मार्केट की शानदार शुरूआत, SENSEX में 81 अंकों का उछाल, निफ्टी 11,335 के स्तर पर खुला

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 30 अंकों के उछाल के साथ 11,335 के स्तर पर खुला.
मार्केट की शानदार शुरूआत, SENSEX में 81 अंकों का उछाल, निफ्टी 11,335 के स्तर पर खुला

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 81 अंकों की तेजी के साथ 38,208 अंकों पर खुला.

सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला. सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 30 अंकों के उछाल के साथ 11,335 के स्तर पर खुला. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 81 अंकों की तेजी के साथ 38,208 अंकों पर खुला.

निफ्टी बैंक में 196 अंकों की तेजी देखने को मिली. निफ्टी बैंक 28200 से ऊपर खुला.

जो स्टॉक हरे निशान पर खुले उनमें टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, इंडियन ऑयल, गेल वगैरह शामिल हैं. जिन स्टॉक में सुस्ती देखी गई उनमें बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, डॉ. रेड्डी वगैरह शामिल हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

बता दें कि शुक्रवार को सेंसेक्स 246.68 अंकों की तेजी के साथ 38,127.08 पर और निफ्टी 66.70 अंकों की तेजी के साथ 11,301.25 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 114.08 अंकों की तेजी के साथ 37,994.48 पर खुला और 246.68 अंकों या 0.65 फीसदी तेजी के साथ 38,127.08 पर बंद हुआ था. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,345.41 के ऊपरी स्तर और 37,737.85 के निचले स्तर को छुआ.

देखें Zee Business LIVE TV

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.15 अंकों की तेजी के साथ 11,257.70 पर खुला और 66.70 अंकों या 0.59 फीसदी तेजी के साथ 11,301.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,362.90 के ऊपरी और 11,189.40 के निचले स्तर को छुआ.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6