Stock Market Highlights: आखिरी घंटे में लौटी खरीदारी; सेंसेक्स 400 अंक ऊपर बंद, निफ्टी 24,700 के ऊपर टिका- Metal Stocks में तेजी

Stock Market Closing Highlights: शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी हलचल देखने को मिली. जीएसटी मीटिंग से पहले बाजार में तेज उतार-चढ़ाव था, उसके बाद आखिरी घंटे में अच्छी खरीदारी आने से बाजार में बढ़त के साथ क्लोजिंग हुई.
Stock Market Highlights: आखिरी घंटे में लौटी खरीदारी; सेंसेक्स 400 अंक ऊपर बंद, निफ्टी 24,700 के ऊपर टिका- Metal Stocks में तेजी

Stock Market Closing Highlights: शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी हलचल देखने को मिली. जीएसटी मीटिंग से पहले बाजार में तेज उतार-चढ़ाव था, उसके बाद आखिरी घंटे में अच्छी खरीदारी आने से बाजार में बढ़त के साथ क्लोजिंग हुई. सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर 80,568 पर बंद हुआ. निफ्टी 135 अंक चढ़कर 24,715 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 407 अंक चढ़कर 54,068 पर बंद हुआ और करेंसी मार्केट में रुपया 9 पैसे मजबूत होकर 88.07/$ पर बंद हुआ. MIDCAP100 इंडेक्स 356 अंक ऊपर 57,333 पर बंद हुआ. SMALLCAP100 146 अंक ऊपर 17,737 पर बंद हुआ.

निफ्टी पर COAL INDIA 2.4%, INDUSIND BANK 2.1%, TITAN 1.8% और M&M 1.4% टॉप गेनर्स रहे. INFOSYS -1.4%, HDFC LIFE -0.7%, NESTLE -0.7% और HUL में गिरावट दर्ज हुई. मेटल स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी रही. TATA STEEL 6%, JINDAL STEEL 5.2%, SAIL 5.2% और HIND COPPER 4.6% की तेजी के साथ बंद हुए. खबरों के चलते TBO TEK 14.2%, NETWEB TECHNOLOGIES 11.6%, MAN INDUSTRIES 6.7% और MOIL 3.6% चढ़ा.

सुबह हरे निशान में ओपनिंग हुई, लेकिन इसके बाद बाजार ऊपरी स्तरों से फिसल गए. हालांकि, जीएसटी काउंसिल मीटिंग के पहले बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सेंसेक्स 90 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी भी करीब 70 अंक ऊपर 24,650 के आसपास ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 180 अंक ऊपर 53,840 के आसपास ट्रेड कर रहा था. स्मॉलकैप-मिडकैप इंडेक्स भी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे. हालांकि, फिर सेंसेक्स 130 अंक नीचे फिसल गया. निफ्टी भी 34 अंकों की गिरावट के साथ 24,545 के आसपास चल रहा था.

Add Zee Business as a Preferred Source

मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की बाजार की चाल पर राय

किस ट्रिगर का बाजार को है इंतजार?
- GST बैठक के पहले सीमित दायरे में कारोबार
- GST बैठक के नतीजों का इंतजार
- FIIs की बिकवाली के सामने DIIs की बराबर उतनी ही खरीदारी
- टैरिफ के मोर्चे पर भी कोई खास डेवलपमेंट नहीं
- GST की बैठक ही है अब बड़ा ट्रिगर

GST बेनिफिट वाले शेयरों में क्या करें?
- GST से जुड़े सेक्टर्स रहेंगे फोकस में
- FMCG, सीमेंट, टू-व्हीलर, इंश्योरेंस कंपनियां रहेगी फोकस में
- कंजम्प्शन, होम अपलाएंसेज, EMS सेक्टर के लिए रहेगा पॉजिटिव
- टेक्सटाइल, फर्टिलाइजर, फुटवेयर, ड्रोन कंपनियों को फायदा होने की उम्मीद
- GST ऐलानों के बाद शेयरों में आ सकते हैं बड़े मूव
- ज्यादातर बदलाव बाजार को पता है
- ऐसे में GST घटने के बावजूद आ सकती है प्रॉफिटबुकिंग
- Unexpected ऐलानों पर आएगा बड़ा रिएक्शन

अब कौनसे लेवल हैं अहम?
- निफ्टी के लिए 24425-24525 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी में 24750 के ऊपर बनेगी अच्छी तेजी
- बैंक निफ्टी पर 53500-53650 मजबूत सपोर्ट
- बैंक निफ्टी के लिए 53900-54100 रुकावट की रेंज

STOCK IN ACTION
Glenmark Pharma:
- कमजोर बाजार में फार्मा शेयर इकट्ठे करें
- ट्रेडिंग के लिए Glenmark आकर्षक लेवल पर

Coal India:

- कल अगस्त के प्रोडक्शन आंकड़े बेहद मजबूत आए
- कल ‘Stock Of The Day’ में बताया था शेयर

Kaynes Tech:
- EMS शेयरों में तगड़ी तेजी
- पिछले एक हफ्ते से बार-बार दी खरीदारी की राय

NSE पर ऑटो, मेटल, पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर जैसे इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. निफ्टी 50 में Tata Steel, Hindalco, JSW Steel, BEL, Eternal, ONGC टॉप गेनर्स थे. वहीं, Hero Motocorp, Infosys, Tata Consumer, Bajaj Finance, Bharti, Airtel, HDFC Life टॉप लूजर्स थे.

