&format=webp&quality=medium)
आज अंबेडकर जयंती के मौके पर बंद हैं शेयर बाजार. (Image: ANI)
Stock Market Closed Today: आज यानी 14 अप्रैल 2026 को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा. Dr. Baba Saheb Ambedkar Jayanti के मौके पर Bombay Stock Exchange और National Stock Exchange दोनों बंद हैं. ऐसे में इक्विटी, डेरिवेटिव्स और SLB सेगमेंट में पूरे दिन ट्रेडिंग रुकी रहेगी.
आज BSE और NSE पर किसी भी सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी. इसका मतलब है कि शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग से जुड़ी सभी गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी. अब बाजार में सामान्य कारोबार बुधवार, 15 अप्रैल से फिर शुरू होगा.
कमोडिटी बाजार में तस्वीर थोड़ी अलग है.
| एक्सचेंज | स्टेटस |
| MCX | सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद, शाम 5 बजे के बाद खुला |
| NCDEX | पूरे दिन बंद |
यानी Multi Commodity Exchange में सिर्फ शाम के सत्र में ट्रेडिंग होगी, जबकि National Commodity & Derivatives Exchange में आज कोई कारोबार नहीं होगा.
आज देशभर में बैंक भी बंद रहेंगे. हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.
यानी जरूरी बैंकिंग काम आप ऑनलाइन आसानी से कर सकते हैं.
अब अगली बार शेयर बाजार 1 मई 2026 को बंद रहेगा, जो Maharashtra Day के कारण है.
| तारीख | दिन | कारण |
| 1 मई | शुक्रवार | महाराष्ट्र दिवस |
| 28 मई | गुरुवार | बकरीद |
| 26 जून | शुक्रवार | मुहर्रम |
| 14 सितंबर | सोमवार | गणेश चतुर्थी |
| 2 अक्टूबर | शुक्रवार | गांधी जयंती |
| 20 अक्टूबर | मंगलवार | दशहरा |
| 10 नवंबर | मंगलवार | दिवाली-बालिप्रतिपदा |
| 24 नवंबर | मंगलवार | गुरु नानक जयंती |
| 25 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस |
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और पश्चिम एशिया में बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव ने निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर कर दिया, जिससे बाजार में जोखिम लेने की इच्छा (risk appetite) कम नजर आई.
LIVE TV:
NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 207.95 अंक यानी 0.86% गिरकर 23,842.65 पर बंद हुआ. वहीं BSE सेंसेक्स 702.68 अंक यानी 0.91% टूटकर 76,847.57 के स्तर पर आ गया. दिनभर बाजार दबाव में रहा और निचले स्तरों पर ही कारोबार करता दिखा.
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि भले ही पिछले हफ्ते सीजफायर फ्रेमवर्क से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन ग्लोबल अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है. यही वजह है कि निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं और बाजार में खरीदारी सीमित ही रही.
Geojit Investments के रिसर्च हेड विनोद नायर के मुताबिक, बाजार को सीजफायर फ्रेमवर्क से थोड़ा सपोर्ट जरूर मिला है, लेकिन यह सीमित है. उन्होंने कहा कि बाजार में ‘buy on dips’ की रणनीति देखने को मिल रही है, लेकिन ग्लोबल घटनाक्रम अब भी सेंटीमेंट पर हावी हैं.
उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका-ईरान बातचीत के विफल होने और हॉर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नाकेबंदी के ऐलान से बाजार ने शुरुआत में नकारात्मक प्रतिक्रिया दी. इससे कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के ऊपर चली गईं.
तेल की ऊंची कीमतों ने महंगाई, रुपये की स्थिरता और व्यापक आर्थिक संतुलन को लेकर चिंता बढ़ा दी है. यही कारण है कि बाजार पर लगातार दबाव बना हुआ है. ब्रेंट क्रूड करीब 7% से ज्यादा चढ़कर $102 प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है.
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो लगभग सभी सेक्टर दबाव में रहे. निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2% से ज्यादा टूटा, जबकि IT इंडेक्स में 1.16% की गिरावट आई. FMCG इंडेक्स 1.29% गिरा और फार्मा इंडेक्स में भी 0.29% की कमजोरी रही. इसके अलावा प्राइवेट बैंकिंग शेयर भी लाल निशान में बंद हुए. निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.41% की गिरावट दर्ज की गई, जो कच्चे तेल की अस्थिरता का असर दिखाता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)