32% सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी 52% गिरावट, आगे और कितना गिरेगा गोल्ड-सिल्वर? खरीदें या रुके रहें?

Gold-Silver Price: युद्ध शुरू होने के बाद घरेलू बाजार में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 23 दिनों में MCX गोल्ड करीब ₹41,000 टूट चुका है. 2 मार्च को सोना ₹1,69,880 पर था. कॉमेक्स गोल्ड भी $5,434 से गिरकर काफी नीचे आ गया है. चांदी में गिरावट और ज्यादा गहरी हो चुकी है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या इसमें लंबी कमजोरी का दौर शुरू हो गया है.
32% सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी 52% गिरावट, आगे और कितना गिरेगा गोल्ड-सिल्वर? खरीदें या रुके रहें?

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भी सोने-चांदी में जारी गिरावट. (Image: AI-generated)

Gold-Silver Price: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सोने का भाव 2.5 महीने और चांदी 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंच चुकी है. सोना अपने ऑल टाइम हाई से 32% नीचे पहुंच चुका है और चांदी 54% नीचे आ गई है. अब सवाव है कि क्या सोना ₹1 लाख और चांदी ₹1.5 लाख तक फिसल सकती है?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि युद्ध कितना लंबा चलता है. अगर तनाव बढ़ता है, डॉलर मजबूत होता है और रेट कट की उम्मीदें कम होती हैं तो इन स्तरों तक गिरावट मुमकिन है.

हालांकि मौजूदा गिरावट को “पैनिक सेलिंग” माना जा रहा है और बाजार कभी भी पलट सकता है. ऐसे में जल्दबाजी में खरीदारी से बचने और फिलहाल “वेट एंड वॉच” की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है, जब तक बाजार में स्थिरता नहीं दिखती.

Add Zee Business as a Preferred Source

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या हो रहा है?

ये हैरानी की बात है कि इस बार सोना और चांदी में बिल्कुल उल्टा ट्रेंड देखने को मिला है. आमतौर पर जियोपॉलिटिकल तनाव में बुलियन की मांग बढ़ती है, लेकिन इस बार कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

कॉमेक्स गोल्ड पिछले सेशन में लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ $30 टूटकर $4575 पर बंद हुआ. पिछले तीन दिनों में सोना करीब $425 गिर चुका है. एक हफ्ते में सोने में करीब 10% की गिरावट आई है, जो सितंबर 2011 के बाद सबसे खराब साप्ताहिक प्रदर्शन माना जा रहा है. वहीं, कॉमेक्स सिल्वर में लगातार आठवें दिन गिरावट रही और यह 2.2% टूटकर $70 के नीचे बंद हुआ. आठ दिनों में चांदी करीब 25% लुढ़क चुकी है.

युद्ध के बाद से कितना गिरे सोना-चांदी?

युद्ध शुरू होने के बाद घरेलू बाजार में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 23 दिनों में MCX गोल्ड करीब ₹41,000 टूट चुका है. 2 मार्च को सोना ₹1,69,880 पर था. कॉमेक्स गोल्ड भी $5,434 से गिरकर काफी नीचे आ गया है.

चांदी में गिरावट और ज्यादा तेज रही है:

  • MCX पर चांदी करीब ₹98,800 टूट चुकी है
  • 2 मार्च को चांदी ₹2,97,799 पर थी
  • कॉमेक्स सिल्वर में करीब 35% की गिरावट

रिकॉर्ड हाई से कितना फिसले दाम?

धातुरिकॉर्ड हाई23 मार्च 2026गिरावट
सोना₹1.93 लाख₹1.29 लाख32%
चांदी₹4.39 लाख₹1.99 लाख54.5%

क्या चांदी ‘वनवास’ की ओर बढ़ रही है?

चांदी में गिरावट और ज्यादा गहरी हो चुकी है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या इसमें लंबी कमजोरी का दौर शुरू हो गया है.

  • घरेलू बाजार में ₹25,000 से ज्यादा की हालिया गिरावट
  • MCX पर चांदी ₹2,00,000 के आसपास फिसली
  • कॉमेक्स सिल्वर $61.64 तक गिरा
  • रिकॉर्ड हाई से करीब ₹2,19,500 की गिरावट
  • 28 जनवरी 2026 को ₹4.20 लाख का हाई बनाया था
  • सिर्फ पिछले हफ्ते में ही 15% से ज्यादा गिरावट

2011 जैसा इतिहास क्या दोहराया जा सकता है?

