&format=webp&quality=medium)
कमजोरी के साथ खुले शेयर बाजार (फाइल फोटो)
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुले. BSE का Sensex 36234 के स्तर पर कारोबार कर रहा था वहीं NSE का निफ्टी 10853.25 पर कारोबार करता दिखा. शुरुआती कारोबार में अशोक लीलैंड के शेयरों में 2.7 फीसदी की तेजी दर्ज की गई वहीं अच्छे नतीजों के बावजूद डेल्टा कॉर्प के शेयरों में 3 फीसदी की गिरावट देखी गई. वाकरांगी के शेयरों में 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई. दूसरी तरफ, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों और एयरलाइन स्टॉक्स में 2 फीसदी तक की कमजोरी दर्ज की गई.
खबर लिखे जाते समय Nifty 16.20 अंकों की गिरावट के साथ 10838.95 और सेंसेक्स 39.24 अंकों की गिरावट के साथ 36162.98 अंकों पर कारोबार कर रहा था.
Nifty 50 के इन शेयरों में दिखी तेजी और गिरावट
Nifty 50 में शामिल यस बैंक में 0.83%, ONGC में 0.76%, TATA Steel में 0.70% और अदानी पोर्ट्स में 0.70 फीसदी की तेजी देखी गई. वहीं, इंफ्राटेल में 2.22 फीसदी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 1.53 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 1.45 फीसदी, BPCL में 1.29 फीसदी और पावरग्रिड में 0.91 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
अमेरिकी शेयर बाजार मजबूती के साथ हुए बंद
अमेरिकी शेयर बुधवार को मजबूती के साथ बंद हुए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस 91.67 अंकों यानी 0.39 फीसदी की मजबूती के साथ 23,879.12 पर रहा. एसएंडपी 500 सूचकांक 10.55 अंकों यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 2,584.96 पर रहा.
नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 60.08 अंकों यानी 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 6,957.08 पर रहा.