Stock Market Highlights: दो दिनों की रिकवरी पर लगा विराम, निफ्टी 46 अंक टूटकर 23643 पर बंद

Stock Market Highlights: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ. निफ्टी 46 अंकों की गिरावट के साथ 23643 और सेंसेक्स 160 अंकों की गिरावट के साथ 75238 पर बंद हुआ. भारतीय बाजार का सेंटिमेंट फिर से कमजोर हो रहा है.
Stock Market Highlights: दो दिनों की रिकवरी पर लगा विराम, निफ्टी 46 अंक टूटकर 23643 पर बंद

 गुरुवार को निफ्टी 277 अंक मजबूत होकर 23689 पर बंद हुआ था. (फाइल फोटो)

Stock Market Highlights: दो दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लग गया और हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ. निफ्टी 46 अंकों की गिरावट के साथ 23643 और सेंसेक्स 160 अंकों की गिरावट के साथ 75238 पर बंद हुआ.इस हफ्ते पांच कारोबारी सत्र में तीन सेशन में बाजार लाल निशान में और दो सेशन में हरे निशान में रहा. वीकली आधार पर बाजार में 2% के करीब गिरावट रही. इतिहास में पहली बार रुपये 96 के नीचे फिसल गया है.

ब्रॉडर मार्केट में भी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई. स्मॉलकैप और मिडकैप्स इंडेक्स में भी करीब आधा फीसदी की गिरावट रही. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल्स,पीएसयू बैंक्स और रियल्टी एंड ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा गिरावट रही. वहीं, IT, मीडिया, ऑटो और FMCG जैसे सेक्टर हरे निशान में बंद हुए.

बाजार में किस बात का डर?

Geojit Investments Limited के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि बॉन्ड यील्ड में तेजी, रुपए में कमजोरी और पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी ने निवेशकों का सेंटिमेंट कमजोर किया है. वैल्युएशन का कंफर्ट और Q4 के मजबूत नतीजे बाजार में बड़े करेक्शन को रोक रहा है. आने वाले समय में रुपए को स्टेबल रखने के लिए सरकार और रिजर्व बैंक क्या फैसला लेता है इसपर बाजार की नजर रहेगी. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अपडेट्स बाजार की दिशा को प्रभावित करेंगे.

सुबह कैसा खुला था बाजार?

हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार की शुरुआत पॉजिटिव नोट पर हुई है. निफ्टी 42 अंक मजबूत होकर 23731 पर और सेंसेक्स 98 अंक मजबूत होकर 75497 पर खुला. बता दें कल के सेशन में निफ्टी 277 अंक मजबूत होकर 23689 पर बंद हुआ था. आज की तेजी में IT इंडेक्स का सबसे बड़ा योगदान है. निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 2.5% की शानदार रैली है.

नतीजों के बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स इस समय निफ्टी का टॉप गेनर है और इसमें करीब 7% की मजबूती है. इसके अलावा इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, TCS और HCL Tech निफ्टी के टॉप गेनर्स हैं. वहीं हिंडाल्को, BEL, ट्रेंड और इटरनल इस समय निफ्टी के टॉप लूजर्स हैं.

पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

करीब 4 साल बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया जिसका महंगाई पर बड़ा असर होगा. बता दें कि अप्रैल में थोक महंगाई 42 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई. ऐसे में सेंटिमेंट और मैक्रो इकोनॉमिक लिहाज से बाजार की चुनौती बढ़ती जा रही है.

बाजार के लिए 5 महत्वपूर्ण फैक्टर्स क्या हैं?

  • 4 साल बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया
  • इसके अलावा MGL, IGL की तरफ से CNG की कीमत में बढ़ोतरी हुई है
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अनसर्टेनिटी के बीच क्रूड ऑयल 107 डॉलर पर
  • रुपए में कमजोरी जारी, डॉलर के मुकाबले यह 96 के करीब तक फिसला
  • FII की बिकवाली थमती नजर आई, कल कैश मार्केट में 187 करोड़ खरीदा

4 साल बाद डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम

  • पेट्रोल ₹3.14 और डीजल ₹3.11/ लीटर महंगा
  • 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी
  • मार्च 2024 में चुनाव से पहले सरकार ने ₹2 घटाए थे दाम

23800 का लेवल है महत्वपूर्ण

HDFC Securities प्राइम रिसर्च प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि डाओ जोन्स ने फिर से 50 हजार का स्तर पार कर लिया है. चीन में ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात को लेकर बड़ी उम्मीदें है. इधर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए. उन्होंने कहा कि आज बाजार फ्लैट खुल सकता है.

  • 23800 के पार करने के बाद बाजार में बुल्स की वापसी होगी और यह 24100 तक जाएगा
  • इमीडिएट आधार पर निफ्टी का सपोर्ट 23262 पर है जो हालिया स्विंग लो है

गुरुवार को बाजार में कहां से आई थी रिकवरी?

Geojit Investments लिमिटेड के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि रुपए ने नया रिकॉर्ड लो बनाया इसके बावजूद मार्केट में रिकवरी दर्ज की गई. इस बात की संभावना है कि सरकार विदेशी निवेशकों को बॉन्ड मार्केट में टैक्स रिलीफ दे सकता है. इसके अलावा डॉलर आउटफ्लो रोकने के लिए LRS पर टाइटनिंग संभव है. इसके अलावा ट्रंप-जिनपिंग की गर्मजोशी वाली मुलाकात ने भी सेंटिमेंट को मजबूत किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6