  • 2011 में 100% से ज्यादा का उछाल
  • 25 अप्रैल 2011 को ₹75,020 का स्तर
  • कॉमेक्स पर $50 का हाई
  • 31 साल की ऊंचाई पर पहुंची थी चांदी

इस ऊंचाई तक पहुंचने में चांदी को 15 साल लगे थे. 2025 में फिर $50 का स्तर छुआ, लेकिन अब गिरावट ने ट्रेंड बदल दिया है.

सोना-चांदी में इतनी गिरावट क्यों आई?

इस बार गिरावट के पीछे कई बड़े फैक्टर काम कर रहे हैं:

  • अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव
  • कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, जिससे महंगाई का दबाव
  • US में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होना
  • सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की मांग घटाना
  • मजबूत US डॉलर, जिससे बुलियन पर दबाव
  • बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशकों का झुकाव डॉलर की ओर

इसके उलट, 2011 में यूरो जोन डेट क्राइसिस ने चांदी को मजबूती दी थी, लेकिन इस बार हालात अलग हैं.

Gold-Silver Price

आखिर चांदी की जरूरत किसे और क्यों है?

सोना अक्सर निवेश और सुरक्षित एसेट के तौर पर चर्चा में रहता है, लेकिन चांदी की कहानी उससे कहीं ज्यादा व्यापक है. चांदी सिर्फ एक कीमती धातु नहीं, बल्कि इंडस्ट्रियल ग्रोथ, ग्रीन एनर्जी और निवेश- तीनों का अहम हिस्सा है. यही वजह है कि इसकी मांग कई अलग-अलग सेक्टर्स से आती है.

इंडस्ट्री को चांदी की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों होती है?

चांदी एक बेहतरीन इलेक्ट्रिकल कंडक्टर है, यानी यह बिजली को बहुत तेजी और कुशलता से ट्रांसमिट करती है. यही कारण है कि इसका इस्तेमाल कई हाई-टेक और आधुनिक इंडस्ट्रीज में होता है.

  • सर्किट बोर्ड और इलेक्ट्रॉनिक स्विच में उपयोग
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) और बैटरियों में अहम भूमिका
  • सोलर पैनल में इस्तेमाल होने वाली सिल्वर पेस्ट का मुख्य घटक
  • मेडिकल डिवाइसेज़ की कोटिंग में उपयोग

ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रिफिकेशन के बढ़ते ट्रेंड के साथ चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड लगातार बढ़ रही है.

क्या ज्वेलरी और निवेश में भी चांदी की मांग मजबूत है?

  • गहनों और सिक्कों में व्यापक इस्तेमाल
  • कम कीमत होने के कारण आम निवेशकों के लिए ज्यादा सुलभ
  • पारंपरिक रूप से वैल्यू स्टोर करने का माध्यम

सरकारें और संस्थान चांदी का क्या करती हैं?

सरकारें और मिंट्स (टकसाल) भी चांदी के बड़े खरीदार होते हैं.

  • बुलियन कॉइन्स (चांदी के सिक्के) बनाने में उपयोग
  • निवेश उत्पादों (investment-grade silver) के निर्माण में इस्तेमाल
  • कुछ देशों में रिजर्व एसेट के तौर पर भी सीमित उपयोग

LIVE TV:

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

शॉर्ट टर्म में बुलियन में ट्रेंड कमजोर बना हुआ है. वोलैटिलिटी ज्यादा रहने की संभावना है. सुरक्षित निवेश का पारंपरिक नजरिया बदलता दिख रहा है. लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह धीरे-धीरे खरीदारी का अवसर बन सकता है, लेकिन जल्दबाजी में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है.

FAQs

1. क्या जियोपॉलिटिकल तनाव में सोना हमेशा बढ़ता है?
आमतौर पर हां, लेकिन इस बार डॉलर की मजबूती और अन्य फैक्टर्स के कारण ट्रेंड उल्टा रहा.

2. चांदी में गिरावट ज्यादा क्यों है?
चांदी इंडस्ट्रियल मेटल भी है, इसलिए ग्लोबल ग्रोथ की चिंता का असर ज्यादा पड़ता है.

3. क्या यह निवेश का सही समय है?
लंबी अवधि के लिए धीरे-धीरे निवेश किया जा सकता है, लेकिन शॉर्ट टर्म में जोखिम बना हुआ है.

4. क्या सोना और गिरेगा?
अगर डॉलर मजबूत और बॉन्ड यील्ड ऊंची रहती है, तो दबाव जारी रह सकता है.

5. निवेशकों को क्या रणनीति रखनी चाहिए?
एकमुश्त निवेश से बचें, चरणबद्ध निवेश करें और ग्लोबल संकेतों पर नजर रखें.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6