&format=webp&quality=medium)
SEBI के दो बड़े फैसले (फाइल फोटो)
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और बाजार में कमजोर निवेशक भागीदारी के बीच मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने कंपनियों को बड़ी राहत दी है. सेबी आज 2 अहम फैसले लिए हैं. रेगुलेटर ने IPO लाने की तैयारी कर रही कंपनियों के लिए Observation Letter की वैधता बढ़ाने का फैसला किया है. इसके साथ ही, लिस्टेड कंपनियों को मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) नियमों में भी अस्थायी छूट दी गई है.
यह कदम ऐसे समय में आया है जब कई कंपनियां बाजार की अनिश्चितता के चलते अपने IPO प्लान को टालने या बदलने को मजबूर हो रही थीं. ऐसे में सेबी के ये फैसले कंपनियों और निवेशकों के हितों में लिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: ₹100 से भी सस्ते भाव वाला स्टॉक; ऑर्डर के दम पर लगाएगा दौड़! OMCs और PSUs से मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट
SEBI का यह कदम कंपनियों को राहत देने और कैपिटल मार्केट में स्थिरता बनाए रखने के लिए उठाया गया है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ये भी पढ़ें: बैंक स्टॉक में खरीदारी का मौका; करेक्शन के बाद बनेगा पैसा! 49% तक के रिटर्न के लिए तुरंत कर लें खरीदारी
IPO के अलावा SEBI ने लिस्टेड कंपनियों को मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) नियमों में भी राहत दी है.
बाजार में उतार-चढ़ाव और कमजोर सेंटीमेंट के चलते कंपनियों को शेयर डाइल्यूशन में दिक्कत आ रही थी. इंडस्ट्री बॉडीज ने SEBI से इस बारे में राहत की मांग की थी. मिडिल ईस्ट टेंशन की वजह से निवेशकों की दिलचस्पी भी प्रभावित हुई है. इसलिए SEBI ने कंपनियों को राहत देते हुए पेनल एक्शन पर रोक लगाने का फैसला किया.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 SEBI ने IPO कंपनियों को क्या राहत दी है?
SEBI ने Observation Letter की वैधता को बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 तक कर दिया है.
Q2 यह राहत किन कंपनियों को मिलेगी?
उन कंपनियों को, जिनकी Observation Letter 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच एक्सपायर हो रही थी.
Q3 MPS नियमों में क्या बदलाव किया गया है?
कंपनियों को 25% पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियम पूरा करने में अस्थायी छूट दी गई है और इस दौरान कोई पेनल्टी नहीं लगेगी.
Q4 SEBI ने यह फैसला क्यों लिया?
मिडिल ईस्ट तनाव, बाजार में अस्थिरता और कमजोर निवेशक भागीदारी के कारण कंपनियों को राहत देने के लिए.
Q5 क्या यह राहत स्थायी है?
नहीं, यह केवल एक बार (one-time) के लिए दी गई अस्थायी राहत है.