&format=webp&quality=medium)
30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.5 अंकों की मजबूती के साथ 36,417.58 पर खुला था. (फाइल फोटो)
देश के शेयर बाजार (Share Market) के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को गिरावट का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) सुबह 9.31 बजे 60.54 अंकों की गिरावट के साथ 36,313.54 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 6.90 अंकों की कमजोरी के साथ 10,898.30 पर कारोबार करते देखे गए. बाद में बाजार में कुछ सुधार हुआ लेकिन खबर लिखे जाने तक यह 36319.49 अंक पर कारोबार कर रहा था.
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.5 अंकों की मजबूती के साथ 36,417.58 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.65 अंकों की बढ़त के साथ 10,914.85 पर खुला.
इससे पहले गुरुवार को देश के शेयर बाजारों में तेजी रही. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 52.79 अंकों की तेजी के साथ 36,374.08 पर और निफ्टी 14.90 अंकों की तेजी के साथ 10,905.20 पर बंद हुआ. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 92.31 अंकों की तेजी के साथ 36,413.60 पर खुला और 52.79 अंकों या 0.15 फीसदी तेजी के साथ 36,374.08 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,468.42 के ऊपरी स्तर और 36,170.80 के निचले स्तर को छुआ.
सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही. एक्सिस बैंक (1.91 फीसदी), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (1.77 फीसदी), एचडीएफसी (1.51 फीसदी), टीसीएस (1.34 फीसदी) और कोटक बैंक (1.24 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही.
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - सन फार्मा (5.78 फीसदी), यस बैंक (3.31 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.78 फीसदी), बजाज फाइनेंस (1.45 फीसदी) और हिन्दुस्तान यूनीलीवर (1.12 फीसदी).