Stock Market Highlights: भारी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 850 अंक नीचे बंद; निफ्टी 24,200 के नीचे; इस वजह से आई बिकवाली

Sensex-Nifty: कच्चे तेल में तेज उछाल और ग्लोबल तनाव बढ़ने का असर निवेशकों के सेंटीमेंट पर साफ नजर आ रहा है. बाजार ने निचले स्तरों से रिकवरी दिखाई, लेकिन निवेशक प्रॉफिटबुकिंग के मूड में हैं. सेंसेक्स 852 अंक गिरकर 77,664 पर बंद हुआ. निफ्टी 205 अंक गिरकर 24,173 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 819 अंक गिरकर 56,305 पर बंद हुआ.
Stock Market Highlights: भारी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 850 अंक नीचे बंद; निफ्टी 24,200 के नीचे; इस वजह से आई बिकवाली

शेयर बाजार में आज दूसरे दिन बड़ी गिरावट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Sensex-Nifty: गुरुवार को शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेज बिकवाली देखने को मिली. हालांकि, सेंसेक्स की एक्सपायरी के कारण आज बाजार में एक रेंज में कारोबार होता दिखा. निफ्टी 175 अंक और बैंक निफ्टी 650 अंक के दायरे में कारोबार करते रहे. कच्चा तेल $103 के पास ट्रेड कर रहा है, जिसका असर बाजार पर दिख रहा है. निफ्टी फार्मा के अलावा सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट दिखी.

सेंसेक्स 852 अंक गिरकर 77,664 पर बंद हुआ. निफ्टी 205 अंक गिरकर 24,173 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 819 अंक गिरकर 56,305 पर बंद हुआ. रुपया 31 पैसे कमजोर होकर 94.11/$ पर बंद हुआ. Nifty Mid Select करीब 91 अंक गिरकर 13,848 पर बंद हुआ, जबकि Nifty Smallcap 119 अंक टूटकर 17,720 के स्तर पर आ गया.

आज के टॉप गेनर्स-लूजर्स

Add Zee Business as a Preferred Source

निफ्टी 50 में गिरने वाले शेयरों की बात करें तो Trent में सबसे ज्यादा 4.20% की गिरावट रही. इसके अलावा M&M 3.61%, Shriram Finance 3.19% और SBI Life 3.11% टूटकर कमजोर नजर आए. वहीं दूसरी तरफ कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई, जहां Jio Financial Services 4.31% चढ़कर टॉप गेनर रहा. इसके अलावा Adani Enterprises में 2.18%, Coal India में 1.35% और Nestle में करीब 1% की बढ़त दर्ज की गई.

खबरों के दम पर कुछ शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला. Delta Corp में 20% की तेज उछाल आई, जिसकी वजह मजबूत नतीजे और गेमिंग सेक्टर से जुड़ी खबरें रहीं. Praj Industries 7% चढ़ा, जहां सरकार ने ATF में एथेनॉल ब्लेंडिंग को मंजूरी दी है. वहीं Havells में 6.72% की गिरावट आई, जबकि Godrej Industries 5% की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा.

नतीजों के बाद भी कई शेयरों में बड़ा मूव देखने को मिला. Oracle Financial करीब 9% चढ़ा, जबकि Bharat Coking Coal 5.22% गिरा. Union Bank of India में 8% की कमजोरी रही, जबकि Tata Communications करीब 3% की बढ़त के साथ बंद हुआ.

सेक्टर की बात करें तो फार्मा शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली. Dr Reddy’s 8.84% चढ़ा, Marksans Pharma 7.49%, Piramal Pharma 6.58% और Cipla 5.55% की मजबूती के साथ सेक्टर में खरीदारी दिखी.

टॉप लूजर्स में IIFL Finance 9.41% गिरा, Thangamayil Jewels में 6% की गिरावट रही, Ashok Leyland 4.83% टूटा और APL Apollo भी कमजोरी के साथ बंद हुआ. वहीं टॉप गेनर्स में Websol Energy 10% चढ़ा, Azad Engineering 9% मजबूत हुआ, Man Infra 8% उछला और IFB Industries में भी अच्छी तेजी देखने को मिली.

कच्चे तेल में तेज उछाल और ग्लोबल तनाव बढ़ने का असर निवेशकों के सेंटीमेंट पर साफ नजर आ रहा है. बाजार ने निचले स्तरों से रिकवरी दिखाई, लेकिन निवेशक प्रॉफिटबुकिंग के मूड में हैं. दोपहर 2 बजे सेंसेक्स 642 अंक गिरकर 77,873 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इस दौरान निफ्टी में 143 अंकों की गिरावट दर्ज हो रही थी और इंडेक्स 24,230 के आसपास था. बैंक निफ्टी में ज्यादा गिरावट थी. इंडेक्स 788 अंक गिरकर 56,340 के लेवल पर था. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.2%-0.3% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे.

अनिल सिंघवी का Editor's Take

क्या है गिरावट की वजह?

  • FIIs की बिकवाली का दबाव
  • कच्चा तेल $103 के ऊपर
  • डाओ फ्यूचर्स में भी 250 अंकों की कमजोरी
  • रुपया 27 पैसे गिरकर 3 हफ्ते के निचले स्तर पर
  • सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी से भी दबाव
  • ऑटो, बैंक, रियल एस्टेट पर दबाव

बैंक शेयर ज्यादा कमजोर क्यों?

