Stock Market Today: बकरीद पर शेयर बाजार में 'नो ट्रेडिंग'! आज बंद रहेंगे NSE-BSE; अगले महीने भी है एक और छुट्टी

Stock Market Holidays: आज बकरीद (Bakri-Id) के मौके पर गुरुवार, 28 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे. National Stock Exchange और BSE दोनों पर कारोबार नहीं होगा. बाजार अब शुक्रवार 29 मई को फिर खुलेगा.
Stock Market Today: बकरीद पर शेयर बाजार में 'नो ट्रेडिंग'! आज बंद रहेंगे NSE-BSE; अगले महीने भी है एक और छुट्टी

बकरीद के मौके पर स्टॉक मार्केट में 28 मई को छुट्टी. (प्रतीकात्मक तस्वीर: ANI)

Stock Market Holidays: अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह खबर जान लीजिए. बकरीद (Bakri-Id) के मौके पर आज गुरुवार, 28 मई 2026 को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे. National Stock Exchange और BSE दोनों पर कारोबार नहीं होगा. बाजार अब शुक्रवार 29 मई को फिर खुलेगा.

क्या MCX खुला रहेगा?

Multi Commodity Exchange of India यानी MCX आंशिक रूप से बंद रहेगा. सुबह का सेशन 9 बजे से 5 बजे तक बंद रहेगा, लेकिन शाम का कारोबार 5 बजे से 11:30/11:55 बजे तक खुलेगा.

मई में बाजार की दूसरी छुट्टी

मई 2026 में यह दूसरा ट्रेडिंग हॉलिडे है. इससे पहले 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर भी शेयर बाजार बंद रहे थे.

जून में कब बंद रहेगा बाजार?

जून 2026 में शेयर बाजार में सिर्फ एक छुट्टी रहेगी. 26 जून, शुक्रवार को मुहर्रम के मौके पर NSE और BSE बंद रहेंगे. इसके बाद जुलाई 2026 में कोई ट्रेडिंग हॉलिडे नहीं है. वहीं अगस्त में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शनिवार को पड़ रहा है, इसलिए अलग से ट्रेडिंग छुट्टी नहीं बनेगी.

LIVE TV:

2026 में आगे और कितनी छुट्टियां पड़ेंगी?

तारीखदिनछुट्टी
28 मई 2026गुरुवारबकरीद
26 जून 2026शुक्रवारमुहर्रम
14 सितंबर 2026सोमवारगणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर 2026शुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर 2026मंगलवारदशहरा
10 नवंबर 2026मंगलवारदीवाली-बलि प्रतिपदा
24 नवंबर 2026मंगलवारप्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
25 दिसंबर 2026शुक्रवारक्रिसमस

2026 के पूरे कैलेंडर ईयर में कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडे तय किए गए हैं, जिनमें से अब 8 छुट्टियां बाकी हैं.

बैंक भी कई शहरों में बंद

बकरीद के मौके पर देश के ज्यादातर शहरों में बैंक भी बंद रहेंगे. हालांकि भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी और ईटानगर में बैंक खुले रहेंगे. इसके अलावा गुवाहाटी, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में 27 मई को भी Eid-Ul-Adha के कारण बैंक बंद रहे.

बुधवार को कैसा रहा बाजार में कारोबार?

बुधवार को जून सीरीज के पहले दिन काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सेंसेक्स 142 अंक गिरकर 75,867 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 लगभग सपाट रहकर 23,907 के स्तर पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी में 239 अंकों की कमजोरी रही और यह 54,853 पर बंद हुआ. हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की मजबूती देखने को मिली. निफ्टी मिडसेलेक्ट इंडेक्स 0.21% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.15% चढ़कर बंद हुए.

निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा दबाव ITC, HDFC Bank, HDFC Life Insurance और Wipro में देखने को मिला. इन शेयरों में 1.2% से लेकर 3.2% तक की गिरावट दर्ज हुई. दूसरी तरफ Tata Motors, Eternal, Power Grid Corporation of India और Bajaj Auto में 2% से 4% तक की तेजी देखने को मिली.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6