&format=webp&quality=medium)
निफ्टी भी 33.35 अंक यानी 0.28 प्रतिशत चढ़कर 11,877.45 अंक पर बंद हुआ. (Dna)
घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गुरुवार को लगातार 5वें दिन तेजी का दौर रहा. IT और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में तेजी से बंबई शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 77 अंक बढ़कर 40,129 अंक पर बंद हुआ.
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 77.18 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,129.05 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, सेंसेक्स ने 40,392.22 अंक के सबसे ऊंचे स्तर को छुआ. इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 33.35 अंक यानी 0.28 प्रतिशत चढ़कर 11,877.45 अंक पर बंद हुआ.
Yes बैंक में तेजी
सेंसेक्स की कंपनियों में Yes बैंक में सबसे ज्यादा 24.03 प्रतिशत की तेजी देखी गई. बैंक ने कहा कि उसे एक विदेशी निवेशक से 1.2 अरब डॉलर की फंडिंग के लिए पेशकश मिली है. इसके बाद बैंक के शेयर में जबरदस्त उछाल आया.
ये शेयर चढ़े
भारतीय स्टेट बैंक (SBI), इंफोसिस (Infosys), टाटा मोटर्स (Tata Motors), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), एचसीएल (HCL) टेक और एचडीएफसी (HDFC) के शेयरों में 7.69 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई.
ये शेयर गिरे
टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एक्सिस बैंक (Axis Bank), टाटा स्टील (Tata Steel), महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर 2.09 प्रतिशत तक गिर गए.
ये रहा कारण
1. शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 7,192.42 करोड़ रुपये का निवेश किया जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 185.87 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की.
2. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के लगातार तीसरी बार नीतिगत ब्याज दर में कटौती से भी बाजार को बढ़ावा मिला. कारोबारियों ने कहा कि
3. अक्टूबर महीने के वायदा एवं विकल्प अनुबंध समाप्त होने से कारोबार के आखिरी घंटे में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला.