&format=webp&quality=medium)
Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार इस पूरे हफ्ते भारी-भरकम गिरावट पर रहे और हफ्ते के आखिरी दिन बड़े नुकसान के साथ क्लोजिंग हुई. निफ्टी लगातार छठे दिन गिरावट पर रहा और आज 24,650 के लेवल तक फिसल गया. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी बड़ी बिकवाली पर रहे. निफ्टी 236 अंक गिरकर 24654 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 733 अंक गिरकर 80,426 पर बंद हुआ और बैंक निफ्टी 586 अंक गिरकर 54,389 बंद हुआ. India VIX 6% की तेजी पर बंद हुआ.
फार्मा और आईटी इंडेक्स में भारी बिकवाली रही. फार्मा कंपनियों Laurus Labs -6%, Caplin Point -5.9%, Neuland Lab -5.6%, Indoco Remedies -5.2% की गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं, Intellect Design -6.6%, Oracle Fin -4.1%, Take Solutions -3.4% और Zensar Tech -3.4% की गिरावट के साथ बंद हुए.
पीएसयू बैंक, मेटल, प्राइवेट बैंक जैसे इंडेक्स भी गिरे थे. निफ्टी 50 पर LT, Tata Motors, ITC, Eicher Motors, Reliance, Maruti ही हरे निशान में बंद हुए.. IndusInd Bank, M&M, Tata Steel, Eternal, Bajaj Finance, Sun Pharma जैसे शेयर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए.
सुबह बाजार में कमजोर ओपनिंग ही हुई और ये लगातार छठे दिन बाजार में गिरावट है. फार्मा सेक्टर पर 100 पर्सेंट टैरिफ लगाने की ट्रंप की घोषणा के बाद आज फार्मा सेक्टर में बड़ी बिकवाली दिखी. इंडेक्स 2.2% गिरकर खुला. निफ्टी 80 अंक नीचे 24,800 के आसपास ट्रेड कर रहा था. और फिर शरुआती कारोबार में यहां से नीचे फिसल गया. सेंसेक्स भी 320 अंकों की गिरावट के साथ 83,809 के आसपास चल रहा था. India Vix 2% ऊपर था.
आखिरी डेढ़ घंटे में आएगी कुछ रिकवरी?
- स्क्रीन है बेहद कमजोर, किसी भी लेवल से कोई ढंग की रिकवरी नहीं
- ओवरसोल्ड जरूर हैं बाजार, बढ़ेंगे तो सिर्फ इसी वजह से
- पुट कॉल रेश्यो भी ओवरसोल्ड लेवल पर
खरीदने का समय आ गया या अभी रुकें?
- नई खरीदारी के लिए अभी रुकें
- निफ्टी ने 24400 के पास दो बार सपोर्ट लिया
- 24400 के लेवल के पास पहुंचने का इंतजार करेंगे
- उसके आसपास सोचेंगे नई खरीदारी के बारे में
- या फिर एक अच्छी मजबूत क्लोजिंग मिल जाए तब देखेंगे
कौनसे लेवल्स हैं अहम?
- रिकवरी में निफ्टी के लिए 24875-24975 ऊपरी रेंज
- बैंक निफ्टी के लिए रिकवरी में 54900-55000 ऊपरी रेंज
- निफ्टी 54525-54625, बैंक निफ्टी 54075-54300 अगला सपोर्ट
- जब तक निफ्टी 25100, बैंक निफ्टी 55350 के ऊपर बंद ना हो तब तक कमजोरी का ट्रेंड
- निफ्टी 24850, बैंक निफ्टी 54850 के नीचे बंद होने पर बढ़ेगी कमजोरी
मिड-स्मॉलकैप की तेज गिरावट में क्या करें?
- मुनाफे वाले मिड-स्मॉलकैप में पहले ही दी थी निकलने की राय
- फिलहाल नई खरीदारी से बचें
अब किन सेक्टर्स पर करें फोकस?
