Stock Market Update: बाजार में गिरावट गहराई, Nifty 100 प्वाइंट टूटा, Sensex भी 300 अंक से ज्यादा गिरावट

Stock Market update: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है. सेसेंक्स 188.38 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 60164.44 के स्तर पर खुला. निफ्टी भी 63.40 अंक यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 17953.80 के स्तर पर खुला.
Stock Market Update: बाजार में गिरावट गहराई, Nifty 100 प्वाइंट टूटा, Sensex भी 300 अंक से ज्यादा गिरावट

Stock Market Opens: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है. खुलने के बाद गिरावट गहराई है. सेसेंक्स 300 अंक से ज्यादा टूट गया है. वहीं, निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. वीकली एक्सपायरी का दिन और ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों से बाजार में दबाव दिखाई दिया है. कल की गिरावट के बाद फ्लैट शुरुआत की थी. लेकिन, खुलने के बाद गिरावट गहराई है.

बुधवार को BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 80.63 अंकों के नुकसान से 60,352.82 पर बंद हुआ था. NSE का निफ्टी 27.05 अंक टूटकर 18,017.20 पर बंद हुआ था.

प्री-ओपनिंग में फ्लैट रही शुरुआत

Add Zee Business as a Preferred Source

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट शुरुआत रही. सेसेंक्स 13.85 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 60366.67 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी में भी मामूली गिरावट देखी गई.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे
आज Tata Steel, Balkrishna Industries, Bharat Dynamics, Engineers India, Godrej Consumer Products, HUDCO, Natco Pharma, NHPC, NMDC, Power Finance Corporation, Prestige Estates Projects, RailTel Corporation, Suryoday Small Finance Bank और Zee Entertainment Enterprises सहित अन्य कंपनियों के सितंबर तिमाही के नतीजे आएंगे.

IPO पर अपडेट

बुधवार को Paytm का IPO करीब पौने 2 गुना भरकर बंद हुआ. SAPPHIRE FOODS के इश्यू का आज आखिरी दिन है. दूसरे दिन तक पूरा सब्सक्राइब हुआ है. उधर, LATENT VIEW ANALYTICS के IPO को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. पहले दिन 6 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ.

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत देखने को मिले. एशिया की बढ़त पर शुरुआत हुई है, लेकिन SGX NIFTY चौथाई परसेंट नीचे कारोबार कर रहा था. DOW FUTURES में भी फ्लैट कारोबार हुआ है. अमेरिकी बाजार कल गिरावट पर बंद हुए थे. अक्टूबर में CPI महंगाई के 30 साल के हाई पर पहुंचने चिंता बढ़ी है.

PIDILITE, BERGER PAINTS के Q2 नतीजे अच्छे

दूसरी तिमाही में Pidilite ने अच्छे नतीजे पेश किए हैं. आय में करीब 40 फीसदी का उछाल आया है. वहीं, मुनाफे में भी 5 फीसदी का उछाल है. Berger Paints के भी नतीजे बेहतर है. कंपनी का रेवेन्यू 27 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है.

TATA STEEL के नतीजे आज

निफ्टी कंपनियों में आज TATA STEEL के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे. मुनाफा 6 गुना होने का अनुमान है. रेवेन्यू में भी 60% का उछाल देखने को मिल सकता है. मार्जिन के डबल होने का अनुमान है.