टॉप-10 में से 8 कंपनियों का गिरा M-cap, ICICI Bank को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Stock Market: पिछले 5 दिनों बाजार में रहे उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स की 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप गिर गया है. इन कंपनियों का मार्केट कैप 1.11 लाख करोड़ रुपए तक फिसल गया है.
टॉप-10 में से 8 कंपनियों का गिरा M-cap, ICICI Bank को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

कारोबार के दौरान सिर्फ Tata consultancy services और HDFC Bank के मार्केट कैप में इजाफा हुआ है. (Image:Zeebiz)

Stock Market: पिछले 5 दिनों बाजार में रहे उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स की 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप गिर गया है. इन कंपनियों का मार्केट कैप 1.11 लाख करोड़ रुपए तक फिसल गया है. पिछले 5 दिनों में सबसे ज्यादा नुकसान ICICI Bank को हुआ है. कारोबार के दौरान सिर्फ Tata consultancy services और HDFC Bank के मार्केट कैप में इजाफा हुआ है.

8 कंपनियों का गिरा मार्केट कैप
बता दें सिर्फ 2 कंपनियों के मार्केट कैप में इजाफा हुआ है. वहीं, 8 कंपनियों का मार्केट कैप नीचे आ गया है. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,110.13 अंक या 2.81 फीसदी नीचे आया है.

इन कंपनियों का गिरा मार्केट कैप

  • ICICI Bank का मार्केट कैप 25,476.75 करोड़ रुपए घटकर 2,57,073.30 करोड़ रुपए रह गया.
  • HDFC का M-cap 20,150.82 करोड़ रुपए घटकर 3,17,321.63 करोड़ रुपए पर आ गया.
  • Kotak Mahindra Bank का M-cap 17,642.8 करोड़ रुपए घटकर 2,72,815.29 करोड़ रुपए रह गया.
  • ITC की बाजार हैसियत 10,951.21 करोड़ रुपए घटकर 2,29,667.79 करोड़ रुपए रही.
  • Infosys का मार्केट कैप 6,643.75 करोड़ रुपए घटकर 3,91,544.91 करोड़ रुपए रह गई.
  • HUL का बाजार पूंजीकरण 6,471.69 करोड़ रुपए घटकर 4,99,186.72 करोड़ रुपए रह गया.
  • Bharti Airtel का मार्केट कैप 245.5 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 2,85,380.21 करोड़ रुपए पर आ गया.

इन 2 कंपनियों के मार्केट कैप में हुआ इजाफा

  • TCS का मार्केट कैप 19,756.31 करोड़ रुपए बढ़कर 8,59,202.29 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
  • HDFC Bank का बाजार पूंजीकरण 2,641.5 करोड़ रुपए बढ़कर 6,16,240.17 करोड़ रुपए रहा.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट
टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में TCS, HDFC Bank, HUL, Infosys, HDFC, BHarti AIrtel, Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank और ITC का नाम रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6