लिस्टिंग के बाद इस कंपनी में बड़ी Block Deal, 152 करोड़ रुपए के शेयरों के हुए सौदे, जानिए किसने लगाया दांव

शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट के बीच कई बड़ी ब्लॉक डील्स ने ध्यान खींचा. खासकर हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी इनोविजन लिमिटेड में कई शेयरों के सौदे हुए. जानिए ब्लॉक डील की डीटेल्स.
लिस्टिंग के बाद इस कंपनी में बड़ी Block Deal, 152 करोड़ रुपए के शेयरों के हुए सौदे, जानिए किसने लगाया दांव

Block Deal, Representative Image

शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली के बीच कई कंपनियों में ब्लॉक डील्स हुई है. इन सौदों में करोड़ों रुपए के शेयरों की खरीद-फरोख्त हुई है. सोमवार को सबसे बड़ी और खास डील इनोविजन लिमिटेड में देखने को मिली है. गौरतलब है कि यह कंपनी हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुई है. लिस्टिंग के कुछ वक्त बाद ही इस कंपनी के शेयरों में भारी इंस्टीट्यूशनल खरीदारी देखने को मिली है. कंपनी ने एक ही दिन में 152 करोड़ रुपए के शेयरों के सौदे हुए हैं. साथ ही ओनिक्स सोलर एनर्जी, सियाराम सिल्क लिमिटेड और शांतिगोल्ड जैसी कंपनियों में कई बड़े सौदे हुए हैं.

इस कंपनी ने खरीदे सबसे ज्यादा शेयर

इनोविजन लिमिटेड के 467 रुपए प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर कई बड़े फंड्स ने अपना दांव लगाया है. Astorne Capital VCC Arven ने सबसे ज्यादा 8.6 लाख शेयर खरीदे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Avenues AI के शेयरों में बड़ा सौदा

  • इनोविजन लिमिटेड में बीकन स्टोन कैपिटल वीसीसी ने 4.5 लाख शेयर, क्राफ्ट इमर्जिग मार्केट फंड ने 5 लाख शेयर, नियोमाइल कॉर्पोरेट एडवाइजरी ने 3.5 लाख शेयर और नियोमाइल ग्रोथ फंड ने 1.1 लाख शेयर खरीदे हैं.
  • Avenues AI के शेयरों के वॉल्यूम के हिसाब से बड़ा सौदा हुआ है. 13 रुपए प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर कुल 6.6 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री हुई है.
  • सम्यक्तव कंस्ट्रक्शन ने Avenues AI के शेयर बेचें, जिन्हें HN सफल इंफ्रा डेवलपर्स ने खरीदे हैं. इस पूरी डील की वैल्यू 86.5 करोड़ रुपए रही है.

इनोविजन लिमिटेड ब्लॉक डील की डीटेल

खरीदार का नाम (Buyer)खरीदे गए शेयर
ASTORNE CAPITAL VCC ARVEN8.5 लाख
BEACON STONE CAPITAL VCC4.5 लाख
CRAFT EMERGING MARKET FUND5 लाख
NEOMILE CORPORATE ADVISORY3.5 लाख
NEOMILE GROWTH FUND1.1 लाख

जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स में 31 करोड़ की ब्लॉक डील

जे.कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स में 31 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील हुई है. इस सौदे में हर्ष आनंदकुमार जैन ने 465 रुपए प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर अपनी 0.9 फीसदी हिस्सेदारी बेची है, जो 6.6 लाख शेयर हैं.

ओनिक्स सोलर एनर्जी के शेयरों पर ब्लॉक डील

  • जे.कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स के शेयरों को केजे ट्रस्ट द्वारा फ्लोर प्राइस और समान हिस्सेदारी (0.9 फीसदी) के साथ खरीदा है.
  • ओनिक्स सोलर एनर्जी के शेयरों में 730.9 रुपए प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर सौदे दर्ज किए गए हैं.
  • सातनी छगनभाई रतिलालभाई ने 2.39 लाख शेयर (1.16% हिस्सेदारी) बेचे, जिसका कुल सेल साइज 17.5 करोड़ रुपए रहा है.
  • इन शेयरों के खरीदार रादड़िया नीरवकुमार गोपालभाई ने 1.68 लाख शेयर (0.82% हिस्सेदारी) खरीदे. इसका कुल बाय साइज 12 करोड़ रुपए रहा है.

किस कंपनी में किसने खरीदी हिस्सेदारी

कंपनी का नामविक्रेताखरीदारशेयरों की संख्या (हिस्सेदारी)फ्लोर प्राइसकुल वैल्यू
Avenue AIसम्यक्त्व कंस्ट्रक्शनएचएन सफल इंफ्रा डेवलपर्स6.6 करोड़₹13₹86.5 करोड़
जे. कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्सहर्ष आनंदकुमार जैनकेजे ट्रस्ट6.6 लाख (0.9%)₹465₹31 करोड़
सियाराम सिल्क मिल्स लिमिटेडप्रमोटर अभिषेक श्रीकृष्ण पोद्दारडीपीपी एंटरप्राइजेज3.15 लाख (0.7%)₹459₹14 करोड़

प्रमोटर ने बेचे 3.15 लाख शेयर

सियाराम सिल्क मिल्स लिमिटेड के ब्लॉक डील में प्रमोटर अभिषेक श्रीकृष्ण पोद्दार ने 459 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 3.15 लाख शेयर (0.7 फीसदी हिस्सेदारी) बेचे हैं. डीपीपी एंटरप्राइजेज ने ठीक इतने ही शेयर 459 रुपए के फ्लोर प्राइस पर खरीदे हैं. इस सौदे का कुल मूल्य 14 करोड़ रुपए रहा है. शांतिगोल्ड में 176 रुपए प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर खरीदारी का सौदा हुआ है. खरीदार RGSL इनवेस्टमेंट ने 4.7 लाख शेयर (0.65%) हिस्सेदारी खरीदी है. इस सौदे की कुल डील वैल्यू 8 करोड़ रुपए दर्ज की गई है.

ब्लॉक डील की डीटेल्स

कंपनीडील का प्रकारनिवेशक का नामशेयरों की संख्या (हिस्सेदारी)फ्लोर प्राइसडील वैल्यू / साइज
ओनिक्स सोलर एनर्जीविक्रेतासातानी छगनभाई रतिलालभाई2.39 लाख (1.16%)₹730.9₹17.5 करोड़
ओनिक्स सोलर एनर्जीखरीदाररादड़िया नीरवकुमार गोपालभाई1.68 लाख (0.82%)₹730.9₹12 करोड़
शांति गोल्डखरीदारआरजीएसएल इन्वेस्टमेंट4.7 लाख (0.65%)₹176₹8 करोड़

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6