&format=webp&quality=medium)
बीते हफ्ते निफ्टी में 0.3% की मजबूती दर्ज की गई और Grasim Industries टॉप गेनर रहा. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)
Stock Market Highlights: जिसका लंबे समय से इंतजार था, आखिरकार वह घड़ी आती हुई दिख रही है. सोमवार को निफ्टी ने 24000 के ऊपर क्लोजिंग दिया है. हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में निफ्टी 312 अंक मजबूत होकर 24031 पर बंद हुआ. बाजार में इस तेजी का सबसे बड़ा कारण क्रूड ऑयल में आई नरमी है जो घटकर 97 डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा है.
सेक्टोरल परफॉर्मेंस की बात करें तो FMCG छोड़कर सारे इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं. ऑटो, पीएसयू बैंक्स, प्राइवेट बैंक और फाइनेंशियल्स में सबसे अधिक मजबूत रही. एकमात्र FMCG इंडेक्स में मामूली गिरावट देखने को मिली है. आयशर मोटर्स, अडानी एंटरप्राइजेज और बजाज फाइनेंस निफ्टी के टॉप गेनर्स हैं और इनमें 3-6.5% तक की मजबूती दर्ज की गई. वहीं, मैक्स हेल्थकेयर, ONGC और हिंडाल्को टॉप लूजर्स रहे और इनमें -2.25% तक की गिरावट रही.
हफ्ते की दमदार शुरुआत हुई है. सोमवार को निफ्टी 220 अंक मजबूत होकर 23940 पर खुला. क्रूड में नरमी, ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत को लेकर पॉजिटिव डेवलपमेंट्स जैसे फैक्टर्स ने शेयर बाजार का सेंटिमेंट मजबूत किया है. क्रूड में नरमी के कारण रुपए में भी मजबूती दर्ज की गई है. डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे मजबूत होकर 95.34 पर खुला.
सोमवार को आईटी छोड़कर सारे इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. ऑटो इंडेक्स में 2.3%, फाइनेंशियल्स में 1.5% और पीएसयू बैंक्स में 1.6% की मजबूती है. आयशर मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस और महिंद्र एंड महिंद्रा निफ्टी के टॉप गेनर्स हैं और इनमें 2.5%-5.5% तक की मजबूती है. वहीं, हिंडाल्को, ONGC और मैक्स हेल्थकेयर निफ्टी के टॉप लूजर्स हैं और इनमें 1-2% तक की गिरावट देखी जा रही है.
ये भी पढ़ें: Q4 रिजल्ट के बाद अनिल सिंघवी की रडार पर आए ये 8 Stocks, दांव लगाने से पहले नोट करें TGT-SL डीटेल
बीते हफ्ते निफ्टी 0.3% मजबूत होकर 23719 पर बंद हुआ था. मिडकैप्स में 1.1% की मजबूती रही जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स फ्लैट बंद हुआ था. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो IT में सबसे अधिक 4.1% और उसके बाद रियल्टी और कैपिटल गुड्स में तेजी रही थी. वहीं, FMCG में सबसे अधिक -1.5% की गिरावट रही. इसके अलावा PSU और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में भी कमजोरी रही.
टॉप परफॉर्मर की बात करें तो निफ्टी पर Grasim Industries टॉप गेनर रहा और इसमें 7.5% की मजबूती रही. इसके अलावा विप्रो, इन्फोसिस और ट्रेंट निफ्टी का टॉप गेनर रहा. वहीं, Power Grid टॉप लूजर रहा और इसमें -3.8% की कमजोरी दर्ज की गई. इसके अलावा टाटा स्टील और टाटा कंज्यूमर जैसे स्टॉक्स टॉप लूजर्स में रहे.
SBI Securities ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि Q4 रिजल्ट सीजन आखिरी चरण में है. ऐसे में बाजार का फोकस अब ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने को लेकर अपडेट्स, क्रूड ऑयल प्राइस, बॉन्ड यील्ड मूवमेंट और रुपए की चाल पर निर्भर करेगा. ये तमाम मैक्रो फैक्टर्स हैं जो अब बाजार की दिशा और दशा तय करेंगे. टेक्निकल लिहाज से 23850-23900 के जोन में निफ्टी के लिए अवरोध नजर आ रहा है. 23400-23350 के जोन में सपोर्ट नजर आ रहा है. बाजार में फ्रेश और बड़ा मूवमेंट इसके ऊपर और नीचे ही आएगा.
अन्य फैक्टर्स की बात करें तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर पॉजिटिव डेवलपमेंट्स हैं जिसके कारण क्रूड फिसलकर 100 डॉलर के नीचे आ गया है. यही वजह है कि बाजार का जोश हाई है. ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत पॉजिटिव दिशा में बढ़ रही है. इसके अलावा ट्रंप ने भारत और PM मोदी को अच्छा दोस्त बताया. ये तमाम फैक्टर्स बाजार के सेंटिमेंट को मजबूत करेंगे. बीते हफ्ते निफ्टी नेट आधार पर 0.3% की मजबूती के साथ 23719 पर बंद हुआ था.