SBI कार्ड का IPO खरीदने के लिए हो जाएं तैयार, IRCTC की तरह मिलेगा बंपर कमाई का मौका

SBI कार्ड का इस आईपीओ के जरिए 14 फीसदी हिस्सेदारी बेचने (लगभग 13 करोड़ शेयर) और 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने का प्लान है.
SBI कार्ड का IPO खरीदने के लिए हो जाएं तैयार, IRCTC की तरह मिलेगा बंपर कमाई का मौका

एसबीआई कार्ड का आईपीओ (SBI Card IPO) मार्च में स्टॉक मार्केट में लॉन्च हो जाएगा. पहले यह फरवरी में लॉन्च होने जा रहा था. 

बीता साल आईपीओ (IPO) से कमाई करने के लिए शानदार साल साबित हुआ. पब्लिक इश्यू से निवेशकों को चंद दिनों में ही खूब कमाई की थी. आईआरसीटीसी का आईपीओ हो या फिर उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Bank) का पब्लिक इश्यू, ये आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए लॉटरी साबित हुए थे.

निवेशकों को एक बार फिर मोटी कमाई का मौका हाथ लगने वाला है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक की सहयोगी कंपनी एसबीआई कार्ड जल्द ही अपना आईपीओ लॉन्च करने जा रही है. यह इस साल का पहला आईपीओ होगा.

इस साल सबसे ज्यादा चर्चा देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की सहयोगी कंपनी एसबीआई कार्ड के आईपीओ को लेकर है. भारतीय स्टेट बैंक की एबसीआई कार्ड में 74 फीसदी हिस्सेदारी है. शेष हिस्सेदारी कार्लाइल ग्रुप के पास है.

Add Zee Business as a Preferred Source

एसबीआई कार्ड का आईपीओ (SBI Card IPO) मार्च में स्टॉक मार्केट में लॉन्च हो जाएगा. पहले यह फरवरी में लॉन्च होने जा रहा था. अब मार्च के महीने एसबीआई कार्ड के शेयरों की स्टॉक एक्सचेंज (Stock Exchange) में लिस्टिंग होगी. आईपीओ के बाद SBI Card के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सूचीबद्ध हो जाएंगे.

SBI कार्ड ने कुछ समय पहले बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (BRLM) के लिए अनुरोध का प्रस्ताव जारी किया था. SBI कार्ड का इस आईपीओ के जरिए 14 फीसदी हिस्सेदारी बेचने (लगभग 13 करोड़ शेयर) और 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने का प्लान है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार के मुताबिक, इस महीने के आखिर तक एसबीआई कार्ड का आईपीओ के बारे ऐलान कर दिया जाएगा.

एसबीआई कार्ड ने इस आईपीओ को मैनेज करने के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, नोमुरा और एसबीआई कैपिटल के साथ करार किया है.