सेंसेक्स में तेजी लौटी, 239 अंक ऊपर बंद हुआ शेयर बाजार

देश के शेयर बाजारों (Share Market) में मंगलवार को तेजी रही. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 238.69 अंकों की तेजी के साथ 38,939.22 पर और निफ्टी 67.45 अंकों की तेजी के साथ 11,671.95 पर बंद हुआ.
सेंसेक्स में तेजी लौटी, 239 अंक ऊपर बंद हुआ शेयर बाजार

सेंसेक्स सुबह 30.4 अंकों की बढ़त के साथ 38,730.93 पर खुला. (Reuters)

देश के शेयर बाजारों (Share Market) में मंगलवार को तेजी रही. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 238.69 अंकों की तेजी के साथ 38,939.22 पर और निफ्टी 67.45 अंकों की तेजी के साथ 11,671.95 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 30.4 अंकों की बढ़त के साथ 38,730.93 पर खुला और 238.69 अंकों या 0.62 फीसदी तेजी के साथ 38,939.22 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,978.99 के ऊपरी और 38,598.72 के निचले स्तर को छुआ.

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मालकैप सूचकांक में गिरावट रही. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 22.54 अंकों की तेजी के साथ 15,420.48 पर और स्मालकैप सूचकांक 15.14 अंकों की गिरावट के साथ 14,971.59 पर बंद हुआ.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.55 अंकों की बढ़त के साथ 11,612.05 पर खुला और 67.45 अंकों या 0.58 फीसदी तेजी के साथ 11,671.95 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 11,683.90 के ऊपरी और 11,569.70 निचले स्तर को छुआ.

Add Zee Business as a Preferred Source

बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही. रियल्टी (1.40 फीसदी), ऑटो (1.21 फीसदी), बैंकिंग (1.09 फीसदी), धातु (0.97 फीसदी) व स्वास्थ्य सेवाएं (0.69 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही. बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में दूरसंचार (0.83 फीसदी) व उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (0.40 फीसदी) शामिल रहे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6