Is Stock Market Closed Today: गुरुपर्व के मौके पर क्या BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग? जान लें इक्विटी मार्केट और MCX का अपडेट

Stock Market Closed or Not?: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों ही गुरुपुरब 2025 या प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव जी जयंती के अवसर पर बंद रहेंगे.
Is Stock Market Closed Today: गुरुपर्व के मौके पर क्या BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग? जान लें इक्विटी मार्केट और MCX का अपडेट

Stock Market Holiday Today: घरेलू शेयर बाजारों में निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स-निफ्टी के साथ बैंक निफ्टी भी बड़े नुकसान के साथ बंद हुए. निफ्टी 25,600 के लेवल के आसपास आकर बंद हुआ. लेकिन राहत की बात है कि अब इस हफ्ते निवेशकों को बाजार से एक दिन का ब्रेक मिल रहा है.

कहां छुट्टी, कहां नहीं?

आज बुधवार, 5 नवंबर 2025 को भारतीय शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों ही गुरुपुरब 2025 या प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव जी जयंती के अवसर पर बंद रहेंगे. यह दिन सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है.

सामान्य दिनों में बाजार सुबह 9:15 बजे से 3:30 बजे तक खुला रहता है और 9:00 बजे से प्री-ओपन सेशन शुरू होता है. लेकिन बुधवार को इस अवकाश के कारण इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन शाम का सत्र सामान्य रूप से 5:00 बजे से खुलेगा. यानी कमोडिटी में निवेशक केवल शाम के समय कारोबार कर सकेंगे.

और कितनी छुट्टियां हैं?

कल के बाद साल 2025 में बाजार की अगली और आखिरी छुट्टी 25 दिसंबर (गुरुवार) को क्रिसमस के अवसर पर होगी. उस दिन NSE, BSE और MCX, तीनों एक्सचेंज पूरे दिन के लिए बंद रहेंगे. शेयर बाजार की छुट्टियों का 2026 का आधिकारिक कैलेंडर दिसंबर 2025 के अंत तक एक्सचेंजों द्वारा जारी किया जाएगा.

कल कैसा रहा बाजार का ट्रेंड?

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी दिन कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच लाल निशान में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 519.34 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 83,459.15 स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 165.70 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के बाद 25.597.65 स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 250.20 अंक या 0.41 प्रतिशत की गिरावट के बाद 57,827.05 स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के अंत में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 250.20 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के बाद 60,037.20 स्तर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 152.50 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के बाद 18,360.90 स्तर पर बंद हुआ.

सेक्टोरल आधार पर निफ्टी ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी लगभग सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. मार्केट एक्सपर्ट्स ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों और आईटी, मेटल, पावर सेक्टर में बड़े पैमाने पर बिकवाली की वजह से लाल निशान में बंद हुआ. जहां एक ओर छुट्टियों की वजह से छोटे कारोबारी हफ्ते के बाद निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर रहा, वहीं, एफआईआई ने भी लगातार चौथे सेशन में अपनी बिकवाली जारी रखी.

Add Zee Business as a Preferred Source