि आरबीआई रुपए को संभालने के लिए कोई कदम उठाता है या नहीं. अगले हफ्ते फेडरल रिजर्व की तरफ से रेट कट का फैसला लिया जा सकता है. इससे पूरे ग्लोबल मार्केट का सेंटिमेंट ड्राइव होगा.

FIIs की बिकवाली चिंता का विषय

FIIs की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चिंता का विषय है. इस बिकवाली का बड़ा कारण रुपए में आ रही लगातार बिकवाली है. दूसरे शब्दों में कहें तो रुपए में आ रही लगातार कमजोरी के कारण भी FIIs की बिकवाली थमने का नाम नहीं ले रही है. इसके अलावा दिसंबर महीने में करीब दो दर्जन कंपनियों का आईपीओ आ रहा है. ऐसे में प्राइमरी मार्केट में एक्टिविटी हाई होगी और सेकेंड्री मार्केट में लिक्विडिटी का अभाव दिखेगा.अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर भी कोई खास अपडेट नहीं है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6