शेयर बाजार फिर धड़ाम, बैंकिंग शेयर बुरी तरह से पिटे

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 623.75 अंकों की गिरावट के साथ 36,958.16 पर और निफ्टी 183.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,925.85 पर बंद हुआ.
शेयर बाजार फिर धड़ाम, बैंकिंग शेयर बुरी तरह से पिटे

बैंकिंग शेयरों में गिरावट देखी गई. (Dna)

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 623.75 अंकों की गिरावट के साथ 36,958.16 पर और निफ्टी 183.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,925.85 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 173.25 अंकों की तेजी के साथ 37,755.16 पर खुला और 623.75 अंकों या 1.66 फीसदी गिरावट के साथ 36,958.16 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,755.16 के ऊपरी स्तर और 36,888.49 के निचले स्तर को छुआ. बैंकिंग शेयरों में गिरावट देखी गई.

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही. बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स 307.15 अंकों की गिरावट के साथ 13,362.90 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 180.07 अंकों की गिरावट के साथ 12,519.43 पर बंद हुआ.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 29.75 अंकों की तेजी के साथ 11,139.40 पर खुला और 183.80 अंकों या 1.65 फीसदी गिरावट के साथ 10,925.85 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,145.90 के ऊपरी और 10,901.60 के निचले स्तर को छुआ.

बीएसई के 19 में से दो सेक्टरों में तेजी रही, जिसमें ऊर्जा (5.98 फीसदी) व तेल और गैस (1.05 फीसदी) शामिल रहे. बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - दूरसंचार (4.34 फीसदी), वाहन (3.88 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (3.20 फीसदी), वित्त (3.01 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (2.76 फीसदी).

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6