तेजी के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 157 अंक, निफ्टी 12,200 के पार खुला

बुधवार को बाजार ने हरे निशान (Share Market) पर कारोबार की शुरुआत की है. मंगलवार को बाजार में आई बिकवाली के बाद बुधवार को बाजार में रिकवरी देखने को मिली है. बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 157 अंकों की तेजी के साथ 41,481 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
तेजी के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 157 अंक, निफ्टी 12,200 के पार खुला

मंगलवार को बाजार में आई बिकवाली के बाद बुधवार को बाजार में रिकवरी देखने को मिली है.

बुधवार को बाजार ने हरे निशान (Share Market) पर कारोबार की शुरुआत की है. मंगलवार को बाजार में आई बिकवाली के बाद बुधवार को बाजार में रिकवरी देखने को मिली है. बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 157 अंकों की तेजी के साथ 41,481 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी (NSE nifty) 42 अंकों की तेजी के बाद 12,212 के स्तर पर कारोबार कर रही है. इसके अलावा बैंक निफ्टी (Bank nifty) इंडेक्स 167 अंकों की तेजी के साथ 31,115 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

दिग्गज शेयरों में आई तेजी
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो एसबीआई (SBI), इंफ्राटेल (Infratel), मारुति (Maurti), वेदांता लिमिटेड (Vedanta), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), यस बैंक (Yes Bank), ब्रिटानिया, इंफोसिस (Infosys) और विप्रो (Wipro) के शेयर हरे निशान पर खुले हैं. वहीं कोल इंडिया, ओएनजीसी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, बीपीसीएल, यूपीएल, हीरो मोटोकॉर्प और ग्रासिम के शेयर लाल निशान पर खुले हैं.

सेक्टोरियल इंडेक्स में हो रहा मिलाजुला कारोबार
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो इसमें मिलाजुला कारोबार हो रहा है. बीएसई ऑटो, बैंक निफ्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबिल्स, बीएसई एफएमसीजी, बीएसई हेल्थकेयर, बीएसई आईटी और बीएसई टेक सेक्टर हरे निशान पर कारोबार कर रहा हैं. इसके अलावा बीएसई मेटल, ऑयल एंड गैस और बीएसई पीएसयू सेक्टर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

बीएसई स्मॉलकैप, मिडकैप भी हरे निशान में खुले
बीएसई स्मॉलकैप, मिडकैप और CNX मिडकैप इंडेक्स हरे निशान पर कामकाज कर रहे हैं. बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 74.85 अंकों की तेजी के साथ 14726.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा मिडकैप इंडेक्स 28.31 अंकों की तेजी के साथ 15614.98 के स्तर कर कारोबार कर रहा है. वहीं, CNX मिडकैप इंडेक्स 45.00 अंकों की तेजी के साथ 17997.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

7 पैसे मजबूत खुला रुपया
रुपए ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की है. डॉलर के मुकाबले आज रुपया आठ पैसे की बढ़त के बाद 71.13 के स्तर पर खुला है. पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.21 के स्तर पर बंद हुआ था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6