भारतीय निवेशकों के जेब में आए ₹22 लाख करोड़, आपको कितना मिला? यहां समझें पूरी कहानी

घरेलू शेयर बाजार में लगातार पांच दिनों से जारी तेजी के चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के टोटल मार्केट कैप में 22.12 लाख करोड़ रुपए की बढ़त दर्ज की गई है. शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 557.45 अंक यानी 0.73% उछलकर 76,905.51 अंक पर बंद हुआ.
भारतीय निवेशकों के जेब में आए ₹22 लाख करोड़, आपको कितना मिला? यहां समझें पूरी कहानी

घरेलू शेयर बाजार में लगातार पांच दिनों से जारी तेजी के चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के टोटल मार्केट कैप में 22.12 लाख करोड़ रुपए की बढ़त दर्ज की गई है. शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 557.45 अंक यानी 0.73% उछलकर 76,905.51 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 159.75 अंक यानी 0.69% की बढ़त के साथ 23,350.40 अंक पर बंद हुआ.

बाजार में मजबूती का दौर जारी

बीते पांच कारोबारी सेशन में सेंसेक्स ने 4% से अधिक की बढ़त दर्ज की है. इस दौरान बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.05% और मिडकैप इंडेक्स में 1.14% की तेजी देखी गई. विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की लगातार खरीदारी और बैंकिंग शेयरों में मजबूती के चलते बाजार में तेजी का यह सिलसिला जारी रहा. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन के दौरान सेंसेक्स ने 693.88 अंकों की ऊंचाई को छूते हुए 77,041.94 के स्तर तक पहुंचा था. हालांकि, अंतिम घंटों में कुछ मुनाफावसूली के चलते यह 76,905.51 अंक पर बंद हुआ.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या है इस तेजी के पीछे कारण?

शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दरों में दो बार कटौती की संभावना जताने से निवेशकों में सकारात्मकता आई है. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि जोखिम-मुक्त दरों में कमी, डॉलर इंडेक्स में सुधार और उभरते बाजारों में एफआईआई निवेश के कारण घरेलू बाजार में उत्साह देखने को मिला.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

किन शेयरों में तेजी और गिरावट?

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, नेस्ले, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड और जोमैटो रहे. दूसरी ओर, इन्फोसिस, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट देखी गई.

इस कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स 3,076.6 अंक (4.16%) और निफ्टी 953.2 अंक (4.25%) चढ़ा. बीएसई के सेक्टोरल इंडेक्स में तेल एवं गैस (2.25%), यूटिलिटी (2.11%), टेलीकॉम (1.91%) और ऊर्जा (1.86%) सेक्टर में बढ़त रही, जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मेटल सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए.

वैश्विक बाजारों का मिला-जुला असर

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए. यूरोपीय बाजारों में भी शुरुआती कारोबार नकारात्मक रहा. वहीं, अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21% की गिरावट के साथ 71.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. इससे भारतीय बाजारों में तेल कंपनियों को राहत मिल सकती है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6