SEBI का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया पर Stock Tips देकर करोड़ों कमाने वाले 7 लोगों पर शिकंजा

SEBI ने सोशल मीडिया के जरिए SME Stocks में निवेश की सलाह देकर कथित तौर पर करोड़ों का मुनाफा कमाने वाले 7 लोगों के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया है. आरोप है कि आरोपी पहले खुद शेयर खरीदते थे और फिर X, WhatsApp और Telegram पर “BUY” कॉल फैलाकर शेयरों की कीमत बढ़ने पर मुनाफा कमाते थे.
SEBI का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया पर Stock Tips देकर करोड़ों कमाने वाले 7 लोगों पर शिकंजा

SEBI का बड़ा एक्शन. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

सोशल मीडिया के जरिए शेयर बाजार में “हॉट स्टॉक” और “BUY कॉल” देने का खेल अब SEBI के रडार पर आ गया है. मार्केट रेगुलेटर SEBI ने ऐसे 7 लोगों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने X, WhatsApp और Telegram जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करके निवेशकों को SME Stocks में निवेश के लिए प्रभावित किया और बाद में करोड़ों रुपये का फायदा कमाया.

SEBI ने जारी किया Interim Order

SEBI ने 7 आरोपियों के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए कथित तौर पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस की गई. रेगुलेटर के मुताबिक आरोपी पहले खुद संबंधित शेयर खरीदते थे और फिर सोशल मीडिया पर उन शेयरों को लेकर “BUY” Recommendations फैलाते थे.

SEBI का कहना है कि जैसे ही रिटेल निवेशकों की खरीदारी बढ़ती थी, शेयरों की कीमत और ट्रेडिंग वॉल्यूम में तेजी आती थी. इसके बाद आरोपी अपने शेयर बेचकर मुनाफा बुक कर लेते थे.

82 Scrips में मिले Manipulation के सबूत

SEBI के मुताबिक जांच के दौरान 82 Scrips में Fraud, Manipulation और Unfair Trade Practices से जुड़े सबूत मिले हैं. अंतरिम आदेश में 6 मामलों की विस्तृत चेन ऑफ एविडेंस भी दिखाई गई है, जिसमें कथित तौर पर खरीद, सोशल मीडिया प्रमोशन और बाद में शेयर बेचने की पूरी प्रक्रिया को जोड़ा गया है. रेगुलेटर ने कहा कि यह पैटर्न कई मामलों में समान तरीके से सामने आया.

बिना Registration Research Analyst की तरह काम करने का आरोप

SEBI ने Hemant Gupta, Rohan Gupta और Aniket Gupta पर बिना पंजीकरण Research Analyst की तरह काम करने का भी आरोप लगाया है. रेगुलेटर के मुताबिक इन लोगों ने निवेश से जुड़ी सलाह और स्टॉक Recommendations दिए, जबकि इसके लिए जरूरी रजिस्ट्रेशन नहीं लिया गया था.

₹20 करोड़ से ज्यादा के Unlawful Gain का आरोप

SEBI के अनुसार आरोपियों ने इस कथित गतिविधि से कुल ₹20.25 करोड़ का गैरकानूनी फायदा कमाया. मामले की जांच के तहत जनवरी 2026 में Search & Seizure Operation भी चलाया गया था. जांच के दौरान जुटाए गए डेटा, डिजिटल रिकॉर्ड्स और ट्रेडिंग पैटर्न के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.

सोशल मीडिया Stock Tips पर बढ़ी निगरानी

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से Stock Tips, Intraday Calls और Multibagger Claims शेयर किए जा रहे हैं. SEBI लगातार ऐसे मामलों पर निगरानी बढ़ा रहा है, जहां निवेशकों को प्रभावित करके शेयरों की कीमतों में कृत्रिम हलचल पैदा करने की कोशिश की जाती है. मार्केट एक्सपर्ट्स भी निवेशकों को सलाह देते रहे हैं कि बिना सत्यापन वाले सोशल मीडिया Stock Tips के आधार पर निवेश फैसले लेने से बचना चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6