&format=webp&quality=medium)
Stock Markets के लिए पॉजिटिव ट्रिगर्स.
Sensex-Nifty Today: कल की तेज गिरावट के बाद शुक्रवार (20 मार्च) को शेयर बाजारों में मजबूती देखने को मिली, जहां BSE Sensex 325 अंक चढ़कर 74,533 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 112 अंक की बढ़त के साथ 23,114.5 पर पहुंच गया. हालांकि बैंकिंग इंडेक्स में हल्की कमजोरी रही और Nifty Bank मामूली गिरावट के साथ 53,427 पर बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में भी सीमित लेकिन पॉजिटिव रुख देखने को मिला, जहां Nifty Midcap Select 0.87% और Nifty Smallcap 0.09% चढ़े.
निफ्टी के टॉप गेनर्स में JSW Steel, Infosys, Tech Mahindra और Reliance Industries शामिल रहे, जहां अच्छी खरीदारी देखने को मिली. वहीं गिरने वाले शेयरों में Hindalco Industries, HDFC Bank, HDFC Life Insurance और Bharat Electronics Limited पर दबाव बना रहा.
स्टॉक्स इन न्यूज में कुछ शेयरों में जोरदार एक्शन दिखा, जहां Happiest Minds Technologies में 10% से ज्यादा की तेजी आई, जबकि Tata Elxsi, Aurobindo Pharma और Tata Steel भी बढ़त के साथ बंद हुए.
बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिसमें Union Bank of India, Bank of Baroda, Canara Bank और Punjab National Bank प्रमुख रूप से शामिल रहे.
एनर्जी स्पेस में भी हलचल रही, जहां Inox Wind, Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL), Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) और NLC India में खरीदारी दिखी.
ओवरऑल टॉप गेनर्स की बात करें तो FirstCry, Ixigo, GMDC और Kaveri Seed जैसे शेयरों में तेज उछाल रहा. वहीं टॉप लूजर्स में ACME Solar, MCX, Safari Industries और AIA Engineering जैसे शेयरों में गिरावट देखने को मिली.
जोरदार तेजी के साथ ओपनिंग हुई. बाजार में खरीदारी देखने को मिली, लेकिन यह खरीदारी अभी सीमित दायरे में ही रही. आज का पूरा कारोबार पिछले सत्र की रेंज के अंदर ही दिखा, जिससे साफ है कि बाजार अभी कन्फर्म दिशा नहीं पकड़ पाया है. आगे मजबूत ट्रेंड के लिए जरूरी है कि निफ्टी पिछले सेशन के हाई यानी 23,380 के ऊपर क्लोजिंग दे.
दोपहर 12:30 के आसपास सेंसेक्स 380 अंकों की तेजी के साथ 74,588 के लेवल पर दिखा. निफ्टी 160 अंकों की तेजी के साथ 23,160 के आसपास ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 230 अंकों की तेजी के साथ 53,700 के आसपास ट्रेड करता दिखा.
आज बाजार में एक अहम बात यह रही कि Reliance Industries में खरीदारी का असर दिखा, लेकिन HDFC Bank में बिकवाली ने उस तेजी को काफी हद तक संतुलित कर दिया (+60/-50 का असर). ऑप्शन डेटा की बात करें तो 23,300 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल बाइंग दिखी है, जबकि 23,200 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग हुई है.
