5 हफ्ते की लगातार गिरावट पर लगा विराम, बीते हफ्ते Reliance के निवेशकों के सबसे ज्यादा डूबे

5 हफ्ते की लगातार गिरावट पर विराम लगा और बीते हफ्ते सेंसेक्स में 500 अंकों की तेजी दर्ज की गई. तेजी के बावजूद Reliance के निवेशकों को सबसे ज्यादा 38495 करोड़ रुपए घटा.
5 हफ्ते की लगातार गिरावट पर लगा विराम, बीते हफ्ते Reliance के निवेशकों के सबसे ज्यादा डूबे

पांच हफ्ते की लगातार गिरावट के बाद बीते हफ्ते बाजार में रौनक लौटी. साप्ताहिक आधार पर निफ्टी में 0.9 फीसदी की तेजी रही और यह 19435 पर और सेंसेक्स 0.8 फीसदी की तेजी के साथ 65387 पर बंद हुआ. मिडकैप इंडेक्स में 2.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.8 फीसदी की तेजी रही. बाजार में तेजी रही लेकिन सेंसेक्स की टॉप-10 में सात कंपनियों का मार्केट कैप सामूहिक रूप से 62280 करोड़ रुपए घटा. सबसे ज्यादा नुकसान Reliance Industries के निवेशकों को हुआ.

Reliance के अलावा TCS, ICICI Bank को भी नुकसान

बीते हफ्ते Reliance के अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), ICICI Bank, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC, SBI और भारती एयरटेल के मार्केट कैप में भी गिरावट आई. वहीं एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत में बढ़ोतरी हुई. सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 38,495.79 करोड़ रुपए के नुकसान से 16,32,577.99 करोड़ रुपए पर आ गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

ITC का मार्केट कैप 3037 करोड़ रुपए घटा

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 14,649.7 करोड़ रुपए घटकर 5,88,572.61 करोड़ रुपए पर और भारती एयरटेल का 4,194.49 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 4,84,267.42 करोड़ रुपए रह गया. आईटीसी की बाजार हैसियत 3,037.83 करोड़ रुपए घटकर 5,50,214.07 करोड़ रुपए और आईसीआईसीआई बैंक की 898.8 करोड़ रुपए के नुकसान से 6,78,368.37 करोड़ रुपए रह गई. टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 512.27 करोड़ रुपए घटकर 12,36,466.64 करोड़ रुपए रह गया. एसबीआई की बाजार हैसियत में 490.86 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 5,08,435.14 करोड़ रुपए रह गई.

HDFC Bank का मार्केट कैप 10917 करोड़ रुपए बढ़ा

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,917.11 करोड़ रुपए के उछाल से 11,92,752.19 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. इन्फोसिस का मूल्यांकन 9,338.31 करोड़ रुपए के उछाल से 5,98,917.39 करोड़ रुपए रहा. बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 6,562.1 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 4,43,350.96 करोड़ रुपए रहा.

सेंसेक्स में 500 अंकों की तेजी

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500.65 अंक या 0.77 फीसदी की बढ़त में रहा. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6