शानदार तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 40,000 पार, निफ्टी ने भी लगाई छलांग

बैंक निफ्टी में आज 114.45 अंकों की तेजी देखी गई और यह 29,987.50 के स्तर पर बंद हुआ.
शानदार तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 40,000 पार, निफ्टी ने भी लगाई छलांग

सेंसेक्स 220.03 अंक सुधरकर 40,051.87 पर बंद हुआ. निफ्टी में भी आज अच्छा कारोबार देखने को मिला. 

त्योहारी सीजन के बाद खुले शेयर बाजार में आज दूसरे दिन बुधवार को भी तेजी बनी रही. आज सेंसेक्स (Sensex) ने 40,000 के आंकड़े को भी पार कर लिया. सेंसेक्स (BSE Sensex) 220.03 अंक सुधरकर 40,051.87 पर बंद हुआ. सूचकांक में 0.55 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. निफ्टी में भी आज अच्छा कारोबार देखने को मिला. एनएसई निफ्टी (Nifty 50) 0.49 फीसदी का उछाल लेकर 57 अंकों की तेजी के साथ 11,844.10 के स्तर पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी में आज 114.45 अंकों की तेजी देखी गई और यह 29,987.50 के स्तर पर बंद हुआ.

विदेशी कोषों के प्रवाह तथा इक्विटी निवेशकों के लिए टैक्स छूट की उम्मीद के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स (Sensex) 250 अंक चढ़ गया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में एक समय 40,000 अंक के स्तर को पार कर गया. हालांकि, बाद में इसका लाभ कुछ सिमट गया और यह 128.48 अंक की बढ़त के साथ 39,960.32 अंक पर कारोबार करता देखा गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 35.85 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,822.70 अंक पर चल रहा था. निफ्टी आज 11,880 से ऊपर खुला.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) आज 40,178.12 के स्तर तक उछल गया.
सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल (2.31%), एलएंडटी (0.97%), आईटीसी (2.43%), एचडीएफसी बैंक (0.51%), बजाज ऑटो (1.30%), कोटक बैंक (0.24%) और सनफार्मा (1.90%) के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते देखे गए.

Add Zee Business as a Preferred Source

वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स (-0.41%), येस बैंक (-2.41%), इंडसइंड बैंक (-1.49%), टाटा स्टील (-0.75%), आईसीआईसीआई बैंक (-1.37%) के शेयर नुकसान में कारोबार करते देखे गए.

देखें Zee Business LIVE TV

मंगलवार को (Sensex) 581 अंक उछलकर 39,831.84 अंकों पर बंद हुआ. निफ्टी (Nifty) में भी जोरदार बढ़त लेकर करीब 160 अंक (1.37%) चढ़कर 11,786.85 के स्तर पर बंद हुआ.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6