&format=webp&quality=medium)
BMC के चुनाव के चलते आज (15 जनवरी 2026) को शेयर बाजार बंद हैं. भारतीय शेयर बाजारों में ट्रेडिंग नहीं हो रही है. मुंबई की महानगरपालिका के चुनाव के मद्देनजर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की ओर से ये फैसला लिया गया था. 15 जनवरी को बाजार बंद हैं. कमोडिटी बाजार में दिन का कारोबार बंद रहेगा. हालांकि कमोडिटी डेरिविटिव में शाम को बाजार खुले रहेंगे लेकिन सुबह कोई ट्रेडिंग नहीं होगी.
अब बाजार कब खुलेंगे और पैसा लगाने का मौका कब मिलेगा और मार्केट आउटलुक कैसा रहेगा? इस खबर में निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए ये जानकारी दी गई है. HDFC सिक्योरिटीज और सैमको सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है.
HDFC सिक्योरिटीज के रिपोर्ट के मुताबिक, निफ्टी में लगातार दूसरे सेशन गिरावट जारी रही और यह 66 अंकों की कमजोरी के साथ 25,665 पर बंद हुआ. निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 ने बाजार के रुख के उलट प्रदर्शन किया और क्रमशः 0.29% और 0.67% की तेजी के साथ बंद हुए.
ये भी पढ़ें: अमेरिकी टैरिफ अटैक के बाद भी चीन ने हासिल किया ये आंकड़ा, पहली बार रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड सरप्लस
इसके बावजूद, कुल मार्केट ब्रेड्थ लगातार पांचवें दिन कमजोर रही. एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो 0.93 रहा, जो बेयर्स के दायरे में रहेगा. निफ्टी अब 25,473 से 25,900 के कंसोलिडेशन जोन में एंट्री कर चुका है. इस दायरे के किसी भी तरफ निर्णायक ब्रेकआउट अगली दिशा तय करेगा.
ब्रोकरेज के मुताबिक, Nifty 50 ने पूरे सेशन के दौरान गिरावट का दौर देखा. हालांकि, बेंचमार्क ने अपने तत्काल सपोर्ट जोन के ऊपर पकड़ बनाई हुई है. फिलहाल निफ्टी 20-दिन और 100-दिन की एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के बीच फंसा हुआ है, जहां 20-DMA तत्काल रेजिस्टेंस और 100-DMA सपोर्ट का काम कर रही है. ये सिमटी हुई रेंज बुल्स के भरोसे की वापसी के लिए मजबूत और लगातार खरीदारी की जरूरत का संकेत देती है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
हालांकि, इंडेक्स ने 25,600 के आसपास 100-दिन की EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के पास सपोर्ट को बचाए रखा है, लेकिन खरीदारी की रफ्तार में कोई ठोस तेजी नहीं दिखी है. इससे बाजार के व्यापक स्ट्रक्चर में धीरे-धीरे कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं. जब तक निफ्टी स्ट्रैटेजिक तौर पर 26,000 के साइकोलॉजिकल लेवल के ऊपर नहीं टिकता है, जो कि 20-DMA के भी करीब है, तब तक ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव बना रह सकता है.
15 जनवरी को बाजार बंद होने के चलते निवेशकों के मन में ये सवाल है कि अब बाजार कब खुलेंगे. NSE-BSE की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, बाजार सिर्फ 15 जनवरी को ही बंद हैं. 16 जनवरी से बाजार में ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी. 16 जनवरी से बाजार नॉर्मल कारोबार के लिए खुल जाएंगे.
15 जनवरी 2026 को बाजार बंद रहेंगे लेकिन इसके अलावा भी दूसरे दिन शेयर बाजार बंद रहेंगे. साल 2026 में भारत के शेयर बाजार कुल 16 दिनों तक बंद रहेंगे. जनवरी महीने में 26 जनवरी को बाजार की दूसरी छुट्टी रहेगी. इन-इन बंद रहेंगे बाजार -
बता दें कि बीते हफ्ते स्टॉक एक्सचेंज ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था. उस वक्त जारी किए नोटिफिकेशन में बाजार को बंद ना करने का फैसला लिया गया था. एक्सचेंज की ओर से एक घोषणा की गई थी और कहा गया था कि 15 जनवरीको सेटलमेंट हॉलिडे के रूप में मनाया जाएगा और इसके बाद बाजार में कारोबार दोबारा शुरू होगा.
ये भी पढ़ें: LIVE: आज मकर संक्रांति, महाराष्ट्र में चुनाव के कारण बाजार बंद; पढ़िए 15 जनवरी की प्रमुख खबरें
लेकिन कुछ दिनों और बाजार से संबंधि इंस्टीट्यूशन्स की डिमांड की वजह से एक्सचेंज ने इस फैसले को बदला और नया नोटिफिकेशन जारी किया. 12 जनवरी को आए नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, शेयर बाजार को बंद रखने का फैसला रखा गया. बता दें कि सेटलमेंट हॉलिडे चुनाव या ऐसे बड़े सार्वजनिक आयोजनों के दौरान रखा जाता है, जिनका असर बैंकिंग और क्लियरिंग सिस्टम पर पड़ता है. क्योंकि 15 जनवरी को महाराष्ट्र में पब्लिक होलिडे है, इसलिए उस दिन अधिकांश बैंक बंद रहेंगे.
जियो-पॉलिटिकल अनरेस्ट का असर बाजार में खूब दिखा. बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में ही बंद हुए. बुधवार को निफ्टी 66 अंक टूटकर 25665 पर और सेंसेक्स 244 अंक टूटकर 83382 पर बंद हुआ.सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, FMCG, आईटी और फाइनेंशियल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही. दूसरी तरफ मेटल्स और PSU बैंक में भरपूर तेजी रही और पौने तीन फीसदी इंडेक्स में उछाल दर्ज किया गया.
सेंसेक्स के टॉप-30 स्टॉक्स की बात करें तो 13 शेयर हरे निशान में और 17 शेयर लाल निशान में बंद हुए. टाटा स्टील, NTPC, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर्स रहे. टाटा स्टील में सबसे ज्यादा साढ़े तीन फीसदी की तेजी रही. वहीं, एशियन पेंट्स, TCS, मारुति और सनफार्मा सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे. एशियन पेंट्स में सवा दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)