- कच्चे तेल की गिरावट रिकवरी की सबसे बड़ी वजह
- ओवरसोल्ड बाजार को जरूरत थी एक पॉजिटिव ट्रिगर की
- क्रूड के दाम घटते ही मिला रिकवरी का ट्रिगर
- इसके अलावा कोई खास पॉजिटिव ट्रिगर नहीं
- रुपया भी नए Life Low पर
- डाओ फ्यूचर्स में कोई बड़ी तेजी नहीं
- इसलिए आज छोटी रेंज में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार
- उम्मीद के मुताबिक 23100-23150 रेंज में लिया सपोर्ट
- 23100-23150 रेंज में सुबह हमने दी थी खरीदारी की राय
- 23350-23400 रेंज में मुनाफावसूली की दी थी राय
- एकदम 23345 पर ही बनाया इंट्राडे टॉप
- बैंक निफ्टी भी 54400 के ऊपरी लेवल के एकदम पास जाकर रुका
- निफ्टी के लिए 22950-23150 मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी में 23350-23550 में करें पोजीशन हल्की
- बैंक निफ्टी के लिए 53250-53500 मजबूत सपोर्ट
- बैंक निफ्टी में 54400-54750 में करें पोजीशन हल्की
- निफ्टी 22900, बैंक निफ्टी 53200 के नीचे बंद होने पर बढ़ेगा खतरा
- निफ्टी 23400, बैंक निफ्टी 54200 के ऊपर बंद हो तो बेहतर
- मजबूत शुरुआत के बाद बाजार में दिखा Friday Fear
- दिन के दौरान 23100 तक आई तेज गिरावट
- निचले स्तरों से रिकवरी भी मजबूत
- वीकेंड पर ट्रेडर्स रखेंगे पोजीशन कम से कम
- सोमवार को बड़े गैप से ऊपर या नीचे खुलने का हमेशा रहेगा डर
- बेहतर है ओवरनाइट पोजीशन कम से कम रखें
BHEL:
- पावर और कैपिटल गुड्स शेयरों में तगड़ी तेजी
Glenmark Pharma:
- फार्मा शेयरों पर हम लगातार बुलिश
- Glenmark Pharma सबसे पसंदीदा फार्मा शेयरों में से एक
Petronet LNG:
- ऑयल & गैस शेयरों में लगातार गिरावट
- ईरानी हमले से कतर में गैस उत्पादन गिरने के डर से टूटा शेयर
Nalco:
- ग्लोबल मार्केट में एल्युमीनियम में तेज गिरावट
- `400 के ऊपर के लेवल से दी थी हमने मुनाफावसूली की राय
बैंक निफ्टी में भी कल की गिरावट के बाद आज हल्की रिकवरी देखने को मिली. इंडेक्स 54,000 के अहम साइकोलॉजिकल लेवल के आसपास बना हुआ है, जो आगे की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण रहेगा. इंडेक्स फ्यूचर्स में ओपन इंटरेस्ट करीब 1.7% घटा है, जो शॉर्ट कवरिंग का संकेत देता है. यानी जिन लोगों ने पहले गिरावट पर दांव लगाया था, वे अब अपने पोजीशन कवर कर रहे हैं.
डेरिवेटिव सेगमेंट में आज माहौल पॉजिटिव दिखा. करीब 85% F&O स्टॉक्स में बढ़त रही, जिसमें से लगभग 70% में लॉन्ग बिल्डअप (नए खरीदारी वाले पोजीशन) और 15% में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली. यह संकेत देता है कि बाजार में धीरे-धीरे भरोसा लौट रहा है.
कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में मजबूत खरीदारी और ओपन इंटरेस्ट बढ़ने के साथ लॉन्ग बिल्डअप देखा गया, जिनमें Glenmark Pharmaceuticals, Tata Power, Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL), Reliance Industries और Indian Bank शामिल हैं. कुल मिलाकर बाजार में रिकवरी की कोशिश जरूर दिख रही है, लेकिन अभी मजबूत ट्रेंड के लिए ऊपर के लेवल्स पार करना जरूरी है.
