Stock Market Highlights: हफ्ते की दमदार शुरुआत, निफ्टी 142 अंक मजबूत होकर 25713 पर बंद

Stock Market Highlights: हफ्ते का आगाज दमदार रहा और सोमवार को निफ्टी 142 अंक मजबूत होकर 25713 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 480 अंक मजबूत होकर 83295 के स्तर पर बंद हुआ.
Stock Market Highlights: हफ्ते की दमदार शुरुआत, निफ्टी 142 अंक मजबूत होकर 25713 पर बंद

Stock Market Today.

Stock Market Highlights: हफ्ते की शुरुआत पॉजिटिव नोट पर हुई. सोमवार को निफ्टी 142 अंक मजबूत होकर 25713 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 480 अंक मजबूत होकर 83295 के स्तर पर बंद हुआ. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक्स और FMCG में सबसे अधिक तेजी रही. वहीं, आईटी, मेटल्स, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई.

सेंसेक्स 480 अंक मजबूत होकर 83295 पर बंद हुआ. टॉप-30 स्टॉक्स में 19 स्टॉक्स हरे निशान में और 11 स्टॉक्स लाल निशान में बंद हुए. अडानी पोर्ट्स, कोटक महिंद्र बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट सेंसेक्स पर टॉप गेनर्स रहे और इनमें 2.82% तक की तेजी दर्ज की गई. वहीं, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और ट्रेंट टॉप लूजर्स रहे और इनमें सबसे अधिक इन्फोसिस में -2.42% की गिरावट दर्ज की गई.

बाजार में कहां से आई मजबूती?

Add Zee Business as a Preferred Source

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भारतीय बाजार ने पॉजिटिव तरीके से लिया है. आईटी स्टॉक्स दबाव में है क्योंकि AI को लेकर चुनौती और परेशानी का अंदाजा अभी भी नहीं लग पा रहा है. इन्वेस्टर्स डोमेस्टिक थीम जैसे बैंकिंग, पावर, एफएमसीजी जैसे सेक्टर्स पर फोकस कर रहे हैं. इकोनॉमिक रिकवरी और डिमांड में स्थिरता को लेकर ये सेक्टर फिलहाल आकर्षक लग रहे हैं.

सुबह कैसा खुला था बाजार?

हफ्ते की मजबूत शुरुआत हुई है. सोमवार को निफ्टी 107 अंक मजबूत होकर 25678 पर खुला जबकि सेंसेक्स 92 अंक मजबूत होकर 82906 पर खुला. बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपया आज 18 पैसे मजबूत होकर 90.76 पर खुला.


512 अंकों के दायरे में कारोबार किया निफ्टी

बीते हफ्ते शेयर बाजार में जबरदस्त वोलैटिलिटी रही. पूरे हफ्ते के दौरान निफ्टी ने 512 अंकों के दायरे में कारोबार किया और अंत में साप्ताहिक आधार पर 0.4% की मजबूती के साथ 25571 पर बंद हुआ. बता दें कि शुक्रवार को निफ्टी में 117 अंकों की शानदार मजबूती दर्ज की गई थी. मिडकैप्स में 0.3% की मजबूती रही जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में -0.3% की गिरावट दर्ज की गई.

कौन रहा निफ्टी का टॉप गेनर और लूजर?

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो पावर और पीएसयू इंडेक्स में सबसे अधिक 2.5% तक की तेजी रही जबकि आईटी, ऑटो और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ BSE IT इंडेक्स में -1.7% की गिरावट दर्ज की गई. L&T और HDFC Life निप्टी का टॉप गेनर रहा और इन स्टॉक्स में 5% तक की तेजी दर्ज की गई. Eternal और टेक महिंद्रा निफ्टी के टॉप लूजर्स रहे और इनमें -5.7% तक की गिरावट दर्ज की गई.

वीकेंड पर ट्रंप का टैरिफ तमाशा

  • शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के खिलाफ फैसला दिया
  • कोर्ट ने कहा ट्रंप को जवाबी टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं
  • ऐसे में ट्रंप के लगाए गए मौजूदा सारे टैरिफ अवैध हुए
  • अमेरिकी कोर्ट के फैसले के थोड़ी देर बाद ही ट्रंप ने किया नया ऐलान
  • सभी देशों पर अगले 150 दिनों के लिए 10% टैरिफ लगाने की घोषणा की
  • शनिवार को ट्रंप ने नए 10% टैरिफ को बढ़ाकर 15% कर दिया
  • संभावना है कि 24 फरवरी से 15% टैरिफ लागू होगा
  • ट्रंप ने सेक्शन 122 में मिले अधिकार के चलते 15% टैरिफ लगाया
  • अचानक व्यापार घाटा या आर्थिक संकट हो तो प्रेसिडेंट को सेक्शन 122 में टैरिफ लगाने का अधिकार
  • इस सेक्शन में अधिकतम 15% टैरिफ लगाने का अधिकार
  • अगले 150 दिनों में इसे अमेरिकी संसद से मंजूर कराना होगा

25850-25900 की रेंज में है रेसिसटेंस

SBI सिक्योरिटीज ने कहा कि बाजार में वोलाटिलिटी हाई है लेकिन डायरेक्शन का अभाव दिख रहा है. नियर टर्म में बाजार साइड-वे पैटर्न में ट्रेड करने की उम्मीद है. निफ्टी के लिए 25400-25350 क्रूशियल सपोर्ट है. 25850-25900 की रेंज में रेसिसटेंस बना हुआ है. HDFC सिक्योरिटीज के हेड ऑफ प्राइम रिसर्च देवर्ष वकील ने कहा कि इमीडिएट आधार पर निफ्टी का सपोर्ट 25372 पर है और नियर टर्म में 25885 पर रेसिसटेंस देखने को मिलेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6