दलाल स्ट्रीट हुई लाल: लगातार 9वें दिन टूटा बाजार, सेंसेक्स में 372 अंकों की गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट का लंबा दौर चल रहा है. सोमवार को भी बाजार गिरकर बंद हुए. यह बाजार की लगातार 9वें दिन लाल निशान में क्लोजिंग हुई है.
दलाल स्ट्रीट हुई लाल: लगातार 9वें दिन टूटा बाजार, सेंसेक्स में 372 अंकों की गिरावट

आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरोल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. (फोटो: रॉयटर्स)

शेयर बाजार में गिरावट का लंबा दौर चल रहा है. सोमवार को भी बाजार गिरकर बंद हुए. यह बाजार की लगातार 9वें दिन लाल निशान में क्लोजिंग हुई है. 8 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब बाजार लगातार 9 दिन गिरा है. आखिरी घंटे में बाजार में भारी बिकवाली के कारण सेंसेक्स 372 अंक टूटकर बंद हुआ. इससे पहले सेंसेक्स आज 37000 के नीचे तक फिसल गया था. वहीं, निफ्टी ने भी 11,150 तक का निचला स्तर छूआ.

कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 372.17 अंक यानि 0.99 फीसदी की कमजोरी के साथ 37,090.82 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 130.70 अंक यानि 1.16 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,148.20 के स्तर पर बंद हुआ.

PSU बैंक और फार्मा शेयरों की पिटाई
सोमवार के कारोबार में निफ्टी के आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरोल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा पिटाई पीएसयू बैंक और फार्मा शेयरों की हुई. वहीं, ऑयल एंड गैस, मेटल और पावर इंडेक्स में भी 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.

Add Zee Business as a Preferred Source

मिड और स्मॉलकैप में हावी बिकवाली
मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में भी आज बिकवाली हावी रही. दिग्गज शेयरों के साथ मिडकैप की भी जोरदार पिटाई हुई. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.80 फीसदी टूटकर 14125 के नीचे बंद हुआ. वहीं, स्मॉल कैप इंडेक्स 2.15 फीसदी टूटकर 13800 के करीब बंद हुआ. ऑयल और गैस शेयरों में भारी बिकवाली के कारण बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2.25 फीसदी टूटकर बंद हुआ है.

बैंक शेयरों ने जबरदस्त पिटाई
आज के कारोबार में बैंकिंग शेयरों की जोरदार पिटाई हुई. पीएसयू बैंकों में आज 7 महीने की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट देखने को मिली. पीएसयू बैंक शेयरों से लेकर प्राइवेट बैंकों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली. निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 5 फीसदी टूटकर बंद हुआ. वहीं, प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.48 फीसदी टूटकर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 1.31 फीसदी टूटकर 28650 के करीब बंद हुआ. बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली.

आईटी सेक्टर में छाई हरियाली
आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरोल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद होने वाला सेक्टर रहा. निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में करीब 2 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 1.02 फीसदी, मेटल इंडेक्स 1.8 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 4.4 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.

इन शेयरों की हुई पिटाई
आज के कारोबार में सन फार्मा, आयशर मोटर्स, इंडियाबुल्स हाउसिं, यस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे. वहीं, भारती इंफ्राटेल, HDFC, HUL, टेक महिंद्रा और टाइटन में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6