&format=webp&quality=medium)
सोमवार को बाजार में जो स्टॉक अच्छा कारोबार करते हुए दिखाई दिए उनमें यश बैंक, बजाज फाइनेंस, आयशर मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्र एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, डॉ. रेड्डी, एशियन पेंट्स आदि शामिल हैं.
सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत अच्छे कारोबार के साथ हुई. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 37,787 अंकों पर खुला जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी 11247 के स्तर पर कारोबार करता हुआ खुला.
बता दें कि सेंसेक्स बीते शुक्रवार को 454.22 अंकों यानी 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 37,882.79 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 134.95 अंकों यानी 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 11,284.30 पर बंद हुआ था.
सोमवार को बाजार में जो स्टॉक अच्छा कारोबार करते हुए दिखाई दिए उनमें यश बैंक, बजाज फाइनेंस, आयशर मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्र एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, डॉ. रेड्डी, एशियन पेंट्स आदि शामिल हैं.
उधर, आज रुपये में भी थोड़ी कमजोरी देखने को मिली. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 68.94 के स्तर पर खुला.