&format=webp&quality=medium)
Stock Markets में आज बड़ी बिकवाली
Stock Market News Today: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार (19 फरवरी) को जोरदार बिकवाली ने चौतरफा गिरावट की तस्वीर बना दी. तीन दिनों की तेजी के बाद बाजार में जबरदस्त प्रॉफिट बुकिंग आई और सेंसेक्स-निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुए. निफ्टी 365 अंक गिरकर 25,454 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 1236 अंक गिरकर 82,498 पर बंद हुआ और बैंक निफ्टी 811 अंक गिरकर 60,740 पर बंद हुआ. आज बैंकिंग शेयरों में जोरदार बिकवाली रही. गिरावट ऐसी थी कि आज BSE का 7.55 लाख करोड़ के आसपास मार्केट कैप साफ हो गया.
निफ़्टी ने आज 25,400 का अहम लेवल तोड़ा और 25,388 का लो बनाया. दिन की ऊपरी स्तर से निफ़्टी में 500 अंक और बैंक निफ़्टी में 1,080 अंकों की गिरावट रही. India Vix में करीब 12% का उछाल दिखा. इस गिरावट के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल, अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव और हालिया तेजी के बाद निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग जैसे कई बड़े कारण रहे. (विस्तार में खबर यहां पढ़ें)
सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही. Nifty मिडसेलेक्ट इंडेक्स 287 अंक नीचे 13,442 पर बंद हुआ. Nifty स्मॉलकैप 219 अंक नीचे 17020 पर बंद हुआ. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी इंडेक्स में रही. इंडेक्स 2.5% तक गिरा हुआ था. ऑटो इंडेक्स भी 2% गिरा था. FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, प्राइवेट बैंक, NBFC, पीएसयू बैंक, मेटल, आईटी, ऑयल एंड गैस 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए.
निफ्टी 50 पर ONGC, HDFC Life, Hindalco बस हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे. Indigo आज का टॉप लूजर था. Ultratech Cement, M&M, BEL, Trent, Bajaj Auto, Adani Ports, Grasim भी लूजर्स में शामिल रहे.

(Image: BSE से)
- वैसे तो गिरावट की कोई खास वजह नहीं
- ज्यादातर संकेत अच्छे ही थे
- डाओ फ्यूचर्स भी हरे निशान में
- एशिया, यूरोप में भी कामकाज ठीक ही है
- स्क्रीन है बेहद कमजोर
- हर लेवल से बिकवाली का दबाव
- लगता है FIIs की तेज बिकवाली है
- मिड-स्मॉलकैप शेयरों की कमजोरी ज्यादा परेशान करने वाली
- कभी-कभी बिना किसी बड़ी वजह के आती है अचानक बिकवाली
- कच्चे तेल में $71 के ऊपर तेजी से भी सेंटिमेंट थोड़ा खराब
- निफ्टी 25450-25575, बैंक निफ्टी 60750-60950 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी 25725-25825, बैंक निफ्टी 61250-61500 प्रॉफिट बुकिंग रेंज
- निफ्टी 25575 के नीचे, बैंक निफ्टी 60950 के नीचे बंद होने पर बढ़ेगी कमजोरी
ONGC Futures
कच्चे तेल में तेजी से शेयर में मजबूती
सुबह Stock of The Day में दी खरीदारी की सलाह
Oil India Futures
कच्चे तेल में तेजी से शेयर में मजबूती
सुबह Stock of The Day में दी खरीदारी की सलाह
Paytm
- दो दिनों की अच्छी तेजी के बाद आई मुनाफावसूली
- सुबह ओपनिंग के जीरो में बताया था शेयर
सुबह सेंसेक्स-निफ्टी में अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत हुई थी. निफ्टी 25.850 के आसपास कारोबार कर रहा था. आईटी और मेटल शेयरों में खरीदारी की तेज चमक दिखाई दे रही थी. लेकिन 09:30 तक बाजार थोड़ा सुस्त होते नजर आए.
ओपनिंग में सेंसेक्स 90 अंकों की तेजी के साथ 83,825 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 20 अंकों की बढ़त के साथ 25,840 पर चल रहा था. बैंक निफ्टी 35 अंक नीचे 61,515 पर ट्रेड कर रहा था. सेक्टोरल इंडेक्स में कही अच्छी बढ़त तो कहीं नुकसान के साथ कोराबार होता दिखा. आईटी, मेटल, हेल्थकेयर, फार्मा, ऑटो जैसे इंडेक्स अच्छी तेजी पर थे. वहीं, मीडिया, रियल्टी, FMCG, NBFC, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, प्राइवेट बैंक जैसे इंडेक्स गिरावट में थे.
निफ्टी 50 पर ONGC, Eicher Motors, HCL Tech, TCS, Infosys, Dr Reddy टॉप गेनर्स थे. वहीं, Indigo, Asian Paint, KWIL, BEL, Adani Ports, Nestle India, ITC, Bjajaj Finance में गिरावट थी.
ग्लोबल संकेत मिले-जुले लेकिन सपोर्टिव नजर आ रहे हैं. विदेशी निवेशकों की मजबूत खरीदारी, अमेरिकी बाजारों की तेजी और कमोडिटी कीमतों में उछाल से बाजार को सहारा मिल सकता है. हालांकि कच्चे तेल में तेज बढ़त और अमेरिकी फेड के रुख को लेकर अनिश्चितता निवेशकों को सतर्क भी रख सकती है. आज छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर करेंसी बाजार बंद रहेंगे, लेकिन इक्विटी बाजार में सामान्य कारोबार जारी रहेगा.
GIFT निफ्टी करीब 20 अंक चढ़कर 25,850 के आसपास कारोबार कर रहा है. घरेलू बाजार की शुरुआत हल्की मजबूती के साथ हो सकती है. ग्लोबल संकेतों और संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से बाजार को शुरुआती सपोर्ट मिल सकता है.
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर करीब 2700 करोड़ रुपए की मजबूत खरीदारी की है. इसके साथ ही घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी लगातार पांचवे दिन बाजार में निवेश जारी रखते हुए 440 करोड़ रुपए डाले हैं. FIIs और DIIs की लगातार खरीदारी बाजार की धारणा को मजबूत करने वाला बड़ा सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है. कच्चा तेल करीब 4 प्रतिशत चढ़कर 70 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया. अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जे डी वेंस ने कहा कि अमेरिका की तय सीमाओं को मानने के लिए ईरान तैयार नहीं है, जिससे भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ गया है. तेल की कीमतों में तेजी भारत जैसे आयातक देशों के लिए चिंता का विषय हो सकती है.
अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूती का रुख जारी रहा. डाओ जोंस लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ करीब 130 अंक चढ़कर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक में 175 अंकों की मजबूत तेजी दर्ज की गई. टेक और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला. हालांकि डाओ फ्यूचर्स में हल्की कमजोरी देखी जा रही है, जो आज के कारोबार के लिए सतर्क संकेत है.
दो दिनों की गिरावट के बाद सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी लौटी है. घरेलू बाजार में सोना करीब 4300 रुपए चढ़कर 1,55,700 रुपए के आसपास पहुंच गया, जबकि चांदी 15,500 रुपए उछलकर 2,42,500 रुपए के ऊपर बंद हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना करीब 90 डॉलर चढ़ा और चांदी में करीब 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई. भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर में उतार-चढ़ाव से सेफ हेवन एसेट्स में खरीदारी बढ़ी है.
LIVE TV:
बेस मेटल्स में जोरदार तेजी देखने को मिली. LME कॉपर करीब 3 प्रतिशत उछला, जबकि एल्युमीनियम, जिंक और निकेल में 1.5 से 4 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई. मेटल्स की कीमतों में तेजी मेटल कंपनियों के शेयरों के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है.
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के FOMC मिनट्स में ब्याज दरों को लेकर सदस्यों के बीच मतभेद सामने आए हैं. कुछ सदस्य फिलहाल ब्याज दरों में कटौती के पक्ष में नहीं हैं, जबकि कुछ सदस्यों ने दरें बढ़ाने का भी सुझाव दिया है. इससे आगे की मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिसका असर ग्लोबल बाजारों पर पड़ सकता है.
MCX और NSE ने गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर्स पर लगाया गया अतिरिक्त मार्जिन हटा दिया है. आज से गोल्ड फ्यूचर्स पर लगाया गया 3 प्रतिशत और सिल्वर फ्यूचर्स पर लगाया गया 7 प्रतिशत अतिरिक्त मार्जिन समाप्त हो जाएगा. इससे कमोडिटी बाजार में ट्रेडिंग गतिविधि बढ़ने की संभावना है.
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी NCC और उसकी सब्सिडियरी को बड़ा झटका लगा है. NHAI ने कंपनी और उसकी सहयोगी इकाई को अगले दो साल तक किसी भी टेंडर में हिस्सा लेने से रोक दिया है. इस खबर का असर कंपनी के शेयर पर देखने को मिल सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्लोबल CEOs के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस करेंगे. इससे पहले उन्होंने दिल्ली में गूगल के CEO सुंदर पिचाई से मुलाकात की थी. इस तरह की बैठकों से भारत में निवेश और टेक सेक्टर में अवसर बढ़ने की उम्मीद रहती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)