&format=webp&quality=medium)
Gift Nifty में जोरदार उछाल के बाद बाजार में तेजी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Sensex-Nifty: आज मंगलवार को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के मौके पर बाजार में बढ़िया तेजी रही. बाजार कल की गिरावट से तगड़ा यू-टर्न लेकर बंद हुए. सेंसेक्स और निफ्टी 2% तक की बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 1372 अंक चढ़कर 74,068 पर बंद हआ. निफ्टी 400 अंक चढ़कर 22,912 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 1168 अंक चढ़कर 52,606 पर बंद हुआ. रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 93.87/$ पर बंद हुआ.
बाजार की तेजी में चुनिंदा हैवीवेट शेयरों ने अहम भूमिका निभाई. L&T, Interglobe Aviation, Zomato और Asian Paints जैसे शेयरों में 4.5% से 5% तक की तेजी दर्ज की गई, जिससे इंडेक्स को ऊपर ले जाने में मदद मिली.
तेजी के माहौल के बावजूद कुछ शेयरों में हल्की कमजोरी भी देखने को मिली. Coal India, Adani Enterprises, Power Grid और SBI जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार की तेजी थोड़ी सीमित रही.
रेलवे सेक्टर में आज अच्छी खरीदारी देखने को मिली. Texmaco Rail, IRFC, Titagarh Rail और RailTel India जैसे शेयर 3% से 5% तक चढ़े. इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी खर्च की उम्मीदों से इस सेक्टर में दिलचस्पी बढ़ती दिखी.
होटल इंडस्ट्री के शेयरों में भी तेजी का रुख रहा. Juniper Hotels, Royal Orchid, Lemon Tree Hotels और ITC Hotels में 3% से 5% तक की मजबूती दर्ज की गई. ट्रैवल और डिमांड में सुधार की उम्मीद इस सेक्टर को सपोर्ट दे रही है.
कुछ शेयरों में खबरों के चलते तेज मूव देखने को मिला. GOCL Corporation 16% उछला, जबकि JBM Auto, Olectra Greentech और ACME Solar में भी 4% से 7% तक की तेजी रही. इन शेयरों में स्टॉक-स्पेसिफिक ट्रिगर्स का असर दिखा.
इसके अलावा, Alkyl Amines, Religare Enterprises, Indo Count और Anup Engineering जैसे शेयरों में 9% से 15% तक की तेजी दर्ज की गई. वहीं दूसरी ओर JSW Holdings, Raymond Lifestyle, Embassy Developments और Finolex Industries में 5% से 7.5% तक की गिरावट देखी गई.
तेजी ऐसी थी कि सोमवार की गिरावट की लगभग भरपाई होती दिखी. ग्लोबल संकेतों में सुधार और शॉर्ट कवरिंग के चलते बाजार ने मजबूत रिकवरी दिखाई. लगभग सभी सेक्टर्स में खरीदारी रही, जिससे सेंटीमेंट पॉजिटिव बना.
दोपहर में सेंसेक्स-निफ्टी 2-2% से ज्यादा के उछाल पर थे. निफ्टी 477 अंकों की तेजी के साथ 22,994 पर था. बैंक निफ्टी में 1,375 अंकों की तेजी थी और इंडेक्स 52,833 के आसपास था. मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.8% तक चढ़े हुए थे. ऑटो, प्राइवेट बैंक, आईटी, मीडिया, NBFC, रियल्टी, मेटल जैसे सेक्टोरल इंडेक्स में 2% से ज्यादा की बढ़त थी. बाकी इंडेक्स भी हरे अच्छी तेजी पर थे.
बाजार में तेजी क्यों बढ़ी?
- ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध सीजफायर के ऐलान के बाद आई तेजी
- गैप-अप ओपनिंग के बाद सुस्त रहे और ऊपर से 275 पॉइंट गिरे भी बाजार
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान बातचीत के लिए हुआ तैयार
- इस खबर के बाद बाजार में आई तगड़ी तेजी
- निफ्टी 23000, बैंक निफ्टी 52700 के अहम लेवल को पार किया
- बाजार का पूरा रिएक्शन अब ईरान से मिल रहे संकेतों पर
- कच्चा तेल भी $97 के पास स्थिर
- रुपए में भी 19 पैसे की मजबूती
- India Vix भी 7% नीचे
अब किन लेवल्स पर रखें नजर?
- स्क्रीन बता रही है आज है शॉर्ट कवरिंग
- वीकली एक्सपायरी पर FIIs की बिकवाली का दबाव है कम
- पहली DIP के बाद आई खरीदारी कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाली
- बाजार पहले Day Low बनाकर Day High तक पूरा स्क्रीन पर दौड़ा
- अब के लिए निफ्टी 22625-22850 रेंज में मजबूत सपोर्ट
- निफ्टी के लिए 23065-23150 रेंज में अगला टार्गेट
- इसके ऊपर 23250-23400 रेंज बिकवाली के लिए मजबूत रेंज
- बैंक निफ्टी के लिए 51825-52050 रेंज में मजबूत सपोर्ट
- बैंक निफ्टी पर अगला टार्गेट 53100-53450 रेंज में
- इसके ऊपर बैंक निफ्टी में 53675-53875 प्रॉफिट बुकिंग रेंज
- इंट्राडे लॉन्ग पोजीशन के लिए निफ्टी 22800, बैंक निफ्टी 52300 पर रखें स्टॉपलॉस
- निफ्टी 22850, बैंक निफ्टी 52675 के ऊपर बंद हो तो अच्छा
- निफ्टी 23115, बैंक निफ्टी 53450 के ऊपर बंद होने पर बढ़ेगी तेजी
क्या करें ट्रेडर्स?