- Accenture के गाइडेंस के बाद IT शेयरों में कमजोरी और बढ़ी
- मजबूत PSU और मेटल शेयरों में भी आई मुनाफावसूली
- फार्मा शेयरों में बिकवाली उम्मीद के मुताबिक
STOCK IN ACTION
L&T:
- L&T और तेलंगाना सरकार के बीच करार की खबर से शेयर में मजबूती
- हैदराबाद मेट्रो प्रोजेक्ट का हिस्सा खरीदेगी तेलंगाना सरकार
- L&T से `2000 Cr में खरीदेगी हिस्सेदारी
Voda Idea:
- सुप्रीम कोर्ट में AGR मामले की सुनवाई टलने से शेयर में तेज गिरावट
ऑटो इंडेक्स की हल्की बढ़त को छोड़ दें तो बाजार में सारे सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे. LT, Eicher Motors, JSW Steel, Tata Motors, Maruti, Hero MotoCorp निफ्टी के टॉप गेनर्स थे. वहीं, करीब 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ Sun Pharma सबसे बड़ा लूजर था. वहीं, Cipla, Asian Paint, Infosys, Tech Mahindra, Wipro में गिरावट थी.
ओपनिंग में पिछली क्लोजिंग के मुकाबले सेंसेक्स 203 अंक गिरकर 80,956 पर खुला. निफ्टी 72 अंक नीचे 24,818 पर खुला था और बैंक निफ्टी 179 अंक नीचे 54,797 पर खुला था. करेंसी मार्केट में रुपया 2 पैसे कमजोर 88.69/$ पर खुला.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ग्लोबल ट्रेड पर बड़ा झटका दिया है. उन्होंने ऐलान किया है कि 1 अक्टूबर से अमेरिका के बाहर बनने वाले सभी ब्रांडेड और पेटेंटेड फार्मा प्रोडक्ट्स पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा. हालांकि, जेनरिक दवाओं को लेकर कोई साफ घोषणा नहीं की गई है. इसके अलावा भारी ट्रकों पर 25%, किचन कैबिनेट और बाथरूम प्रोडक्ट्स पर 50% और फर्नीचर पर 30% टैरिफ लगाने का भी फैसला किया गया है.
ऐसे में आज बाजार में गिरावट गहरा सकती है, ये आज छठवां दिन हो सकता है जब बाजार लाल निशान में ट्रेड करेंगे. टैरिफ बम का असर एशियाई बाजारों पर दिख रहा है. GIFT निफ्टी 60 अंक फिसलकर 24,900 के पास पहुंचा. जापान का निक्केई भी 200 अंकों की गिरावट में है, जबकि डाओ फ्यूचर्स सपाट ट्रेड कर रहे हैं.
मजबूत GDP आंकड़ों के बावजूद अमेरिकी बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट में रहे. डाओ 175 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक करीब 100 अंकों की गिरावट में रहा.
ट्रंप ने TikTok पर बैन हटाने का एग्जिक्यूटिव ऑर्डर भी साइन किया है. अब अमेरिका में TikTok के बिजनेस को चलाने के लिए एक नई JV को मंजूरी मिली है, जिसमें चाइनीज कंपनी की हिस्सेदारी 20% से कम होगी. हालांकि, इस सौदे को अंतिम मंजूरी चीन की तरफ से मिलनी बाकी है.
चांदी ने बड़ी छलांग लगाई है. घरेलू बाजार में चांदी ₹1,37,530 प्रति किलोग्राम के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई, जो एक दिन में ₹3,000 की तेजी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 14 साल बाद $45 के ऊपर निकल गई. सोना ₹1,12,650 प्रति 10 ग्राम पर सपाट बंद हुआ, जबकि कच्चा तेल $69 प्रति बैरल के ऊपर स्थिर रहा.
कल की गिरावट में विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश मार्केट में ₹5,000 करोड़ की बिकवाली की और कुल मिलाकर ₹5,700 करोड़ से ज्यादा की निकासी की. इसके उलट, घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) लगातार 23वें दिन खरीदार बने रहे और उन्होंने ₹5,100 करोड़ की बड़ी खरीदारी की.
ग्लोबल IT दिग्गज Accenture ने अनुमान से बेहतर नतीजे दिए, लेकिन शेयर दबाव में आ गया. इसका असर भारतीय IT ADRs पर भी दिखा, इंफोसिस और विप्रो के ADRs 2-3% टूटे.
आज सुप्रीम कोर्ट में AGR मामले की सुनवाई होगी, जिससे Vodafone Idea के शेयर में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है.
आज दो बड़ी IPO लिस्टिंग्स होंगी—GK Energy, जिसे 90 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, और Saatvik Green Energy, जिसे 7 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. लिस्टिंग पर निवेशकों की नजरें टिकी रहेंगी.