घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का दौर जारी रहा. शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा लुढ़का और निफ्टी भी 80 अंकों से ज्यादा फिसलकर 11,500 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे गिर गया.
सेंसेक्स सुबह 9.31 बजे पिछले सत्र से 141.41 अंकों यानी 0.37 फीसदी लुढ़ककर 38579.16 पर कारोबार कर रहा था. (DNA)