अगले सप्ताह दिल्ली चुनाव परिणाम और कोरोना वायरस के ‘असर’ से तय होगी बाजार की चाल

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पिछले सप्ताह बाजार में काफी उठापटक देखने को मिली है. आने वाले हफ्ते में भी बाजार (Share market) में हलचल रहेगी. औद्योगिक उत्पादन तथा थोक एवं खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों और दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election results) के परिणाम से शेयर बाजार की चाल तय होगी. 
अगले सप्ताह दिल्ली चुनाव परिणाम और कोरोना वायरस के ‘असर’ से तय होगी बाजार की चाल

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पिछले सप्ताह बाजार में काफी उठापटक देखने को मिली है.

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पिछले सप्ताह बाजार में काफी उठापटक देखने को मिली है. आने वाले हफ्ते में भी बाजार (Share market) में हलचल रहेगी. औद्योगिक उत्पादन तथा थोक एवं खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों और दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election results) के परिणाम से शेयर बाजार की चाल तय होगी.

कोरोना वायरस का दिखेगा असर
इसके साथ ही चीन में कोरोना वायरस के फैले संक्रमण का असर भी भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिलेगा. बता दें इस सप्ताह बुधवार को औद्योगिक उत्पादन तथा खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े आने वाले हैं. इनके बाद शुक्रवार को थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होंगे, जिसका बाजार पर असर होगा.

विधानसभा चुनाव के आएंगे परिणाम
इसके अलावा शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मतदान हुए हैं. 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनावों के परिणाम 11 फरवरी को आने हैं. इन परिणामों का असर भी बाजार में दिख सकता है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि जब तक आर्थिक वृद्धि में सुधार के व्यापक संकेत सामने नहीं आते हैं, बाजार सीमित दायरे में रहेगा. बाद में बाजार की निगाहें कोरोना वायरस के संक्रमण से जुड़ी गतिविधियों पर केंद्रित हो सकती है. इस बीच तिमाही परिणामों के कारण चुनिंदा क्षेत्र व्यापक बाजार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.’’

Add Zee Business as a Preferred Source

वैश्विक बाजारों पर रहेगी नजर
निवेशकों की निगाहें वैश्विक बाजारों पर भी रहेंगी।सैमको सिक्योरिटीज एंड स्टॉकनोट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जिमीत मोदी ने कहा, ‘‘चूंकि अब बजट, रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा तथा बड़ी कंपनियों के तिमाही परिणाम आ चुके हैं, भारतीय शेयर बाजार वास्तविकता के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश करेगा. अल्पकालिक अवधि में कोरोना वायरस बड़े हद तक बाजार को प्रभावित करेगा.’’

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

कच्चे तेल की कीमतों में हो रहा उतार-चढ़ाव
इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव तथा डॉलर की तुलना में रुपए का उतार-चढ़ाव भी शेयर बाजारों की दिशा तय करेगा. बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,406.32 अंक यानी 3.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6