VIDEO- iPhone 17 Pre-Booking: भारत में कब से मिलेगा?

दिन इकोनॉमी और बाजार के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. निवेशकों की नजरें जहां GST काउंसिल की 2 दिनों की बैठक पर टिकी हैं, वहीं ग्लोबल बाजारों से लेकर कमोडिटी तक कई बड़े अपडेट सामने आए हैं. इस बीच ग्लोबल बाजारों से थोड़े कमजोर संकेत हैं.

Gift Nifty में करीब 70 अंकों की गिरावट दिख रही थी. टैरिफ और बॉन्ड यील्ड की चिंता से अमेरिकी बाजारों में जोरदार हलचल दिखी. दिन की ऊंचाई पर बंद होने के बावजूद डाओ 250 अंक टूटा और नैस्डैक 175 अंक गिरा. एशियाई बाजारों में भी कमजोरी रही. GIFT निफ्टी 70 अंक नीचे 24,625 के पास है, जबकि डाओ फ्यूचर्स और निक्केई करीब 100 अंक कमजोर हैं.

VIDEO- Silver Jewellery Hallmark ऐसे पहचानें!

GST काउंसिल से बड़ी राहत की उम्मीद

GST काउंसिल की बैठक में सिर्फ दो स्लैब रखने और दरों में बड़ी कटौती को मंजूरी मिल सकती है. कार, कपड़े, जूते, AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ड्रोन, सीमेंट और फर्टिलाइजर जैसे ढेरों प्रोडक्ट्स पर टैक्स घटाने का ऐलान हो सकता है.

रूस से तेल पर बड़ी राहत

भारत के लिए रूस ने तेल पर डिस्काउंट बढ़ाकर 3-4 डॉलर प्रति बैरल कर दिया है. इससे देश के इंपोर्ट बिल पर राहत मिलेगी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त का असर कुछ हद तक संतुलित हो सकता है.

ट्रंप का टैरिफ बयान

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर टैरिफ मुद्दे को लेकर सफाई दी है. उनका कहना है कि भारत में ऊंचे टैरिफ के चलते अमेरिकी कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स बेचने में मुश्किल आती है.

सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर

गोल्ड ने ₹1,05,850 पर रिकॉर्ड क्लोजिंग दी और चांदी ₹1,25,250 के पास नए शिखर पर पहुंची. इंटरनेशनल मार्केट में भी गोल्ड ने 3600 डॉलर के ऊपर नया लाइफ हाई बनाया, जबकि चांदी 14 साल की ऊंचाई पर 42 डॉलर के पास टिकी है. वहीं, कच्चा तेल एक महीने की ऊंचाई 69 डॉलर के ऊपर पहुंच गया.

FIIs-DIIs Data

बीते सत्र में आखिरी घंटे की गिरावट में FIIs ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर 3300 करोड़ की बिकवाली की. हालांकि, घरेलू फंड्स (DIIs) ने लगातार सातवें दिन खरीदारी जारी रखी और ₹2,550 करोड़ के शेयर खरीदे.

VIDEO- Bharat NCAP की 5-स्टार रेटिंग वाली 15 सबसे Safest Car!

आज की लिस्टिंग्स

आज बाजार में दो नई कंपनियों की एंट्री होगी. Vikran Engineering और Anlon Healthcare की लिस्टिंग पर निवेशकों की नजर रहेगी. सुबह 8 बजे अनिल सिंहवी बताएंगे कि कहां होगी दोनों की लिस्टिंग और निवेशकों को क्या रणनीति अपनानी चाहिए.

कॉरपोरेट अपडेट्स

Zomato ने फेस्टिव सीजन से पहले प्लैटफॉर्म फीस 20% बढ़ाकर ₹10 से ₹12 कर दी है.

TCS ने स्कैंडिनेविया की इंश्योरेंस कंपनी Tryg के साथ ₹5,600 करोड़ की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन डील साइन की है, जो 7 साल तक चलेगी.

Indus Towers अब अफ्रीकी बाजार में एंट्री करने जा रही है. बोर्ड ने नाइजीरिया, युगांडा और जाम्बिया में सर्विस शुरू करने को मंजूरी दी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6