₹2,06,737 सस्ती हो चुकी है चांदी, लेकिन अभी खरीदें या इंतजार करें? समझें Bull vs Bear का गेम

Silver Price Outlook: पिछले कुछ दिनों में हमने चांदी में तेजी के साथ अचानक गिरावट देखी है. सिल्वर 4,39,337 के अपने ऑल टाइम हाई से अब तक 2,06,737 रुपये सस्ती हो चुकी है, लेकिन जानते हैं कि चांदी में बुल और बेयर केस में कैसा आउटलुक दिख रहा है.
₹2,06,737 सस्ती हो चुकी है चांदी, लेकिन अभी खरीदें या इंतजार करें? समझें Bull vs Bear का गेम

चांदी में बुल vs बेयर की जंग: क्या अब है खरीदने का टाइम? (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Silver Price Outlook: चांदी (Silver) इस समय एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां बाजार दो हिस्सों में बंटा हुआ है- एक तरफ तेजी (Bull) की उम्मीद, तो दूसरी तरफ गिरावट (Bear) का डर. ग्लोबल हालात, ब्याज दरें और इंडस्ट्रियल डिमांड जैसे फैक्टर्स तय करेंगे कि आगे चांदी उड़ान भरेगी या दबाव में रहेगी.

पिछले कुछ दिनों में हमने चांदी में तेजी के साथ अचानक गिरावट देखी है. सिल्वर 4,39,337 के अपने ऑल टाइम हाई से अब तक 2,06,737 रुपये सस्ती हो चुकी है, लेकिन जानते हैं कि चांदी में बुल और बेयर केस में कैसा आउटलुक दिख रहा है.

Bull केस: किन वजहों से आ सकती है तेजी?

Add Zee Business as a Preferred Source

चांदी में तेजी के पक्ष में कई मजबूत तर्क दिए जा रहे हैं:

युद्ध खत्म होने की उम्मीद: अगर मिडिल ईस्ट में तनाव कम होता है, तो डॉलर कमजोर हो सकता है. डॉलर कमजोर होने पर चांदी में तेजी आती है.

अमेरिका में ब्याज दरें घटने की संभावना: 2026 में फेड रेट कट कर सकता है. कम ब्याज दरें चांदी के लिए पॉजिटिव मानी जाती हैं.

इंडस्ट्रियल डिमांड मजबूत: EV, सोलर और AI जैसे सेक्टर में चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है. यानी यह सिर्फ निवेश का नहीं, इंडस्ट्री का भी धातु है.

सप्लाई सीमित: चांदी का उत्पादन सीमित है, जबकि मांग लगातार बढ़ रही है, यह तेजी को सपोर्ट करता है.

Bear केस: क्यों दबाव में रह सकती है चांदी?

दूसरी तरफ, कुछ फैक्टर्स ऐसे हैं जो गिरावट का संकेत दे रहे हैं:

युद्ध जल्दी खत्म होने की उम्मीद कम: अगर तनाव बना रहता है, तो डॉलर मजबूत रहेगा, जो चांदी के लिए निगेटिव है.

ब्याज दरें ऊंची रह सकती हैं: महंगाई और ऊंचे क्रूड के चलते फेड रेट कट टाल सकता है.

डिमांड पहले ही प्राइस में शामिल: EV और सोलर की मांग का असर पहले ही कीमतों में दिख चुका है.

टेक्नोलॉजी और रिसाइक्लिंग का असर: सोलर में कम चांदी इस्तेमाल हो रही है. ऊंची कीमतों पर रिसाइक्लिंग बढ़ रही है. इससे सप्लाई बढ़ती है और कीमत घटती है.

LIVE TV:

Bull vs Bear: पूरा मुकाबला एक नजर में

फैक्टर Bull (तेजी)Bear (मंदी)
युद्धखत्म होगा, डॉलर कमजोरजारी रहेगा, डॉलर मजबूत
ब्याज दरेंरेट कट, पॉजिटिवऊंची दरें, निगेटिव
डिमांडEV, Solar, AI से मजबूतडिमांड पहले से प्राइस में
सप्लाईसीमित उत्पादनरिसाइक्लिंग से सप्लाई बढ़ेगी
टेक्नोलॉजीमांग बढ़ाएगीकम खपत की टेक्नोलॉजी

एक्सपर्ट्स की राय क्या कहती है?

मार्केट एक्सपर्ट राकेश बंसल का मानना है कि अभी बाजार में Bearish दबाव ज्यादा है. अगर सोना और गिरता है, तो चांदी में भी और गिरावट आ सकती है. उछाल पर बेचने (sell on rise) की रणनीति फिलहाल बेहतर मानी जा रही है.

आगे किन लेवल्स पर नजर रखें?

शॉर्ट टर्म में चांदी 2,25,000 रुपये के आसपास अहम लेवल है. अगर गिरावट जारी रही, तो नीचे और कमजोरी दिख सकती है. खरीदारी के लिए बेहतर मौका तभी बनेगा जब सोना भी बड़े सपोर्ट पर आए. यानी अभी जल्दबाजी में खरीदारी से बचना बेहतर है.

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

फिलहाल बाजार में अनिश्चितता ज्यादा है. तेजी का ट्रिगर (war end + rate cut) अभी स्पष्ट नहीं है, इसलिए जल्दबाजी में खरीदारी से बचें. गिरावट में बेहतर लेवल का इंतजार करें ट्रेडर्स के लिए “sell on rise” रणनीति काम कर सकती है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 अभी चांदी में निवेश करना सही है?

फिलहाल बाजार में अनिश्चितता है, इसलिए बेहतर है गिरावट में सही लेवल का इंतजार करें.

Q2 चांदी में तेजी कब आ सकती है?

जब युद्ध खत्म हो और अमेरिका में ब्याज दरें घटें.

Q3 अभी सबसे बड़ा रिस्क क्या है?

डॉलर की मजबूती और लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरें.

Q4 क्या चांदी सोने के साथ ही चलेगी?

अक्सर दोनों साथ चलते हैं, लेकिन इंडस्ट्रियल डिमांड के कारण चांदी ज्यादा वोलाटाइल रहती है.

Q5 ट्रेडिंग के लिए क्या रणनीति रखें?

शॉर्ट टर्म में उछाल पर बिकवाली (sell on rise) बेहतर मानी जा रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6