&format=webp&quality=medium)
MCX Silver Prices: कमोडिटी मार्केट में चांदी ने एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है. घरेलू वायदा बाजार MCX पर चांदी ने अब तक के अपने सर्वोच्च भाव को छू लिया है. चांदी की कीमतें 1,46,975 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गईं है. घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी चांदी की चमक लगातार बनी हुई है. यहां पर कीमतें 48 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर को पार कर गई है. आपको बता दें कि हाल ही में चांदी ₹1,45,715 के ऑल-टाइम हाई तक पहुंची थी.
शुक्रवार, 3 अक्टूबर को बाजार बंद होने तक, MCX पर 5 दिसंबर 2025 वायदा अनुबंध वाली चांदी 1,46,041 पर बंद हुई, जिसमें 0.91 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.
MCX iCOMDEX बुलियन इंडेक्स 0.48 फीसदी चढ़ा है, वहीं MCX iCOMDEX बेस मेटल इंडेक्स में 1.81 फीसदी का शानदार उछाल दर्ज कया गया है.
सिल्वर इंडेक्स में 0.61% की बढ़त
गुरुवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई थी. शुरुआती सेशन में रिकॉर्ड हाई छूने के बाद इसमें दबाव आ गया. दूसरी तरफ भारत में बढ़ते दामों के बावजूद सितंबर में सोने और चांदी के इंपोर्ट रिकॉर्ड हाई पर रहे हैं. आपको बता दें कि सोना पिछले चार लगातार दिवाली से दिवाली की साइकिल में शेयर बाजार से बेहतर रिटर्न दे चुका है. इसने पिछले आठ सालों में से सात बार इक्विटी से आउटपरफॉर्म किया है.