Stock Market Highlights: लगातार दूसरे दिन फिसला बाजार, 66 अंक टूटकर 25665 पर बंद हुआ निफ्टी

Stock Market Highlights: लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ. निफ्टी 66 अंक टूटकर 25665 पर बंद हुआ. मेटल्स और PSU बैंक्स में जबरदस्त तेजी रही जबकि आईटी और FMCG इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.
Stock Market Highlights: लगातार दूसरे दिन फिसला बाजार, 66 अंक टूटकर 25665 पर बंद हुआ निफ्टी

Stock Market Today.

Stock Market Highlights: जियो पॉलिटिकल अनरेस्ट का असर बाजार पर साफ दिख रहा है. लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बाजार लाल निशान में बंद हुआ. बुधवार को निफ्टी 66 अंक टूटकर 25665 पर और सेंसेक्स 244 अंक टूटकर 83382 पर बंद हुआ. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, FMCG, आईटी और फाइनेंशियल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही. दूसरी तरफ मेटल्स और PSU बैंक में भरपूर तेजी रही और पौने तीन फीसदी इंडेक्स में उछाल दर्ज किया गया.

सेंसेक्स के टॉप-30 स्टॉक्स की बात करें तो 13 शेयर हरे निशान में और 17 शेयर लाल निशान में बंद हुए. टाटा स्टील, NTPC, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स रहे. टाटा स्टील में सबसे ज्यादा साढ़े तीन फीसदी की तेजी रही. वहीं, एशियन पेंट्स, TCS, मारुति और सनफार्मा सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे. एशियन पेंट्स में सवा दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

सुबह कैसा खुला था बाजार?

Add Zee Business as a Preferred Source

आज हफ्ते का तीसरा कारोबारी सत्र है और बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है. आज सुबह निफ्टी 84 अंक टूटकर 25648 पर और सेंसेक्स 269 अंक टूटकर 83358 पर खुला. बता दें कि मंगलवार को निफ्टी 58 अंक टूटकर 25732 पर बंद हुआ था. आईटी, ऑटो और रियल्टी जैसे सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. वहीं, मेटल्स, ऑयल एंड गैस और PSU Banks इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं.

छोटी रेंज में फंसा है बाजार

शेयर बाजार इस समय 25500–26000 की छोटी रेंज के बीच फंसा हुआ है. 25700 की रेंज में स्ट्रॉन्ग डिमांड जोन है. इस रेंज तक फिसलने के बाद बायर्स हावी हो जाते हैं. दूसरी तरफ जब इंडेक्स 26000 की तरफ मूव करता है तो ऊपरी की तरफ प्रॉफिट बुकिंग हो जाती है.

बाजार ऊपर टिकते क्यों नहीं?

  • FIIs की बिकवाली रुकती ही नहीं
  • ट्रंप चुप होते ही नहीं, सबकी ‘नाक में दम’ कर रखा है
  • ट्रंप कभी भी ईरान पर हमला कर देंगे, हमेशा डर रहता है
  • अच्छे नतीजों पर भी बाजार का ठंडा रिएक्शन
  • सभी लोग निकलने का मौका ढूंढ रहे हैं, खरीदना किसी को नहीं
  • धीरे-धीरे कच्चा तेल $65 के ऊपर आ गया
  • रुपए में कमजोरी, दम नहीं है
  • घरेलू फंड्स IPO पर ज्यादा फोकस कर रहे, बाजार से कम खरीद रहे
  • रिटेल की खरीदारी का बिल्कुल सपोर्ट नहीं
  • मिड-स्मॉलकैप में बिकवाली से सेंटिमेंट है कमजोर

25900 के ऊपर ही आएगा रिवर्सल

HDFC सिक्योरिटीज के हेड ऑफ प्राइम रिसर्च, देवर्ष वकील, ने कहा कि ईरान-अमेरिका टेंशन बढ़ने के कारण क्रूड में तेजी है. ट्रंप और फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल आमने-सामने आ गए हैं. मेटल्स और क्रूड में तेजी के कारण रुपए पर दबाव है. FIIs की लगातार बिकवाली रुपए पर दबाव बढ़ाने का काम कर रहा है. टेक्निकल लिहाज से 25900 के पार ही निफ्टी में रिवर्सल की उम्मीद है जो 50 DEMA लेवल है. शॉर्ट टर्म में 25,473 पर निफ्टी का सपोर्ट है जो हालिया स्विंग लो है. कल 15 जनवरी को NSE, BSE बंद रहेगा.

बड़े ट्रिगर, कैसा असर?

  • ईरान पर अमेरिका का बढ़ता एक्शन
  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का टैरिफ पर आज आ सकता है फैसला
  • FIIs की लगातार बिकवाली
  • नतीजों पर बाजार का ठंडा रिएक्शन
  • कच्चे तेल में मजबूती

प्रभावित करने वाले अन्य फैक्टर्स

अन्य फैक्टर्स की बात करें तो क्रूड ऑयल का भाव 65 डॉलर के पार पहुंच गया है. रुपए में लगातार गिरावट जारी है. DII की तरफ से अग्रेसिवली खरीदारी नहीं हो रही है. IPO मार्केट में शॉर्ट टर्म गेन को लेकर रीटेल ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं. रीटेल निवेशकों के सुस्त रुख के कारण मिड-स्मॉलकैप का सेंटिमेंट सुधरने का नाम नहीं ले रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6