&format=webp&quality=medium)
अगर आप चाहते हैं कि मार्केट से पानी की तरह पैसा बरसे तो आपको कुछ कॉमन मिस्टेक करन से खुद को रोकना चाहिए. आज हम आपको 3 ऐसे कॉमन मिस्टेक बताने वाले हैं, जिसे करने के बाद म्यूचुअल फंड से लेकर मार्केट तक में पैसा लगाने वाला इंवेस्टर नुकसान का शिकार हो जाता है. ऐसे में आपको ये गलती नहीं करनी है. चलिए डिटेल में समझते हैं.
एसआईपी या स्टॉक जब भी शुरू करें तो पहले अच्छे से रिसर्च जरूर कर लें. बिना रिसर्च के शुरू किया गया निवेश नुकसान की वजह बन सकता है. अगर आपको आइडिया नहीं है, तो मार्केट से जुड़े जानकार की मदद ले सकते हैं.
अगर एसआईपी को शुरू किया है तो इसे बीच में रोकने की गलती न करें और न ही इसे बीच में बंद करें. इससे आपको वो मुनाफा फिर नहीं मिलेगा, जिसकी आप उम्मीद लगाए बैठे हैं. वहीं अगर आपने किसी शेयर में पैसा लगा दिया है.. और आपको लगता है कि उसमें बढ़ियां रिटर्न देने की क्षमता है तो उसे बीच में बेचकर बाहर ना निकलें.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ज्यादा पैसा बनाने के चक्कर में बड़ी रकम निवेश न करें. बड़ी रकम की SIP शुरू करने में कोई परेशानी की बात नहीं है, लेकिन कई बार तमाम परिस्थितियों के चलते बहुत बड़ी रकम की SIP को जारी नहीं रख पाते और इसके कारण उन्हें बीच में इसे बंद करना पड़ता है. ऐसे में वो इसका पूरा मुनाफा नहीं वसूल पाते. इसलिए बड़ी रकम की SIP शुरू करने से अच्छा है कि आप छोटी-छोटी रकम की कई SIP चला लें. सेम यही हालत स्टॉक के साथ भी होता है. लोग एक ही बार में पूरा कैपिटल किसी एक शेयर को खरीदने के लिए खर्च कर देते हैं. जो बाद में नुकसान का कारण बन जाता है. इसीलिए एक्सपर्ट हमेशा एक्युमुलेशन के साथ इंवेस्टिंग की सलाह देते हैं.