- बाजार में रिस्क थोड़ी कम तो हुई लेकिन खत्म नहीं
- अब भी ट्रेडिंग के लिए अब भी लार्जकैप शेयर बेहतर
- पोजीशन इंट्राडे और ओवरनाइट पोजीशन हल्की ही रखें
- जब तक ईरान की ऑफिशियल कन्फर्मेशन ना आ जाए तब तक युद्ध का खतरा पूरा टला नहीं
- कच्चे तेल का भी $90 के नीचे गिरना जरूरी
STOCK IN ACTION
L&T:
- निफ्टी का टॉप गेनर
- कल ‘Wealth Creation Pick’ में बताया था शेयर
- साफ राय दी, जैसे ही युद्ध की टेंशन कम होगी जोर से दौड़ेगा
HDFC Bank:
- गिरावट के बाद आकर्षक लेवल पर आया शेयर
- आज ‘Wealth Creation Pick’ में दी थी खरीदने की राय
Eternal:
- बाजार की रिकवरी के साथ शेयर में आई तगड़ी तेजी
GMR Airports:
- युद्ध का तनाव घटते ही एविएशन शेयरों में तेजी
- सुबह ‘आज के हीरो’ में बताया था शेयर
Hitachi Energy:
- पावर शेयरों में तगड़ी तेजी
- हमारा All time favourite पावर शेयर
सुबह ओपनिंग के बाद सेंसेक्स 09:20 बजे 862 अंकों की मजबूती के साथ 73,558 के लेवल पर था. निफ्टी 286 अंक ऊपर 22,799 पर था. बैंक निफ्टी भी जोरदार तेजी पर था. 849 अंकों की तेजी के साथ 52,286 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. इंडिया VIX 6% नीचे था, लेकिन 25 के लेवल पर था. सारे सेक्टोरल इंडेक्सेस हरे निशान में थे. निफ्टी 50 पर Shriram Finance, Eicher Motors, Asian Paint, Indigo, Titan, Eternal, Apollo Hospital जैसे शेयर तेजी पर थे. वहीं, Power Grid, Coal India और Infosys लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे.
ग्लोबल संकेत पॉजिटिव नजर आ रहे हैं. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बड़ा मोड़ आया है, जहां डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक रुख बदलते हुए अगले 5 दिनों तक ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले रोकने का ऐलान किया है. इस कदम से कच्चे तेल में तेज गिरावट आई है और बाजार को राहत मिली है. गिफ्ट निफ्टी में 355 अंकों का उछाल दिखा. हालांकि, डाओ फ्यूचर्स आधा पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहा था.
48 घंटे के अल्टीमेटम के बीच ही ट्रंप ने रुख बदलते हुए कहा कि पिछले दो दिनों से ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक रही है. हालांकि ईरान ने इन दावों को खारिज कर दिया है. ईरानी संसद के स्पीकर ने इसे फेक न्यूज बताया और कहा कि यह ऑयल और फाइनेंशियल मार्केट्स में हेरफेर की कोशिश है. साथ ही अमेरिका और इजरायल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात दोहराई गई.
ट्रंप के फैसले का सबसे बड़ा असर क्रूड ऑयल पर दिखा. तेल की कीमतों में गिरावट भारत जैसे आयातक देश के लिए राहत की खबर है.
ये भी पढ़ें: ईरान संकट में राहत से आज बड़ी रैली की उम्मीद, नोट करें 20 स्टॉक्स जो आज करा सकते हैं तगड़ी कमाई
क्रूड में गिरावट और तनाव कम होने के संकेत से ग्लोबल बाजारों में राहत देखने को मिली.
अमेरिकी बाजारों में भी जोरदार रिकवरी देखने को मिली. डाओ इंट्राडे में 1100 अंक उछलने के बाद 630 अंक ऊपर बंद हुआ और नैस्डैक में करीब 300 अंकों की तेजी आई.
सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला जारी है.
यह संकेत देता है कि सुरक्षित निवेश की मांग फिलहाल कमजोर पड़ रही है.
LIVE TV:
घरेलू बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली चिंता का विषय बनी हुई है.
वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बाजार को सहारा दिया:
ये भी पढ़ें: इन निवेशकों का डर हुआ सच! Morgan Stanley ने इन 2 Energy Stocks को कर दिया डाउनग्रेड; लेकिन इन 2 शेयरों पर बुलिश
SEBI बोर्ड ने FPIs के लिए Fund Netting को मंजूरी दे दी है. साथ ही अधिकारियों के लिए डिस्क्लोजर नियम सख्त किए गए हैं.
आज के संकेतों को देखें तो बाजार को ग्लोबल राहत से सपोर्ट मिल सकता है.
ऐसे में आज बाजार में शुरुआती तेजी संभव है, लेकिन वोलैटिलिटी बनी रह सकती है. निवेशकों को सतर्क रहते हुए स्तरों पर नजर रखने की जरूरत है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)