सुबह जोरदार तेजी के साथ शुरुआत हुई. सेंसेक्स 700 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था तो निफ्टी भी करीब 300 ऊपर चढ़ गया था. बैंक निफ्टी में भी 700 अंकों की तेजी थी. सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में थे. आईटी इंडेक्स में 2 फीसदी की तेजी थी. ऑटो इंडेक्स भी अच्छी बढ़त पर थे. 09:25 पर सेंसेक्स 815 अंक ऊपर 75,022 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी 264 अंकों की तेजी 23,264 पर ट्रेड कर रहा था. बैंक निफ्टी 741 अंक ऊपर 54,205 पर ट्रेड करता दिखा. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.2-1.7% तक की तेजी देख रहे थे.
निफ्टी 50 पर HDFC Bank और Hindalco के शेयर ही लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, बाकी सभी शेयर हरे निशान में थे. इसमें Tech Mahindra, SBI, Tata Steel, Infosys, Power Grid, HCL Tech, LT, Dr Reddy, Reliance में तेजी दिख रही थी.
गिफ्ट निफ्टी सुबह 155 अंकों की तेजी के साथ 23,200 के ऊपर ट्रेड कर रहा था. वैसे, एक तरफ कच्चे तेल में तेज गिरावट से राहत मिली है, तो दूसरी तरफ ग्लोबल अनिश्चितता और लगातार FII बिकवाली बाजार के मूड को दबाव में रख सकती है.
कल इंट्राडे में 119 डॉलर के ऊपर जाने के बाद कच्चा तेल अब फिसलकर करीब 105 डॉलर पर आ गया है. यह गिरावट बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत मानी जा रही है, क्योंकि महंगे तेल से महंगाई और कॉर्पोरेट मार्जिन पर दबाव बढ़ता है.
क्रूड में नरमी का असर GIFT निफ्टी पर दिख रहा है, जो करीब 155 अंक चढ़कर 23,200 के ऊपर ट्रेड कर रहा है. डाओ फ्यूचर्स भी 120 अंक ऊपर हैं, हालांकि एशियाई बाजारों में जापान का बाजार आज बंद है.
अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट देखने को मिली. डाओ करीब 200 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक भी रिकवरी के बावजूद हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ. यह संकेत करता है कि ग्लोबल सेंटीमेंट अभी भी अस्थिर बना हुआ है.
मिडिल ईस्ट में तनाव अभी भी बाजार के लिए बड़ा जोखिम बना हुआ है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान को कमजोर किया जा रहा है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए जमीनी कार्रवाई जरूरी है. वहीं, अमेरिका ईरान के तेल पर लगे कुछ प्रतिबंध हटाने पर विचार कर रहा है, जिससे सप्लाई बढ़ सकती है.
ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने की तैयारी और हमलों की खबरों ने ग्लोबल सप्लाई चेन को लेकर चिंता बढ़ा दी है. जापान, फ्रांस, जर्मनी समेत कई देशों ने इस पर नाराजगी जताई है और तेल-गैस ठिकानों पर हमले रोकने की मांग की है.
LIVE TV:
सोना-चांदी में भारी बिकवाली देखने को मिली है. चांदी करीब 16,700 रुपए टूटकर 2.31 लाख के नीचे आ गई, जबकि सोना भी करीब 8,000 रुपए गिरकर 1.45 लाख के आसपास बंद हुआ. बेस मेटल्स में भी दबाव रहा, जहां कॉपर, एल्युमीनियम और जिंक में गिरावट दर्ज की गई.
विदेशी निवेशकों की बिकवाली लगातार जारी है. FIIs ने 15वें दिन भी भारी बिकवाली करते हुए करीब 15,000 करोड़ रुपए निकाले, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 3,864 करोड़ रुपए की खरीदारी कर कुछ सपोर्ट दिया.
प्राइमरी मार्केट में भी हलचल बढ़ रही है. SBI Funds Management ने IPO के लिए DRHP फाइल किया है, जिसमें SBI अपनी 6.3% हिस्सेदारी बेचेगी. वहीं, Central Mine Planning & Design Institute का IPO आज से खुल रहा है, जिसका प्राइस बैंड 163-172 रुपए तय किया गया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)