  • जब भी कच्चा तेल बढ़ेगा, रेट सेंसिटिव शेयर ज्यादा गिरेंगे
  • महंगाई बढ़ने के डर से बैंक, NBFC, ऑटो और रियल एस्टेट में रहेगी ज्यादा गिरावट
  • करंट अकाउंट डेफिसिट भी बढ़ने की आशंका

आज के लिए अहम लेवल्स क्या?

  • निफ्टी 24000-24150 सपोर्ट रेंज, 24300-24400 मुनाफावसूली की रेंज
  • बैंक निफ्टी 55850-56100 सपोर्ट रेंज, 56825-57075 मुनाफावसूली की रेंज
  • निफ्टी 24200, बैंक निफ्टी 56300 के नीचे बंद होने पर बढ़ेगी कमजोरी

ओपनिंग के बाद सेंसेक्स करीब 800 अंक तक टूट गया था. निफ्टी भी 200 अंकों से ज्यादा टूटकर 24,200 के नीचे आ गया था. बैंक निफ्टी भी 500 अंकों से ज्यादा टूटकर 56,600 के आसपास गिर गया था.

बाजार ने निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी दिखाई थी. सुबह 09:25 पर सेंसेक्स 635 अंक गिरकर 77,881 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 175 अंक गिरकर 24,200 के आसपास था. बैंक निफ्टी 470 अंक चढ़कर 56,642 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में हल्की गिरावट थी.

निफ्टी 50 पर Dr Reddy, ONGC, Cipla, Nestle, Sun Pharma, Coal India, Jio Fin, JSW Steel, Power Grid ही हरे निशान में थे. Tech Mahindra, Eternal, M&M, Indigo, Shriram Finance, Asian Paint में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हो रही थी.

तेल में उछाल, तनाव बरकरार

हॉर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच कच्चा तेल 3% उछलकर 102 डॉलर के पार पहुंच गया है. सीजफायर बढ़ने के बावजूद ईरान ने दो जहाज जब्त करने का दावा किया है, जबकि अमेरिका की नाकेबंदी जारी है. इससे एनर्जी मार्केट में अनिश्चितता बनी हुई है.

GIFT Nifty दबाव में, ग्लोबल संकेत मिक्स

कच्चे तेल की तेजी का असर शुरुआती संकेतों पर दिख रहा है. GIFT निफ्टी करीब 240 अंक गिरकर 24,140 के पास है. डाओ फ्यूचर्स भी 250 अंक नीचे ट्रेड कर रहा है. हालांकि, जापान और कोरिया के बाजार लाइफ हाई पर हैं, जो एशियाई मजबूती का संकेत देते हैं.

अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी

सीजफायर बढ़ने और बेहतर नतीजों के दम पर अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी दिखी. नैस्डैक 400 अंकों की छलांग के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जबकि S&P 500 ने रिकॉर्ड क्लोजिंग दी. डाओ भी 340 अंक चढ़कर 8 हफ्तों की ऊंचाई पर बंद हुआ.

डेडलाइन पर कन्फ्यूजन, व्हाइट हाउस का बयान

व्हाइट हाउस ने सीजफायर के लिए 3-5 दिन की डेडलाइन वाली खबरों को खारिज कर दिया है. कहा गया है कि ट्रंप ने अभी कोई तय समयसीमा नहीं दी है और हॉर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी से वे संतुष्ट हैं.

FIIs-DIIs दोनों ने बेचा, दबाव बढ़ा

कल की गिरावट में विदेशी और घरेलू दोनों निवेशकों ने बिकवाली की. FIIs ने कैश में 2078 करोड़ समेत कुल 7267 करोड़ की बड़ी बिकवाली की. वहीं DIIs ने भी 1048 करोड़ रुपए के शेयर बेचे.

सोना-चांदी में तेज उछाल

कमोडिटी मार्केट में भी हलचल रही. चांदी 3700 रुपए उछलकर 2,48,400 के पास पहुंची, जबकि सोना करीब 1000 रुपए चढ़कर 1,52,700 के आसपास बंद हुआ.

LIVE TV:

कॉर्पोरेट एक्शन और रिजल्ट ट्रिगर्स

Trent ने शानदार नतीजों के साथ 2:1 बोनस शेयर का ऐलान किया है. SBI Life के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे, जबकि Oracle का प्रदर्शन दमदार रहा.

आज के बड़े नतीजे और स्टॉक्स इन फोकस

आज निफ्टी में Infosys के नतीजे आएंगे, जो IT सेक्टर के लिए अहम ट्रिगर होंगे. F&O में Adani Energy, L&T, IEX और Union Bank पर भी नजर रहेगी.

Vodafone Idea में यूजर ग्रोथ

Vodafone Idea ने मार्च में 1 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं. खास बात यह है कि 5 साल में पहली बार लगातार दूसरे महीने कंपनी के ग्राहकों की संख्या बढ़ी है.

ऑनलाइन गेमिंग पर सरकार सख्त

ज़ी बिज़नेस की मुहिम का असर दिखा है. सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए नए नियम तय किए हैं. मनी गेम ऑफर करने वाली कंपनियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है, जो 1 मई से लागू होगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)