शुक्रवार को बाजार में लौटेगी रौनक या लगेगा नया झटका? एक्सपर्ट ने कहा- डिफेंस और IT शेयरों पर रखें नजर

Market Outlook: चूंकि गुरुवार को भारतीय बाजार बंद हैं, इसलिए इस दौरान अमेरिकी बाजारों में आने वाला उतार-चढ़ाव सीधे शुक्रवार को असर दिखाएगा. डाउ जोंस, नैस्डैक और क्रूड ऑयल की मूवमेंट पर निवेशकों की खास नजर रहेगी.
शुक्रवार को बाजार में लौटेगी रौनक या लगेगा नया झटका? एक्सपर्ट ने कहा- डिफेंस और IT शेयरों पर रखें नजर

शुक्रवार को बाजार का मूड कैसा रहेगा, समझें ट्रिगर्स. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Market Outlook: बकरीद की छुट्टी के चलते गुरुवार 28 मई को भारतीय शेयर बाजार बंद हैं. ऐसे में बुधवार के कारोबारी सत्र में ही निवेशकों और ट्रेडर्स ने अपनी पोजीशन एडजस्ट करनी शुरू कर दी थी. मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि अब बाजार की अगली दिशा काफी हद तक ग्लोबल संकेतों पर निर्भर करेगी. खासतौर पर अमेरिकी बाजारों और कच्चे तेल की चाल शुक्रवार की ओपनिंग के लिए अहम ट्रिगर बन सकती है.

ग्लोबल मार्केट्स तय करेंगे अगली चाल

चूंकि गुरुवार को भारतीय बाजार बंद हैं, इसलिए इस दौरान अमेरिकी बाजारों में आने वाला उतार-चढ़ाव सीधे शुक्रवार को असर दिखाएगा. डाउ जोंस, नैस्डैक और क्रूड ऑयल की मूवमेंट पर निवेशकों की खास नजर रहेगी. अगर अमेरिकी बाजारों में मजबूती बनी रहती है और कच्चे तेल में ज्यादा उछाल नहीं आता, तो भारतीय बाजार में राहत की खरीदारी देखने को मिल सकती है.

निफ्टी में क्या रहे अहम लेवल?

FIIs की लगातार बिकवाली के बावजूद बाजार में घबराहट वाला माहौल नहीं दिख रहा. एक्सपर्ट का मानना है कि अगर Put-Call Ratio (PCR) ओवरसोल्ड जोन की तरफ जाता है, तो निचले स्तरों से शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल सकती है. ऐसे में निफ्टी में तेज गिरावट की बजाय सीमित दायरे में रिकवरी की उम्मीद ज्यादा है.

बैंक निफ्टी में अभी सतर्कता जरूरी

बैंक निफ्टी पर PSU बैंकिंग शेयरों का दबाव बना हुआ है. यही वजह है कि बैंकिंग इंडेक्स अभी भी मजबूत ब्रेकआउट नहीं दे पा रहा. बैंक निफ्टी में बड़ी तेजी तभी मानी जाएगी, जब इंडेक्स अपने अहम रेसिस्टेंस लेवल्स के ऊपर टिककर कारोबार करे.

LIVE TV:

Midcap और PSU शेयरों में बन सकता है बड़ा मूव

ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेस CLSA, Jefferies और UBS की हालिया रिपोर्ट्स के बाद Midcap और PSU स्पेस फिर चर्चा में हैं. Capex थीम, इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को लेकर पॉजिटिव आउटलुक के चलते चुनिंदा मिडकैप शेयरों में शुक्रवार को बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है.

डिफेंस और IT सेक्टर पर रखें नजर

डिफेंस सेक्टर में BEL और BDL जैसे शेयर लगातार फोकस में बने हुए हैं. नई मिसाइल डील्स और सरकारी ऑर्डर्स की उम्मीदों के चलते इन शेयरों में ट्रेडिंग के अच्छे मौके बन सकते हैं.

दूसरी तरफ IT सेक्टर में हाल की गिरावट के बाद निचले स्तरों से खरीदारी लौटती दिख रही है. अगर अमेरिकी टेक शेयरों में मजबूती बनी रहती है, तो भारतीय IT शेयरों में भी रिकवरी देखने को मिल सकती है.

बाजार के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर क्या?

फिलहाल बाजार के लिए सबसे अहम ट्रिगर ग्लोबल संकेत, कच्चे तेल की चाल और FIIs की गतिविधियां रहेंगी. छुट्टी के बाद शुक्रवार का सत्र काफी वोलाटाइल रह सकता है, इसलिए ट्रेडर्स को सतर्कता के साथ रणनीति बनाकर चलने की सलाह दी जा रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6